ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बजट 2024: हर सेक्टर की अपनी-अपनी उम्मीदें ……………

UB India News by UB India News
July 22, 2024
in कारोबार
0
बजट 2024: नौकरी, महंगाई और खेती… निर्मला सीतारमण के सामने 10 बड़ी चुनौतियां
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को संसद में बजट 2024-25 पेश करने वाली हैं. बजट को लेकर हर सेक्टर की अपनी-अपनी उम्मीदें हैं. वहीं, नौकरीपेश लोगों भी इस बजट को काफी उम्मीदों के साथ देख रहे हैं. पिछले वित्त वर्ष में देश में करीब 8.2 करोड़ लोगों ने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किया था, जो इसके पिछले वित्त वर्ष से 9% अधिक था. देश में टैक्स भरने वालों में एक बड़ी संख्या नौकरीपेशा लोगों की है. ऐसे में उन्हें इस बजट से खासा उम्मीदें हैं.

एनालिस्ट्स का मानना है कि सैलरी पाने वाले लोगों के लिए बजट 2024 खास होने वाला हैं. सरकार टैक्स स्लैब में बदलाव, धारा 80सी में छूट और चिकित्सा बीमा से जुड़े कई ऐलान कर सकती है. आइये जानते हैं नौकरीपेशा लोगों इस बजट में क्या घोषणाएं हो सकती हैं…

RELATED POSTS

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, 300 अंक से ज्यादा टूटा सेंसेक्स

1. बढ़ सकता है स्टैंडर्ड डिडक्शन का लेवल
2018 के बजट में पहली बार स्टैंडर्ड डिडक्शन को शामिल किया गया था. हर सैलरी का वह हिस्सा होता है जिसपर सरकार टैक्स से छूट देती है. सरकार ने उस समय 40,000 रुपये के स्टैंडर्ड डिडक्शन का ऐलान किया था. बाद में 2019 के बजट में इसे बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया गया था. तब से कटौती राशि में कोई बदलाव नहीं हुआ है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, उम्मीद है कि 50,000 रुपये की मौजूदा डिडक्शन लिमिट को बढ़ाकर 60,000 रुपये या संभवत: 70,000 रुपये किया जा करता है.

2. धारा 80 सी में बढ़ सकती है छूट
वेतनभोगी एक वित्तीय वर्ष में अपनी टैक्स योग्य आय को 1.5 लाख रुपये तक कम करने के लिए धारा 80 सी के तहत दिए जाने वाले छूट का उपयोग कर सकते हैं. हालांकि, मुद्रास्फीति दर बढ़ने के बावजूद इसमें 2014 से कोई बदलाव नहीं किया गया है. इस तरह के संशोधन से करदाताओं को मुद्रास्फीति के प्रबंधन में मदद मिलेगी और बचत और ईएलएसएस, टैक्स सेवर एफडी और पीपीएफ जैसे आवश्यक वित्तीय साधनों में निवेश को प्रोत्साहित किया जा सकेगा.

3. टैक्स में मिल सकती है राहत
मीडिया रिपोर्ट्स क मुताबिक, केंद्र आगामी बजट में टैक्स को 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने की योजना बना रही है. अगर आयकर छूट को बढ़ाकर 5 लाख रुपये किया जाता है तो इसका मतलब यह होगा कि 8.5 लाख रुपये तक की सालाना आय वाले व्यक्ति कोई टैक्स नहीं देना होगा.

4. NPS में हो सकता है महत्वपूर्ण बदलाव
पिछले काफी समय से राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) में भी बदलावों की मांग की जा रही है. NPS की धारा 80सीसीडी 1 बी के तहत अतिरिक्त आयकर कटौती सीमा बढ़ाने की मांग कई बार हो चुकी है. मैच्योरिटी पर टैक्स फ्री निकासी सीमा को बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है, इसे ईपीएफ जैसी अन्य सेवानिवृत्ति बचत योजनाओं के अनुरूप लाया जा सकेगा.

टैक्स2विन के सीईओ और सह-संस्थापक अभिषेक सोनी ने एनपीएस ढांचे के भीतर योगदान सीमा में संभावित वृद्धि और बेहतर निकासी लचीलेपन की वकालत करते हुए बढ़े हुए कर लाभों का समर्थन किया है.

5. सैलरी पर अधिकतम टैक्स हो सकता है कम
सरकार आय पर नई कर व्यवस्था की घोषणा कर सकती है. सैलरी पर सबसे अधिकतम टैक्स लेवल को 30% से घटाकर 25% करने पर विचार करने की उम्मीद है. अटकलें ऐसी भी हैं कि सरकार पुरानी कर व्यवस्था के तहत उच्चतम कर दर की सीमा 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर सकती है.

6. बढ़ सकता है हाउस रेंट अलाउंस
शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों पर कियाए का बोझ हर साल बढ़ रहा है. इसके प्रभाव को कम करने के लिए सरकार हाउस रेंट अलाउंस (HRA) में छूट की दर बढ़ा सकती है. यह समायोजन कर योग्य आय को कम करेगा और किराए की संपत्तियों में रहने वाले व्यक्तियों के लिए सामर्थ्य में वृद्धि करेगा.

7. चिकित्सा बीमा प्रीमियम में बढ़ सकती है कटौती
हेल्थ केयर की बढ़ती लागत के कारण, 1961 के आयकर अधिनियम की धारा 80 डी के तहत चिकित्सा बीमा प्रीमियम के लिए कटौती सीमा में वृद्धि की उम्मीद है. मौजूदा समय में व्यक्तियों के लिए 25,000 रुपये और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 50,000 रुपये की मौजूदा सीमा को बढ़ाकर व्यक्तियों के लिए 50,000 रुपये और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 75,000 रुपये तक बढ़ाया जा सकता है.

बता दें कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए केंद्रीय बजट 23 जुलाई को संसद में पेश किया जाएगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह लगातार सातवां बजट होगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

by UB India News
August 17, 2026
0

भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लक्ष्य के बीच सरकार अब बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी...

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, 300 अंक से ज्यादा टूटा सेंसेक्स

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, 300 अंक से ज्यादा टूटा सेंसेक्स

by UB India News
August 17, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव तथा कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के चलते हफ्ते के पहले कारोबारी दिन...

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

बिहार में शराबबंदी पर सियासत तेज……………..

by UB India News
August 15, 2026
0

बिहार की शराबबंदी नीति को लेकर एक बार फिर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है। अलग-अलग दलों के नेता राज्य...

माइन्स एंड मिनरल एक्ट पर बवाल क्यों …………….

माइन्स एंड मिनरल एक्ट पर बवाल क्यों …………….

by UB India News
August 14, 2026
0

झारखंड में खनिज संपदा से जुड़े राजस्व को लेकर केंद्र और राज्य के बीच नया विवाद खड़ा हो गया है....

22,500 करोड़ का परमाणु निवेश!

22,500 करोड़ का परमाणु निवेश!

by UB India News
August 14, 2026
0

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार के उद्योग विभाग और विभिन्न औद्योगिक समूहों के बीच हुए निवेश संबंधी समझौतों...

Next Post
शेयर बाजार अब तक की सर्वकालिक ऊंचाई पर खुला ,  सेंसेक्स ने 79,671 और निफ्टी ने 24,174 का हाई बनाया

बजट वाले सप्ताह में कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल? कैसा रहा पिछले 10 सालों का हाल ...........

यूपीएससी परीक्षा में रिजर्वेशन का खेल कैसे होता है?

यूपीएससी परीक्षा में रिजर्वेशन का खेल कैसे होता है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend