ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

केदारनाथ में पहाड़ी से गिरने लगे बड़े-बड़े पत्थर, लैंडस्लाइड में 3 लोगों की मौत, 8 घायल

UB India News by UB India News
July 21, 2024
in TAZA KHABR, दुर्घटना
0
केदारनाथ में पहाड़ी से गिरने लगे बड़े-बड़े पत्थर, लैंडस्लाइड में 3 लोगों की मौत, 8 घायल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तराखंड के केदारनाथ से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां भीषण हादसा हो गया है. केदारनाथ मंदिर जाने वाले पैदल मार्ग में अचानक लैंडस्लाइड होने से 3 यात्री पहाड़ के मलबे की चपेट में आग गए. उनकी मौत हो गयी, जबकि 8 लोग घायल हो गए हैं.

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा जारी है. साथ ही मानसून भी कहर बरपा रहा है. यहां भीषण बारिश की वजह से लगातार पहाड़ों के दरकने की खबरें सामने आ रही हैं. रविवार सुबह केदारनाथ मंदिर के पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया. केदारनाथ मंदिर जाते समय भूस्खलन की चपेट में आने से तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए. राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के अनुसार, तीर्थयात्रियों ने सुबह-सुबह गौरीकुंड से अपनी यात्रा शुरू की थी. चीड़वासा के पास एक बड़ा भूस्खलन हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

RELATED POSTS

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

चार धाम यात्रा के दौरान ही रविवार सुबह श्रद्धालु केदारनाथ मंदिर के तरफ निकले थे. इसी दौरान पैदल मार्ग पर चिरबाटिया के पास भीषण हादसा हो गया. एकाएक पहाड़ दरकने से लोग अपनी जान बचाकर भाग पाते कि तभी कई श्रद्धालु मलबे की चपेट में आ गए. इसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 अन्य बुरी तरह घायल हो गये हैं. मौके पर पहुंचे बचाव राहत दल ने तुरंत मलबे में दबे लोगों को निकालने की कवायद शुरू कर दी.

बताया जा रहा है कि रेस्क्यू के दौरान तीनों मृतकों के शव निकाल लिये गये हैं. उन्हें पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है. जबकि अन्य घायलों को भी निकाला गया है. उन्हें इलाज के लिये अस्पताल रवाना किया गया है. बता दें कि बारिश के सीजन में उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में लैंडस्लाइड के मामले सामने आते हैं. बीते दिनों भी कई जगहों पर लैंडस्लाइड के घटनाऐं सामने आने से रोड जाम होने से कई खबरें सामने आयी थीं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में नगर निकायों में काम करने वाले सफाईकर्मियों और ड्राइवर्स की हड़ताल का आज तीसरा दिन है। इस हड़ताल...

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

by UB India News
August 1, 2026
0

"25 जुलाई 2026 को बिहार बंद के दौरान मेरी ड्यूटी जेपी चौक पर थी। गांधी मैदान की ओर से हजारों...

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में वाहन जांच के दौरान किसी वाहन को रोकने, चालान काटने या अन्य कार्रवाई करने का अधिकार दारोगा या...

बिहार पुलिस का एक्शन, 15 मई तक 33 हजार से अधिक गिरफ्तार, बकरीद-गंगा दशहरा पर अलर्ट

नई पुलिस व्यवस्था से लॉ एंड ऑर्डर मजबूत होगा !

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार ने बड़ा बदलाव करते हुए राज्य की पहले की जोन और रेंज आधारित पुलिस व्यवस्था को फिर से...

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई हुई है। उस पर गोली चलाने वाले बिहार एसटीएफ के...

Next Post
कौन होता है राज्यसभा का मनोनीत सदस्य, कैसे होता है इनका चुनाव……..

कौन होता है राज्यसभा का मनोनीत सदस्य, कैसे होता है इनका चुनाव........

पुरानी और नई टैक्स व्यवस्था में कितना है अंतर?

पुरानी और नई टैक्स व्यवस्था में कितना है अंतर?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend