ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

योगी के खिलाफ साजिश…बीजेपी में क्‍या चल रहा?

UB India News by UB India News
July 20, 2024
in TAZA KHABR
0
योगी के खिलाफ साजिश…बीजेपी में क्‍या चल रहा?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों सियासी घमासान मचा हुआ है। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद से बीजेपी में अंदरूनी कलह शुरू हो गई है जो साफ दिखाई दे रही है। इसको लेकर विपक्ष मजे ले रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इससे बीजेपी को नुकसान हो सकता है। वहीं, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश बहादुर सिंह का मानना है कि ये कहीं ना कहीं केंद्रीय बीजेपी के कुछ नेताओं के इशारे पर सीएम योगी को कमजोर करने की एक सोची समझी साजिश है।

दरअसल बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में यूपी में 80 की 80 सीट जीतने का दावा किया था, लेकिन मात्र 33 सीटें ही उसके पाले में आई है। 37 सीटों के साथ सपा ने बीजेपी को दूसरे नंबर पर ढकेल दिया। हार का ठीकरा फोड़ने को लेकर यूपी बीजेपी में अंदरूनी कलह शुरू हो गई है। हाल ही में लखनऊ में सम्पन्न हुई बीजेपी कार्यसिमिति की बैठक में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि संगठन सरकार से बड़ा है। इसके बाद से पार्टी में खींचतान बढ़ती जा रही है।

RELATED POSTS

आज पूरे बिहार में बारिश, 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

राज्‍यमंत्री सोनम किन्‍नर का इस्‍तीफा
केशव प्रसाद मौर्य के बयान के बाद से पार्टी के कुछ नेता भी खुलकर सामने आ गए हैं और सरकार को घेरने का काम कर रहे हैं। वरिष्‍ठ बीजेपी नेता सुनील भराला ने केशव मौर्य के बयान का समर्थन करते हुए यूपी अध्‍यक्ष भूपेंद्र चौधरी का इस्‍तीफा मांग लिया था। बीजेपी विधायक रमेश मिश्रा ने यहां तक कह दिया कि मौजूदा सरकार की हालत बहुत खराब है। इस स्थिति को देखते हुए बीजेपी का 2027 में सरकार बनाना बहुत मुश्किल लग रहा है। पूर्व मंत्री मोती सिंह ने सरकार में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि थानों और तहसीलों में ऐसा भ्रष्टाचार उन्होंने अपने चार दशक से ज्यादा के राजनैतिक जीवन में नहीं देखा है। इसी क्रम में अब योगी सरकार में राज्‍यमंत्री सोनम किन्‍नर ने भी इस्‍तीफा दे दिया है। सोनम किन्‍नर ने अपने विभाग में भ्रष्‍टाचार समेत कई आरोप लगाए हैं। सोनम किन्‍नर ने केशव मौर्य के बयान संगठन सरकार से बड़ा है का समर्थन भी किया है।

केशव मुख्यमंत्री नहीं बन पाए, शुरुआत से हैं नाराज: सुरेश बहादुर
वरिष्ठ पत्रकार सुरेश बहादुर सिंह का मानना है कि योगी आदित्यनाथ के खिलाफ एक सोची समझी साजिश रची गई है। यह साजिश आज से नहीं चल रही है, जब से उन्होंने मुख्यमंत्री पद का पदभार संभाला है तभी से पार्टी में एक लॉबी थी जो योगी के पीछे पड़ गई थी। यह लॉबी लगातार उनके कामकाजों की आलोचना कर रही है। जब योगी सीएम बने तो केशव प्रसाद मौर्य यूपी बीजेपी के अध्यक्ष हुआ करते थे। तब पार्टी ने बेहतर परर्फोर्मेंस किया था। केशव को ऐसा लगता था की पार्टी की जो वापसी हुई है, वो उनके कारण हुई है। उस समय केशव खुद मुख्यमंत्री पद के दावेदार थे। लेकिन फिर भी केंद्र सरकार व पार्टी ने केशव प्रसाद मौर्य को मुख्यमंत्री नहीं बनाया था। ये नाराजगी तभी से चली आ रही है।

सुरेश बहादुर सिंह ने कहा कि 2019 में बीजेपी को भारी समर्थन मिलने के कारण केशव प्रसाद मौर्य अपनी नाराजगी दिखा नहीं पाए थे। इसी क्रम में जब 2024 में बीजेपी यूपी में बहुत अच्छा परफॉर्मेंस नहीं कर पाई है तो हार के कारण ढूंढे जा रहे हैं। बीजेपी हार का ठीकरा मोदी-शाह पर ना फोड़कर किसी दूसरे पर फोड़ना चाह रही है। यूपी की लॉबी हार का ठीकरा सीएम योगी पर फोड़ने पर लगी हुई है। इसको लेकर पार्टी में दबाव बनाया जा रहा है। जैसे सोनम चिश्ती उनका कोई जनाधार नहीं है फिर भी उनके बहाने एक दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है।

उपचुनाव से पहले माहौल बनाने की तैयारी
वरिष्ठ पत्रकार के मुताबिक, ये सब उपचुनाव से पहले ही किया जा रहा है क्योंकि बीजेपी को डर सता रहा है। अगर बीजेपी ने उपचुनाव में अच्छा परर्फोर्मेंस किया तो संगठन को मैंने मजबूत किया कहकर जीत का श्रेय ले लिया जाएगा। वरना हार का ठीकरा फिर सीएम योगी पर फोड़ दिया जाएगा। ये सब कहीं ना कहीं केंद्र के कुछ नेताओं के इशारे पर योगी को कमजोर करने की एक साजिश चल रही है।

ऐसा लग रहा है कि यूपी बीजेपी में दो लॉबी : नवल कांत सिन्हा
इसी तरह, राजनीतिक विश्‍लेषक नवल कांत सिन्हा का कहना है कि अगर संगठन सरकार से बड़ा है तो केशव मौर्य को संगठन में रहकर काम करना चाहिए था। वह इतने लंबे समय से सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में काम कर रहे हैं। सीएम योगी ने भी उस बैठक में कहा था कि हम लोग अति आत्मविश्वास से हारे हैं। अति आत्मविश्वास अबकी बार 400 पार का नारा था। ऐसा लग रहा है कि यूपी बीजेपी में दो लॉबी बन गई है। यह दोनों लॉबी एक दूसरे पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

अंदरूनी कलह बीजेपी के लिए नुकसानदेह
सिन्‍हा ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि आज की तारीख में अधिकारी सबसे ज्यादा ताकतवर हैं। पार्टी प्रतिनिधियों की नहीं सुनी जा रही है। हालांकि बीजेपी में शुरू से रहा है कि सपा-बसपा की तरह बीजेपी में नेताओं की ज्यादा नहीं चलती है, लेकिन अब मामला ज्‍यादा बढ़ गया है। केशव मौर्य कह रहे हैं कि काम नहीं सुना जा रहा है। अगर ऐसा है तो वे 7 साल से सरकार में मंत्री हैं। उन्हें छोड़कर संगठन में चले जाना चाहिए था। बीजेपी की अंदरूनी कलह बीजेपी के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी , राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……

आज पूरे बिहार में बारिश, 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

by UB India News
August 17, 2026
0

सावन की तीसरी सोमवारी पर आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने राज्य के सभी 38...

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

by UB India News
August 17, 2026
0

आज सावन की तीसरी सोमवारी है। सोमवारी और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग बना है। कहा जाता है कि इस...

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

by UB India News
August 17, 2026
0

सावन के तीसरे सोमवार पर पटना और कटिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 4 लड़कियां...

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

by UB India News
August 17, 2026
0

हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट...

मुंबई के नेवी नगर में नौसैनिक का शव फंदे से लटका मिला, पत्नी और दो बच्चों की भी मौत

मुंबई के नेवी नगर में नौसैनिक का शव फंदे से लटका मिला, पत्नी और दो बच्चों की भी मौत

by UB India News
August 17, 2026
0

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के नेवी नगर में भारतीय नौसेना के एक नाविक और उसके दो बच्चों (उम्र दो...

Next Post
अमेरिका की राजनीति में भारतीय मूल के लोग………….

अमेरिका की राजनीति में भारतीय मूल के लोग.............

बजट 2024: नौकरी, महंगाई और खेती… निर्मला सीतारमण के सामने 10 बड़ी चुनौतियां

बजट 2024: हर सेक्टर की अपनी-अपनी उम्मीदें ...............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend