ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, 300 अंक से ज्यादा टूटा सेंसेक्स

UB India News by UB India News
August 17, 2026
in कारोबार, खास खबर
0
वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, 300 अंक से ज्यादा टूटा सेंसेक्स
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव तथा कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के चलते हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में खुला. कारोबार की शुरुआत में निफ्टी 50 22.55 अंकों यानी 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,343.45 पर खुला. वहीं बीएसई सेंसेक्स 100 अंकों से अधिक टूटकर 77,892.92 के स्तर पर खुला, जो पिछले बंद स्तर से लगभग 0.15 प्रतिशत कम था.

व्यापक बाजारों में, निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप क्रमशः 0.36 प्रतिशत और 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए. सेक्टरवार देखें तो, बाजार में सबसे अधिक कमजोरी निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स में रही, जो 0.98 प्रतिशत तक फिसल गया. इसके अलावा, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी एफएमसीजी में भी 0.9 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई. रियल्टी, सीमेंट, आईटी, ऊर्जा और निजी बैंकिंग शेयरों में भी बिकवाली का दबाव देखा गया. हालांकि कुछ सेक्टरों में खरीदारी भी देखने को मिली। निफ्टी केमिकल्स इंडेक्स में 0.48 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जबकि निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर इंडेक्स लगभग 0.45 प्रतिशत मजबूत हुआ. निफ्टी50 इंडेक्स में एचसीएलटेक, इंफोसिस, टीएमपीवी, टीसीएस, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज और विप्रो के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई, जबकि इसके विपरीत, एचडीएफसी लाइफ, हिंडाल्को, मैक्स हेल्थ, ओएनजीसी, आयशर मोटर्स और टाइटन के शेयर बढ़त के साथ ट्रेड करते हुए नजर आए.

RELATED POSTS

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

फिलहाल निफ्टी 50 के बाहर अवसर तलाश सकते हैं

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि निकट अवधि में निफ्टी 24,000 से 24,600 अंकों के दायरे में कारोबार कर सकता है. उनका कहना है कि जब तक कोई नया सकारात्मक ट्रिगर सामने नहीं आता, तब तक बाजार सीमित दायरे में रह सकता है. विश्लेषकों के अनुसार, कच्चे तेल का भाव करीब 89 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है और अमेरिका-ईरान संघर्ष के जल्द समाप्त होने की कोई स्पष्ट संभावना नहीं दिख रही है. ऐसे में ऊंचे तेल भाव बाजार में तेजी की संभावनाओं को सीमित कर सकते हैं. इसके अलावा, आईटी कंपनियों और बड़े बैंकिंग शेयरों का कमजोर प्रदर्शन भी सूचकांकों पर दबाव बनाए हुए है. विशेषज्ञों का मानना है कि निवेशक फिलहाल निफ्टी 50 के बाहर अवसर तलाश सकते हैं. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में स्टॉक-विशिष्ट गतिविधियां मजबूत बनी हुई हैं और पहली तिमाही के नतीजों के दौरान भी व्यापक बाजार ने बेहतर प्रदर्शन किया है.

भारतीय शेयर बाजार को मिल सकता है समर्थन

उनका कहना है कि यदि कॉरपोरेट आय में सुधार जारी रहता है, तो ऊंचे कच्चे तेल जैसी बाहरी चुनौतियों के बावजूद भारतीय शेयर बाजार को समर्थन मिल सकता है. तकनीकी विश्लेषण के अनुसार, पिछले सप्ताह 24,329 से 24,240 का स्तर निफ्टी के लिए मजबूत सपोर्ट साबित हुआ था और इस स्तर पर गिरावट थमती रही। हालांकि, बाजार की गति अभी भी कमजोर बनी हुई है. विश्लेषकों का मानना है कि निफ्टी में किसी भी तेजी के प्रयास को 24,540 से 24,666 के बीच प्रतिरोध (रेजिस्टेंस) का सामना करना पड़ सकता है. वहीं यदि सूचकांक 24,170 अंक के नीचे फिसलता है, तो गिरावट बढ़कर 23,575 अंक तक जा सकती है. इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें पिछले सप्ताह की तेजी के बाद उच्च स्तरों पर बनी हुई हैं. अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर चिंताओं के चलते निवेशक फिलहाल ऊर्जा बाजार की गतिविधियों और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर करीबी नजर बनाए हुए हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

by UB India News
August 17, 2026
0

आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है.  राहुल गांधी...

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

by UB India News
August 17, 2026
0

पी. चिदंबरम ने खुद को 'दिमागी नक्सली' बताया था. जिस पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस...

‘ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता…………..

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

by UB India News
August 17, 2026
0

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ...

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

by UB India News
August 17, 2026
0

भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लक्ष्य के बीच सरकार अब बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी...

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

by UB India News
August 17, 2026
0

झारखंड में छात्र आंदोलन जारी है. स्टूडेंट्स बड़े पैमाने पर भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं. इस...

Next Post
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ जैसे हालात:13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ जैसे हालात:13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज अपनी नई टीम का कर सकते ऐलान......................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend