पेरिस ओलंपिक 2024 में अब तक भारत ने सिर्फ 3 मेडल जीते हैं. अब 13वें दिन भारत के पास 2 मेडल जीतने का मौका है. एक ओर आज नीरज चोपड़ा फाइनल खेलेंगे और गोल्ड मेडल पर निशाना साधेंगे. वहीं, भारतीय हॉकी टीम ब्रॉन्ज मेडल पर निशाना साधेगी. पल-पल की अपडेट्स के लिए आप यहां जुड़े रहें…
-
Aug 08, 2024 14:42 ISTकुछ देर में शुरू होगा अंशु और अमन का मैच
भारतीय रेसलर अंशु मलिक और अमन सेहरावत के मैच कुछ ही देर में शुरू होने वाले हैं. जहां, अंशु हेलेन मरौलिस से भिड़ेंगी, वहीं अमन का सामना व्लादिमीर ईगोरोव से होगा.
-
Aug 08, 2024 14:26 ISTज्योति याराजी नहीं कर पाई सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई
ज्योति याराजी ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन वह 100 मीटर हर्डल्स के रेपेचेज राउंड में चौथे स्थान पर रहीं, जिसके चलते वह सेमीफाइनल में पहुंचने से चूक गईं.
-
Aug 08, 2024 13:10 IST24 घंटे के भीतर आएगा मेडल पर फैसला
Court of Arbitration for Sports की ओर से विनेश फोगाट मामले पर आज फैसला आएगा. उन्होंने 7 अगस्त रात 8 बजकर 15 मिनट पर अपील की थी और अब 24 घंटे के अंदर इसपर फैसला लिया जाएगा.
-
Aug 08, 2024 12:21 ISTपेरिस ओलंपिक के 13वें दिन ऐसा है भारत का शेड्यूल
महिला गोल्फ व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले राउंड 2 – अदिति अशोक और दीक्षा डागर – भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30
एथलेटिक्स में महिला 100 मीटर हर्डल्स रेपचेज राउंड – ज्योति याराजी – भारतीय समयानुसार दोपहर 2:05
रेसलिंग में पुरुष 57 किलोग्राम कैटेगिरी में राउंड ऑफ 16 – अमन सहरावत बनाम व्लादिमीर एगोरोव – भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30
रेसलिंग में महिला 57 किलोग्राम कैटेगिरी में राउंड ऑफ 16 – अंशु मलिक बनाम हेलेन मारोलिस – भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30
हॉकी ब्रॉन्ज मेडल मैच – भारत बनाम स्पेन – भारतीय समयानुसार शाम 5:30
जैवलिन थ्रो मेडल इवेंट पुरुष – नीरज चोपड़ा – भारतीय समयानुसार रात 11:55







