ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पुरानी और नई टैक्स व्यवस्था में कितना है अंतर?

UB India News by UB India News
July 21, 2024
in TAZA KHABR, कारोबार
0
पुरानी और नई टैक्स व्यवस्था में कितना है अंतर?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इनकम टैक्स के लिहाज से बजट हर साल अहम इवेंट होता है. सरकार टैक्स से जुड़े बदलावों का ऐलान बजट में करती आई है. अभी हाल-फिलहाल में कुछ सालों से फोकस नई टैक्स व्यवस्था पर शिफ्ट हुआ है. इस साल भी बजट में टैक्स से जुड़े बदलाव हो सकते हैं. आइए इस सप्ताह पेश होने जा रहे बजट से पहले मौजूदा कर व्यवस्थाओं के बारे में समझते हैं.

इनकम टैक्स की दो व्यवस्थाएं

अभी इंडिविजुअल इनकम टैक्स की दो व्यवस्थाएं मौजूद हैं, जिन्हें ओल्ड टैक्स रिजीम और न्यू टैक्स रिजीम के नाम से जाना जाता है. नई टैक्स व्यवस्था को अब डिफॉल्ट बना दिया गया है. यानी कोई टैक्सपेयर अगर रिजीम नहीं चुनता है तो उसका आईटीआर नई व्यवस्था में फाइल होगा. पुरानी टैक्स व्यवस्था में आईटीआर भरने के लिए टैक्सपेयर्स को अलग से डिक्लेरेशन देने की जरूरत पड़ रही है. इसका कारण है कि सरकार नई कर व्यवस्था को स्वाभाविक विकल्प बनाना चाहती है.

RELATED POSTS

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

नई व्यवस्था में हुए थे सारे बदलाव

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इससे पहले वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में टैक्स से जुड़े जिन बदलावों का ऐलान किया था, वे सारे बदलाव नई कर व्यवस्था में ही किए गए थे. ओल्ड टैक्स रिजीम में उन्होंने कोई बदलाव नहीं किया था. नई व्यवस्था को डिफॉल्ट टैक्स रिजिम बनाने का फैसला भी पिछले बजट में किया गया था.

नई कर व्यवस्था में पिछली बार हुए ये बदलाव

नई और पुरानी दोनों तरह की कर व्यवस्था में 5 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं है. पिछले साल बजट में नई कर व्यवस्था के लिए इस रिबेट को 5 लाख से बढ़ाकर 7 लाख रुपये करने का प्रस्ताव किया गया था. यानी नई टैक्स व्यवस्था में 7 लाख रुपये तक कमाने वाले को कोई टैक्स नहीं देना होगा.

नई व्यवस्था में टैक्स स्लैब और रेट

वित्त मंत्री ने नई कर व्यवस्था में आयकर छूट की सीमा को बढ़ाकर 3 लाख रुपये करने का भी ऐलान किया था. उसके साथ ही टैक्स स्लैब में भी बदलाव हुए थे. टैक्स स्लैब की संख्या घटाकर 5 की गई थी. रिवाइज्ड स्लैब के तहत, 0 से 3 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं है. 3 से 6 लाख रुपये तक की आय पर 5 फीसदी, 6 से 9 लाख रुपये तक की आय पर 10 फीसदी, 9 से 12 लाख रुपये तक की आय पर 15 फीसदी, 12 से 15 लाख रुपये तक की आय पर 20 फीसदी और 15 लाख रुपये से ऊपर की सालाना कमाई पर 30 फीसदी टैक्स लगता है.

पुरानी कर व्यवस्था में टैक्स की दरें

पुरानी टैक्स व्यवस्था में कर की दरों की बात करें तो पुरानी कर व्यवस्था में 2.5 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं है. 2.5 लाख से 5 लाख रुपये तक की आय पर 5 फीसदी, 5 लाख से लेकर 10 लाख रुपये तक की आय पर 20 फीसदी और 10 लाख रुपये से ऊपर की आय पर 30 फीसदी टैक्स लगता है. पुरानी व्यवस्था में HRA, 80C जैसी करीब 70 कटौती और छूट मिलती हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

by UB India News
August 1, 2026
0

अभी मानसून का सीजन चल रहा है. जैसे ही मानसून विदा होगा भारतीय त्‍योहारों के स्‍वागत की तैयारियां शुरू कर...

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में नगर निकायों में काम करने वाले सफाईकर्मियों और ड्राइवर्स की हड़ताल का आज तीसरा दिन है। इस हड़ताल...

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

by UB India News
August 1, 2026
0

"25 जुलाई 2026 को बिहार बंद के दौरान मेरी ड्यूटी जेपी चौक पर थी। गांधी मैदान की ओर से हजारों...

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में वाहन जांच के दौरान किसी वाहन को रोकने, चालान काटने या अन्य कार्रवाई करने का अधिकार दारोगा या...

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

Next Post
दिल्ली की सरकार चलने नहीं, गिरने वाली है……….

दिल्ली की सरकार चलने नहीं, गिरने वाली है..........

CM नीतीश अचानक पहुंचे अशोक चौधरी के घर, बिहार में राजनीतिक सरगर्मी तेज

CM नीतीश अचानक पहुंचे अशोक चौधरी के घर, बिहार में राजनीतिक सरगर्मी तेज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend