बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हर बयान-बयान का कुछ न कुछ विशेष मतलब होता है. नीतीश कुमार अक्सर किसी मुद्दे पर एक या 2 लाइन बोलकर ही आगे बढ़ जाते हैं. लेकिन, उन बातों के जरिए नीतीश कुमार कई बार कुछ बड़ा इशारा कर जाते हैं. मंगलवार को आम बजट पेश होने से पहले सीएम नीतीश कुमार ने पटना में सवालों के पत्रकारों का जवाब देते हुए एक बयान दिया था. दरअसल बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि सबकुछ धीरे-धीरे जानिएगा. नीतीश कुमार ने यह बात विधान परिषद में प्रवेश करते समय कही.
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने को लेकर विपक्ष के नेता लगातार एनडीए की सरकार पर सवाल उठा रहे थे. ऐसे में नीतीश कुमार ने बजट पेश होने से पहले ही बिहार में मॉनसून सत्र के दौरान बड़ा इशारा करते हुए कहा था- सबकुछ धीरे-धीरे जानिएगा. वहीं उनके इस बयान के कुछ ही देर बाद देश की वित्त मंत्रीनिर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश करना शुरू किया और धीरे-धीरे बिहार के लिए सौगातों की लाइन लगा दी. निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के शुरुआत के कुछ ही देर बाद बिहार में पटना-पुर्णिया एक्सप्रेस वे, बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेस वे, बोधगया-राजगीर-वैशाली-दरभंगा स्पर्श और बक्सर में गंगा नदी पर एक और दो लेन के पुल की घोषणा की.
इन सभी विकास कार्यों के लिए 26 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. वहीं इसके बाद बिहार के पीर पयंती में 2400 मेगावाट का पावर प्रोजेक्ट लगाया जाएगा. इसके लिए 21,400 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है. वित्त मंत्री ने इसके साथ ही राज्य में मेडिकल सेवा और एयरपोर्ट्स के विकास की बात कही है. वित्त मंत्री ने बिहार को विशेष सौगात देते हुए कहा कि विष्णुपाद मंदिर कॉरिडोर, महाबोधि मंदिर कॉरिडोर, काशी मंदिर की तरह बनाया जाएगा. यहां वर्ल्ड क्लास टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनेगा. राजगीर मंदिर का भी विकास होगा. गर्म जल कुंड को सुंदर बनाया जाएगा. नालंदा का भी विकास होगा.
वित्त मंत्री ने गया के विष्णुपद मंदिर और बोधगया के महाबोधि मंदिर में काशी विश्वनाथ की तर्ज पर कॉरिडोर बनाकर धार्मिक पर्यटन विकसित करने की घोषणा की. नालंदा को भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का ऐलान किया गया. इसके लिए केंद्र सरकार सहायता देगी. राजगीर मंदिर का भी विकास होगा. गर्म जल कुंड को सुंदर बनाया जाएगा.
निर्मला सीतारमण ने कहा कि अमृतसर कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर पर केंद्र सरकार बिहार के गया में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगी, जिससे पूर्वी क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी. वित्त मंत्री ने घोषणा की की केंद्र सरकार बिहार में कई एयरपोर्ट मेडिकल कॉलेज और भारत इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थापना की जाएगी. नए एयरपोर्ट और मेडिकल कॉलेज किन स्थलों पर बनाए जाएंगे इसकी घोषणा अभी बाकी है.
भले ही बिहार को विशेष राज्य का दर्जा तो नहीं मिला है, लेकिन कुछ ऐसी घोषणाएं हुई हैं जिससे बिहार बम बम है. बिहार को विशेष आर्थिक सहायता के पैकेज के अतिरिक्त 58 हजार करोड़ रुपये से अधिक के फंड विभिन्न मदों में दिये जाएंगे. पहले बजट में बिहार के अंदर सड़कों का जाल बिछाने के लिए 26000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है, वहीं पिरपैंती पावर प्लांट के लिए 21 हजार करोड़ रुपये दिये जाने की घोषणा की गई है. जबकि बाढ़ प्रबंधन के लिए 11 हजार 500 करोड़ की परियोजना का भी ऐलान किया गया है. इसके साथ ही टूरिज्म पैकेज की भी घोषणा की गई है. ऐसे में यह समझा जा सकता है नीतीश कुमार ने बजट से पहले ही इशारा कर दिया था कि पिक्चर अभी खत्म नहीं हुई है थोड़ा रुकिए इंतजार कीजिये धीरे-धीरे सब जानिएगा.
बिहार ने बजट में लूट लिया ‘लहर’, 58 हजार करोड़ से अधिक की सौगात, विशेष आर्थिक सहायता और टूरिज्म पैकेज
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश कर दिया गया है. इसमें बिहार को विशेष राज्य का दर्जा तो नहीं मिला है, लेकिन कुछ ऐसी घोषणाएं हुई हैं जिससे बिहार बम बम है. बिहार को विशेष आर्थिक सहायता के पैकेज के अतिरिक्त 58 हजार करोड़ रुपये से अधिक के फंड विभिन्न मदों में दिये जाएंगे. पहले बजट में बिहार के अंदर सड़कों का जाल बिछाने के लिए 26000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है, वहीं पिरपैंती पावर प्लांट के लिए 21 हजार करोड़ रुपये दिये जाने की घोषणा की गई है. जबकि बाढ़ प्रबंधन के लिए 11 हजार 500 करोड़ की परियोजना का भी ऐलान किया गया है. इसके साथ ही टूरिज्म पैकेज की भी घोषणा की गई है.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि पटना से पूर्णिया के बीच एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा. इसके लिए फंड की भी घोषणा की. इसके अतिरिक्त बक्सर से भागलपुर के बीच हाईवे बनाने और बोधगया से राजगीर वैशाली होते हुए दरभंगा तक हाईवे बनाने का भी ऐलान किया. इससे गया, नालंदा और दरभंगा समेत कई जिलों को फायदा मिलेगा. वहीं, बक्सर में गंगा नदी पर दो लाइन का एक फूल भी बनाए जाने की घोषणा की गई.
वित्त मंत्री ने कहा कि बिहार में बाढ़ की समस्या के निजात के लिए पानी के लिए भारत सरकार नेपाल के साथ मिलकर काम करेगी. राज्य में बाढ़ नियंत्रण के लिए इस बजट में 11500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. कोसी इंट्रा स्टेट लिंक और 20 अन्य परियोजनाएं के लिए खर्च होंगे. कोसी नदी से बाढ़ का सर्वे कराएंगे.
वित्त मंत्री ने गया के विष्णुपद मंदिर और बोधगया के महाबोधि मंदिर में काशी विश्वनाथ की तर्ज पर कॉरिडोर बनाकर धार्मिक पर्यटन विकसित करने की घोषणा की. नालंदा को भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का ऐलान किया गया. इसके लिए केंद्र सरकार सहायता देगी. राजगीर मंदिर का भी विकास होगा. गर्म जल कुंड को सुंदर बनाया जाएगा.
निर्मला सीतारमण ने कहा कि अमृतसर कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर पर केंद्र सरकार बिहार के गया में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगी, जिससे पूर्वी क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी. वित्त मंत्री ने घोषणा की की केंद्र सरकार बिहार में कई एयरपोर्ट मेडिकल कॉलेज और भारत इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थापना की जाएगी. नए एयरपोर्ट और मेडिकल कॉलेज किन स्थलों पर बनाए जाएंगे इसकी घोषणा अभी बाकी है.







