ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

PM मोदी आज भारत मंडपम में ‘विश्व धरोहर समिति’ के 46वें सत्र का करेंगे उद्घाटन, यूनेस्को के महानिदेशक होंगे शामिल

UB India News by UB India News
July 22, 2024
in पर्यावरण
0
PM मोदी आज भारत मंडपम में ‘विश्व धरोहर समिति’ के 46वें सत्र का करेंगे उद्घाटन, यूनेस्को के महानिदेशक होंगे शामिल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र का आज (रविवार) से दिल्ली में आगाज होने जा रहा है. जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे. दिल्ली स्थित भारत मंडपम में होने वाले इस समारोह में यूनेस्को के महानिदेशक आड़े अजोले भी शामिल होंगे. बता दें कि विश्व धरोहर समिति सत्र, यूनेस्को का एक प्रमुख कार्यक्रम है. भारत पहली बार इस कार्यक्रम की मेजबानी कर रहा है. ये कार्यक्रम 21 से 31 जुलाई तक चलेगा.

कार्यक्रम को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी. पीएमओ से मिली जानकारी के मुताबिक, भारत मंडपम में होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम में यूनेस्को के महानिदेशक आड्रे अजोले भी शामिल होंगे. पीएम मोदी रविवार शाम 7 बजे सत्र का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही वह सभा को संबोधित भी करेंगे.

RELATED POSTS

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

पटना समेत 6 जिलों में झमाझम बारिश, 10 जिलों में आज हैवी रेन का अलर्ट

इन मुद्दों पर होगी चर्चा

आज से शुरू होने वाले विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र में दुनियाभर के 150 से ज्यादा देशों के 2000 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे. ये सत्र 11 दिनों तक चलेगा. इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा होगी. जिसमें यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में नए स्थलों को नामांकित करने के प्रस्तावों के अलावा दुनियाभर में फैले 124 मौजूदा विश्व धरोहर संपत्तियों की संरक्षण रिपोर्ट की स्थिति, अंतरराष्ट्रीय सहायता और विश्व धरोहर निधि के उपयोग समेत कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होना शामिल है.

भारतीय संस्कृति की लगाए जाएगी प्रदर्शनी

इस बैठक के दौरान विश्व धरोहर युवा पेशेवरों का मंच और विश्व धरोहर स्थल प्रबंधकों के मंच का भी आयोजन किया जाएगा. इसके साथ ही भारत मंडपम में भारतीय संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न प्रदर्शनियां का भी आयोजन होगा. जिसमें रिटर्न ऑफ ट्रेजर्स प्रदर्शनी भी शामिल है. जिसमें दुनियाभर के देशों से भारत वापस लाई गईं कलाकृतियों को दिखाया जाएगा. बता दें कि अब तक दुनियाभर के देशों के 350 से ज्यादा कलाकृतियां भारत वापस लाई जा चुकी हैं.

बैठक के दौरान भारत के तीन विश्व धरोहर स्थलों- पाटन, रानी की वाव- गुजरात, कैलासा मंदिर, एलोरा गुफाएं- महाराष्ट्र, होयसला मंदिर और हलेबिड- कर्नाटक के लिए नए एआर और वीआर तकनीकों का इस्तेमाल कर एक भावपूर्ण अनुभव प्रदान किया जाएगा. इसके साथ ही भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ सदियों पुरानी सभ्यता, भौगोलिक विविधता, पर्यटन स्थल, सूचना प्रौद्योगिकी और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में आधुनिक विकास को रेखांकित करने के लिए अतुल्य भारत नाम से एक प्रदर्शनी लगाए जाएगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना समेत 6 जिलों में झमाझम बारिश, 10 जिलों में आज हैवी रेन का अलर्ट

by UB India News
July 23, 2026
0

मौसम विभाग ने आज बिहार के 10 जिलों के लिए हैवी रेन का अलर्ट जारी किया है। वहीं पटना, पूर्णिया,...

आज बिहार के 11 जिलों में बारिश  तो 6 जिलों का तापमान 45॰C पहुंचने की संभावना…………

बिहार में आज मौसम का डबल अटैक……..

by UB India News
July 18, 2026
0

बिहार में आज शुक्रवार को मौसम मिलाजुला रहने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों तक पूरे...

29 जलाशय, 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में होंगे विकसित ………….

29 जलाशय, 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में होंगे विकसित ………….

by UB India News
July 14, 2026
0

राज्य के 29 बड़े जलाशय और 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में विकसित होंगे। सोमवार को राजधानी के स्थानीय...

बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी , राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……

बिहार के 18 जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, ठनका गिरने की चेतावनी…….

by UB India News
July 15, 2026
0

बिहार में आज मंगलवार को मानसून का असर और तेज होने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के...

Next Post
केदारनाथ में पहाड़ी से गिरने लगे बड़े-बड़े पत्थर, लैंडस्लाइड में 3 लोगों की मौत, 8 घायल

केदारनाथ में पहाड़ी से गिरने लगे बड़े-बड़े पत्थर, लैंडस्लाइड में 3 लोगों की मौत, 8 घायल

कौन होता है राज्यसभा का मनोनीत सदस्य, कैसे होता है इनका चुनाव……..

कौन होता है राज्यसभा का मनोनीत सदस्य, कैसे होता है इनका चुनाव........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend