ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राज्यसभा उपचुनाव : बिहार में दोनों सीटों पर NDA का कब्जा तय

UB India News by UB India News
August 7, 2024
in पटना, बिहार
0
राज्यसभा उपचुनाव : बिहार में दोनों सीटों पर NDA का कब्जा तय
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चुनाव आयोग ने राज्यसभा के उपचुनाव की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 14 अगस्त से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगा और 21 अगस्त तक प्रत्याशी नामांकन कर सकेंगे। 27 अगस्त को नाम वापसी की आखिरी तारीख है। अगर मतदान की स्थिति बनती है तो 3 सितंबर को वोटिंग होगी। उसी दिन रिजल्ट की भी घोषित की जाएगी।

बिहार की भी दो सीटों पर चुनाव होना हैं। राजद नेत्री मीसा भारती और बीजेपी के विवेक ठाकुर के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद ये सीटें खाली हुई हैं। बिहार की दोनों सीटों पर वोटिंग की संभावना कम है। दरअसल, दोनों सीटों पर अलग-अलग वोटिंग होगी। संख्या बल के आधार पर NDA का पलड़ा भारी है।

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

एक 2028 तक तो एक 2026 तक वैलिड

चुनाव आयोग की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक मीसा भारती का कार्यकाल 7 जुलाई 2028 तक था। वहीं, विवेक ठाकुर का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 तक था। उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले उम्मीदवार का कार्यकाल उतना ही रहेगा।

उपेंद्र के नाम की हो चुकी है घोषणा

NDA की तरफ से एक सीट पर उपेंद्र कुशवाहा कैंडिडेट होंगे। इसकी घोषणा एक जुलाई को ही तत्कालीन बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने की थी। ऐसे में राज्यसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का सांसद बनना तय है। हालांकि, दूसरी सीट पर अभी भी पेंच फंसा है।

इसकी वजह है कि एक सीट राजद के कोटे की थी और दूसरी बीजेपी की। राजद की सीट से अगर उपेंद्र कुशवाहा राज्यसभा जाते हैं तो बीजेपी दूसरी सीट अपने पास रखना चाहेगी। हालांकि, इस पर अभी तक निर्णय नहीं हो पाया है।

पवन सिंह के कारण काराकाट से हार गए थे उपेंद्र कुशवाहा

उपेंद्र कुशावाहा ने लोकसभा चुनाव से पहले NDA से गठबंधन किया था। गठबंधन के तहत उन्हें काराकाट सीट दी गई थी। लेकिन, यहां से भाजपा के बागी पवन सिंह के चुनाव लड़ने से उपेंद्र कुशवाहा का पूरा समीकरण बिगड़ गया था। इसके कारण उपेंद्र कुशवाहा चुनाव हार गए। अब कुशवाहा वोट की नाराजगी को दूर करने के लिए एनडीए की तरफ से उन्हें राज्यसभा भेजने की तैयारी है।

क्या है कुशवाहा की ताकत

सभी पार्टियों ने भले अलग-अलग कु‌शवाहा नेताओं पर दांव लगाया, लेकिन बिहार में कुशवाहा के स्वीकार्य नेता अब भी उपेंद्र कुशवाहा ही हैं। उपेंद्र कुशवाहा कभी भी मास लीडर नहीं रहे। उनकी पहचान एक कास्ट लीडर के रूप में है। बिहार में जातीय गणना की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में कुशवाहा की आबादी लगभग 4.2% है। कुशवाहा भले सीट जीत नहीं पाए, लेकिन सीट को हरवाने में वो सफल रहते हैं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
BJP का ‘मिशन 2025’ शुरू, तिरंगे की ताकत से बिहार में लहराएंगे विजय परचम

BJP का 'मिशन 2025' शुरू, तिरंगे की ताकत से बिहार में लहराएंगे विजय परचम

विनेश फोगाट ने कुश्ती को कहा अलविदा, पेरिस ओलंपिक में टूटा गोल्ड वाला सपना

विनेश फोगाट ने कुश्ती को कहा अलविदा, पेरिस ओलंपिक में टूटा गोल्ड वाला सपना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend