ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बजट वाले सप्ताह में कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल? कैसा रहा पिछले 10 सालों का हाल ………..

UB India News by UB India News
July 22, 2024
in कारोबार
0
शेयर बाजार अब तक की सर्वकालिक ऊंचाई पर खुला ,  सेंसेक्स ने 79,671 और निफ्टी ने 24,174 का हाई बनाया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

शेयर बाजार (Share Market) में तेजी पर पिछले हफ्ते शुक्रवार को ब्रेक लग गया। निफ्टी 269 अंक की बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स में भी 738.81 अंकों की गिरावट रही। ऐसे में क्या सोमवार से शुरू हो रहे हफ्ते में बाजार की गिरावट पर ब्रेक लगेगा या और कमजोरी देखने को मिल सकती है। यह सप्ताह बजट भी है। शेयर बाजार के लिए यह बहुत ही बड़ा इवेंट हैं। बजट (Budget 2024) में हुई घोषणाओं का बाजार पर बहुत बड़ा असर होता है।

ये फैक्टर बाजार को करेंगे प्रभावित 

मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि इस सप्ताह स्थानीय शेयर बाजारों की दिशा आम बजट, कंपनियों के तिमाही नतीजों तथा वैश्विक रुख से तय होगी।  एक्सपर्ट ने कहा कि इसके अलावा विदेशी निवेशकों की गतिविधियां, डॉलर के मुकाबले रुपये का उतार-चढ़ाव तथा ब्रेंट कच्चे तेल के दाम भी बाजार की दिशा के लिए महत्वपूर्ण रहेंगे। स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लि.के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक प्रवेश गौड़ ने कहा, ‘‘बाजार के लिए अगला सबसे महत्वपूर्ण कारक 23 जुलाई, 2024 को पेश होने वाला आम बजट है। बजट में वृद्धि को बढ़ावा देने वाली नीतियों के जारी रहने की उम्मीद है। कई अन्य कारक भी बाजार की दिशा को प्रभावित करेंगे। इनमें कंपनियों के चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे, घरेलू और वैश्विक आर्थिक आंकड़े और व्यापक रूप से वैश्विक बाजार का रुख शामिल है।’’

RELATED POSTS

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, 300 अंक से ज्यादा टूटा सेंसेक्स

बाजार में बड़े उतार-चढ़ाव संभव 

उन्होंने कहा कि विदेशी और घरेलू संस्थागत निवेशकों (एफआईआई और डीआईआई) की गतिविधियां और कच्चे तेल की कीमतें बाजार की दिशा के लिए महत्वपूर्ण रहेंगी। इस सप्ताह कई बड़ी कंपनियों मसलन बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, लार्सन एंड टुब्रो, डीएलएफ, टेक महिंद्रा और नेस्ले अपने तिमाही नतीजों की घोषणा करेंगी। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘बाजार की दिशा आगामी बजट से तय होगी।’’ मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि बाजार की आगे की दिशा के लिए आम बजट महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही तिमाही नतीजों का सत्र रफ्तार पकड़ने जा रह है, जिससे बाजार में कुछ शेयर विशेष गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

एचडीएफसी बैंक के शेयर पर रहेगी नजर

सोमवार को सभी की निगाह एचडीएफसी बैंक के शेयर पर रहेगी। जून, 2024 को समाप्त तिमाही में एचडीएफसी बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ 33.17 प्रतिशत बढ़कर 16,474.85 करोड़ रुपये रहा है। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 85.31 अंक या 0.10 प्रतिशत चढ़ गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 28.75 अंक या 0.11 प्रतिशत के लाभ में रहा। सेंसेक्स शुक्रवार को 81,587.76 के अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। उसी दिन निफ्टी भी 24,854.80 अंक के अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा। एक्सपर्ट का कहना है कि बाजार में गिरावट आने की आशंका है। ऐसे में छोटे निवेशकों को सावधानी से ट्रेड करना चाहिए।

बजट के दिन कैसी रहती है शेयर बाजार की चाल, जानें पिछले 10 सालों का हाल

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) मंगलवार, 23 जुलाई को केंद्रीय बजट 2024-25 पेश करने की तैयारी कर रही हैं. वहीं, घरेलू शेयर बाजार अहम ऐलानों का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. फरवरी 2014 के अंतरिम बजट के दिन सेंसेक्स में 0.48 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी. आइए जानते हैं कि पिछले 10 सालों में बजट के दिन शेयर बाजार में कैसा कारोबार रहा?

बजट 2014
साल 2014 में अंतरिम बजट के बाद जब पीएम मोदी ने अपनी पहली सरकार बनाई तो तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 10 जुलाई को पूर्ण बजट पेश किया था. बजट के दिन सेंसेक्स 0.28 फीसदी टूटकर बंद हुआ.

बजट 2015
तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 28 फरवरी को यूनियन बजट पेश किया था. बजट के दिन सेंसेक्स उस दिन 0.48 फीसदी चढ़कर बंद हुआ.

बजट 2016
तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 29 फरवरी को यह बजट पेश किया था. सेंसेक्स 0.66 फीसदी टूटकर बंद हुआ.

बजट 2017
तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 2017 में 1 फरवरी को बजट पेश किया था. बजट के दिन सेंसेक्स 1.76 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुआ.

बजट 2018
तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 1 फरवरी को बजट पेश किया था. यह उनका आखिरी बजट था. उस दिन बाजार 0.16 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ.

बजट 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में दूसरी बार केंद्र में सरकार बनाईं तब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 5 जुलाई को वित्त वर्ष 2019-20 का पूर्ण बजट पेश किया था. 5 जुलाई को पूर्ण बजट के दिन बाजार 0.99 फीसदी टूटकर बंद हुआ था.

बजट 2020
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2020-21 का पूर्ण बजट पेश किया था. उस दिन सेंसेक्स 2.43 फीसदी गिरकर बंद हुआ.

बजट 2021
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण शेयर बाजार को पसंद आया था. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 5 फीसदी मजबूती के साथ बंद हुआ.

बजट 2022
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का 1 फरवरी, 2022 को पेश बजट भी पंसद आया था. उस दिन सेंसेक्स 1.36 फीसदी चढ़कर बंद हुआ था.

बजट 2023
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के 1 फरवरी, 2023 के बजट भाषण के दौरान शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. सेंसेक्स 0.27 फीसदी तेजी के साथ बंद हुआ लेकिन, निफ्टी लाल निशान में बंद हुई थी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

by UB India News
August 17, 2026
0

भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लक्ष्य के बीच सरकार अब बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी...

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, 300 अंक से ज्यादा टूटा सेंसेक्स

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, 300 अंक से ज्यादा टूटा सेंसेक्स

by UB India News
August 17, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव तथा कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के चलते हफ्ते के पहले कारोबारी दिन...

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

बिहार में शराबबंदी पर सियासत तेज……………..

by UB India News
August 15, 2026
0

बिहार की शराबबंदी नीति को लेकर एक बार फिर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है। अलग-अलग दलों के नेता राज्य...

माइन्स एंड मिनरल एक्ट पर बवाल क्यों …………….

माइन्स एंड मिनरल एक्ट पर बवाल क्यों …………….

by UB India News
August 14, 2026
0

झारखंड में खनिज संपदा से जुड़े राजस्व को लेकर केंद्र और राज्य के बीच नया विवाद खड़ा हो गया है....

22,500 करोड़ का परमाणु निवेश!

22,500 करोड़ का परमाणु निवेश!

by UB India News
August 14, 2026
0

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार के उद्योग विभाग और विभिन्न औद्योगिक समूहों के बीच हुए निवेश संबंधी समझौतों...

Next Post
यूपीएससी परीक्षा में रिजर्वेशन का खेल कैसे होता है?

यूपीएससी परीक्षा में रिजर्वेशन का खेल कैसे होता है?

आप को धमकी की भाषा शोभा नहीं देती………….

आप को धमकी की भाषा शोभा नहीं देती.............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend