ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बांग्लादेश के मुद्दे पर बिहार सरकार अलर्ट, बढ़ते बवाल पर बोले JDU नेता

UB India News by UB India News
August 7, 2024
in पटना, बिहार
0
बांग्लादेश के मुद्दे पर बिहार सरकार अलर्ट, बढ़ते बवाल पर बोले JDU नेता
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के हटने के बाद भारत, विशेषकर बिहार में भी राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बांग्लादेश में तख्तापलट होने के बाद राज्य सरकार अलर्ट मोड पर है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुलिस प्रशासन को सतर्क रहने का निर्देश दिया है. विजय चौधरी ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है.

बांग्लादेश में शांति व्यवस्था
विजय चौधरी ने बांग्लादेश में शांति व्यवस्था बहाल करने की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार चाहती है कि बांग्लादेश में जल्द से जल्द शांति व्यवस्था कायम हो. शरणार्थियों के संभावित आगमन के बारे में उन्होंने कहा कि सीएए कानून के तहत जो प्रावधान हैं, उनके अनुसार लोग कानूनी प्रक्रिया के तहत इसका लाभ उठा सकते हैं.

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव के लिए मतदान जारी , 11 बजे तक सिर्फ 11.50% मतदान………

लोकतंत्र की मजबूती संवाद, धैर्य और कानून के दायरे में रहकर ही संभव है…………………

तेजस्वी यादव के खिलाफ चार्जशीट पर प्रतिक्रिया
आपको बता दें कि ईडी द्वारा तेजस्वी यादव और 11 अन्य आरोपियों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर किए जाने पर विजय चौधरी ने कहा कि एजेंसी अपनी जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि जांच के दौरान दस्तावेजों के आधार पर कार्रवाई की जाती है और यह प्रक्रिया लंबी चलती है. न्यायिक प्रक्रिया के तहत की जा रही इस कार्रवाई पर टिप्पणी करना उचित नहीं है.

वक्फ बोर्ड अधिनियम में संशोधन पर
वहीं वक्फ बोर्ड अधिनियम में संशोधन को लेकर संसद में बिल लाने के संबंध में विजय चौधरी ने कहा कि अभी यह विषय विचाराधीन है. उन्होंने कहा कि जब तक संबंधित दस्तावेज सामने नहीं आते, तब तक पार्टी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देगी. यह मामला अभी प्रारंभिक चरण में है और इसके बाद ही पार्टी अपनी स्थिति स्पष्ट करेगी.

जमा खान की प्रतिक्रिया
जेडीयू मंत्री जमा खान ने सीएम नीतीश कुमार के विकास कार्यों की सराहना की. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के हर क्षेत्र के विकास के लिए काम किया है. उन्होंने भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने पर बल दिया. जमा खान ने कहा कि वह हिंदू-मुसलमान की बात नहीं करते, बल्कि नैतिकता और मानवता की बात करते हैं. उन्होंने गंगा-जमुनी तहजीब का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार ने पूरे देश को एकता का संदेश दिया है. तेजस्वी यादव पर टिप्पणी करते हुए जमा खान ने कहा कि वह तेजस्वी यादव के बारे में कोई बात नहीं करना चाहते. उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव ने बिहार को ठगा है और राज्य के विकास को नुकसान पहुंचाया है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार चौबीसों घंटे बिहार के विकास के लिए सोचते हैं और काम करते हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव के लिए मतदान जारी , 11 बजे तक सिर्फ 11.50% मतदान………

बांकीपुर उपचुनाव के लिए मतदान जारी , 11 बजे तक सिर्फ 11.50% मतदान………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार के बांकीपुर में हो रहे उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को सुबह 7 बजे से वोट डाले जा रहे...

पटना में AISA के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज,आंसू गैस के गोले भी दागे ………………….

लोकतंत्र की मजबूती संवाद, धैर्य और कानून के दायरे में रहकर ही संभव है…………………

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकतंत्र की सबसे बड़ी विडंबना यही है कि सरकार हर मांग मान नहीं सकती, लेकिन हर मांग को अनसुना भी...

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय जनता...

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

by UB India News
July 29, 2026
0

पटनाः बिहार की राजनीति में जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भाजपा के लिए कैसे संजीवनी हैं, ये...

Next Post
नीतीश कुमार ने स्व. राजीव रंजन सिंह को दी श्रद्धांजलि

नीतीश कुमार ने स्व. राजीव रंजन सिंह को दी श्रद्धांजलि

राज्य में अबतक 80.55 प्रतिशत धान की हुई रोपनी …….

राज्य में अबतक 80.55 प्रतिशत धान की हुई रोपनी .......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend