ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राज्य में अबतक 80.55 प्रतिशत धान की हुई रोपनी …….

UB India News by UB India News
August 7, 2024
in कृषि, पटना, बिहार
0
राज्य में अबतक 80.55 प्रतिशत धान की हुई रोपनी …….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मौसम की बेवफाई ने भले राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया, लेकिन इस संकट से निपटने के लिए कृषि विभाग का एक्शन प्लान भी तैयार था। हालांकि राज्य सरकार के एहतियाती कदम के आगे मौसम भी कुछ मेहरबान हुआ। स्थिति यह है कि 100 फीसदी का लक्ष्य पूरा करने की दिशा में प्रयासरत कृषि विभाग पूरे राज्य में लक्ष्य में अबतक 80.55 प्रतिशत धान की रोपनी में सक्षम हो पाया है।

100 फीसदी से ज्यादा धन रोपनी वाले जिला
कृषि विभाग के मंत्री मंगल पांडेय ने आज सूचना भवन में जानकारी दी कि कई जिले ऐसे हैं, जहां 100 फीसदी से ज्यादा धन रोपा जा चुका है। ऐसे जिलों में कटिहार 107.74 प्रतिशत और सहरसा 101.13 प्रतिशत धान की रोपनी हो चुकी है। 100 फीसदी से थोड़ा अधिक धान की रोपनी जहां हुई है, उन जिलों में किशनगंज, गोपालगंज, अररिया, पश्चिम चंपारण और पूर्णिया जिला भी शामिल है।

RELATED POSTS

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

60 प्रतिशत से नीचे किन जिलों में हुई धान की रोपनी
मौसम की मार सबसे ज्यादा जिन जिलों में पड़ी है, उनमें जमुई और बांका है। जमुई में धान रोपनी 46.60 और बांका में 49.62 प्रतिशत ही रोपनी हो पाई है। 60 प्रतिशत से भी जहां कम धान की रोपनी हुई, उनमें गया, नवादा, औरंगाबाद और भागलपुर शामिल है। इन जिलों में क्रमशः 57.44, 58.42, 58.55 और 59.01 प्रतिशत ही धान की रोपनी हुई।

जहां बारिश नहीं, वहां डीजल अनुदान
मौसम की बेरुखी को देखते राज्य सरकार जुलाई के अंतिम सप्ताह में ही जाग गई थी। सरकार ने आनन-फानन में डीजल अनुदान देने का फैसला लेकर किसानों के लक्ष्य को पूरा करने का एक तरह से संकल्प लिया। चिंतित राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अल्पवृष्टि को देखते सिंचाई के लिए डीजल अनुदान देने के प्रावधान को स्वीकृति दे डाली। और इस मद में सरकार ने 150 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी। अब किसानों को पटवन के लिए मिलने वाला डीजल अनुदान प्रति एकड़ 750 रुपये मिलेंगे। यह अधिकतम 8 एकड़ खेत के लिए मिलेंगे। अनुदान स्वीकृत होते ही लगभग 32 हजार आवेदन आ चुके है। जांच के बाद किसानों को डीजल अनुदान दिया जाएगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

बांकीपुर, मंजलपुर, दतिया…3 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव, बीजेपी की साख दांव पर

बांकीपुर, मंजलपुर, दतिया…3 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव, बीजेपी की साख दांव पर

by UB India News
July 30, 2026
0

30 जुलाई यानी आज देश की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जिसमें बिहार की हाई-प्रोफाइल सीट बांकीपुर, गुजरात...

वोटिंग से पहले थानेदार से भिड़े PK, कहा-धमकी देते हो

वोटिंग से पहले थानेदार से भिड़े PK, कहा-धमकी देते हो

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है। वोटिंग से एक दिन पहले बुधवार को जनसुराज के 20 नेताओं...

Next Post
राज्यसभा उपचुनाव : बिहार में दोनों सीटों पर NDA का कब्जा तय

राज्यसभा उपचुनाव : बिहार में दोनों सीटों पर NDA का कब्जा तय

BJP का ‘मिशन 2025’ शुरू, तिरंगे की ताकत से बिहार में लहराएंगे विजय परचम

BJP का 'मिशन 2025' शुरू, तिरंगे की ताकत से बिहार में लहराएंगे विजय परचम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend