ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पहाड़ों पर कुदरत का कहर! आखिर कब और कैसे फटते हैं बादल?

UB India News by UB India News
August 2, 2024
in खास खबर, ब्लॉग
0
पहाड़ों पर कुदरत का कहर!  आखिर कब और कैसे फटते हैं बादल?

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बीते दिन मानसून के कारण हुई भारी बारिश ने देश के कोने-कोने में तबाही मचा रखी है। इस बारिश ने तो राष्ट्रीय राजधानी का हाल ही खराब कर दिया। दिल्ली में बुधवार शाम भारी बारिश के कारण अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। शहर के कई बड़े हिस्से पूरी तरह पानी में जलमग्न दिखे, सड़कें नदियों जैसी नजर आई, जिससे कई सड़कें बंद कर दी गईं। आलम ये हुआ कि शहर में लंबा-लंबा जाम देखने को मिला। राजस्थान के जयपुर में भारी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद खबर आई की उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में बादल फट गए हैं।

जयपुर में भारी बारिश

राजस्थान की राजधानी जयपुर में भारी बारिश दर्ज की गई, इससे जल जमाव की भारी दिक्कतें सामने आईं, गाड़ियां सड़कों पर डूबी दिख रही थीं। वहीं, इस आपदा में जयपुर की विश्वकर्मा इलाके की एक बिल्डिंग बेसमेंट में हुई 3 की मौत भी हो गई। बताया गया कि बेसमेंट में पानी भर गया था और डूबने से मौत हो गई।

उत्तराखंड में फटे बादल 

Cloud burst in Tehri

टेहरी में बादल फटने के बाद का हाल

जहां, दिल्ली में महज एक घंटे में 100 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। वहीं, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की घटना सामने आई। उत्तराखंड के टिहरी जिले में चारधाम यात्रा के मुख्यमार्ग में पड़ने वाले जखनियाली और नौताड़ में बादल फट गए, इसमें 2 लोगों के मरने की खबर आई, जबकि एक शख्स घायल हो गया। साथ ही उत्तराखंड के भीम बली में भी बादल फटने की खबर सामने आई। लिहाजा प्रशासन ने पैदल मार्ग पर आवाजाही रोक दी।

हिमाचल प्रदेश में फटा बादल 

इधर, हिमाचल प्रदेश में भी बादल फटने की खबर है, इस आपदा से यहां बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं, इसी बीच 3 अलग-अलग शिमला की रामपुर तहसील, मंडी ज़िले की पधर तहसील और कुल्लू के गांव जाओन इलाके से 50 से ज़्यादा लोगों के लापता होने की ख़बर मिल रही है। जानकारी के मुताबिक, शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र के समेज खड्ड इलाके में बादल फटने के बाद 19 लोग लापता हैं। वहीं, मंडी के पधर के थलटूखोड़  में बादल फटने की घटना में 9 लोग लापता है, जबकि 1 शव बरामद कर लिया गया है। NDRF, SDRF, पुलिस, होम गार्ड और फायर सर्विसेज की टीमें राहत, खोज और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। अब आइए समझते हैं कब, क्यों और कैसे फटते है बादल?

क्या है बादल फटना?

मौसम विभाग के मुताबिक, अगर किसी भी जगह पर 1 घंटे में 100 मिमी. से ज्यादा बारिश दर्ज की जाए तो इसे बादल फटने की घटना या क्लाउडबर्स्ट या फ्लैश फ्लड कहा जाएगा। आसान भाषा में कहें तो बादल फटने की घटना में बहुत कम समय में बहुत ज्यादा बारिश होना। बादल फटना बारिश का चरम रूप होता है, बादल फटना दरअसल बहुत तेज बारिश के लिए मुहावरा के रूप में इस्तेमाल होता है।

कब और कैसे फटते हैं बादल?

दरअसल, जब काफी ज्यादा नमी वाले बादल एक जगह पर इकट्ठा हो जाते हैं तो वहां मौजूद पानी की बूंदें आपस में मिल जाती हैं। जिसके वजन से बादल का घनत्‍व (Density) बढ़ जाता है और फिर अचानक से काफी तेज बारिश होने जाती है।  ज्‍यादातर बादल फटने की घटनाएं पहाड़ों पर घटती हैं, आइए जानते हैं ऐसा क्यों?

आखिर पहाड़ों पर ही क्यों घटती है ज्यादा घटनाएं?

पानी से लबरेज बादल जब हवा के साथ उड़ रहे होते हैं तो पहाड़ी क्षेत्रों में वे पहाड़ों के बीच फंस जाते हैं, इन पहाड़ों की लंबाई बादल को आगे बढ़ने नहीं देती। अब पहाड़ों के बीच फंसे हुए बादल पानी के रूप में बरसने लगते हैं, चूंकि बादलों में पानी का घनत्व अधिक होता है तो ये बारिश काफी तेज होती है। बादल फटने की घटना सामान्यता धरती से करीबन 15 किलोमीटर की ऊंचाई पर देखने को मिलती है।

हिमाचल प्रदेश में देर रात पांच जगह बादल फटने से भारी तबाही मची है. इसको देखते सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपात बैठक की. इस दौरान सीएम सुक्खू ने कहा विभिन्न जिलों से मिली जानकारी के मुताबिक कुल्लू जिले में तीन जगह, मंडी और शिमला में एक-एक जगह बादल फटा है. राज्य मुख्यालय पर प्राप्त सूचना के अनुसार, अभी तक दो शव बरामद हुए हैं. वहीं, 50 लोगों के लापता होने की सूचना है. मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 12 घंटों में बादल फटने और भारी बारिश से एक राष्ट्रीय राजमार्ग और पांच सड़कें बाधित हैं. वहीं, तीन पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं. शिमला जिले के झाकड़ी का समेज क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है, जहां बादल फटने से आवासीय क्षेत्र से 36 लोग लापता हैं और एक सड़क भी बाधित है. वहीं, सीएम सुक्खू ने मलाणा डैम टूटने की खबरों का खंडन किया. उन्होंने कहा कि डैम नहीं टूटा है.
ब्यास किनारे फंसे 9 लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “मंडी जिले की पधर तहसील के टिक्कन-थालूकोट गांव में सात लोग लापता हैं. वहीं, दो लोगों के शव बरामद हुए हैं. तीन घरों को भी नुकसान पहुंचा है. कुल्लू जिले के निरमंड तहसील के जाओं गांव में बादल फटने से सात लोग लापता हैं और नौ घर बाढ़ में बह गए हैं. वहीं दो पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं. इसके अलावा, उच्च पर्वतीय क्षेत्र में बादल फटने से पिन पार्वती नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया और एक बस बह गई. मलाणा के जरी में भी एक पुल क्षतिग्रस्त हुआ है. मलाणा में ब्यास नदी के किनारे नौ लोग फंसे हुए हैं, जिनको सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
इजरायल ने हमास के मिलिट्री चीफ मोहम्मद डायफ को एयरस्ट्राइक में मार गिराया

इजरायल ने हमास के मिलिट्री चीफ मोहम्मद डायफ को एयरस्ट्राइक में मार गिराया

जन्मभूमि और ईदगाह विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्लिम पक्ष को झटका

जन्मभूमि और ईदगाह विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्लिम पक्ष को झटका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend