ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्राइम कंट्रोल और विधि व्यवस्था को लेकर एक्शन में आए नीतीश, आज करेंगे बड़ी बैठक

UB India News by UB India News
July 20, 2024
in खास खबर, पटना, बिहार
0
मुख्यमंत्री ने संभावित बाढ़ और सुखाड़ के पूर्व तैयारियों की समीक्षा की
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में 1990 से 2005 का डेढ़ दशक जिसने भी देखा है उन्हें ‘जंगलराज’ के बारे में बताने की जरूरत नहीं है. लालू यादव और राबड़ी देवी के शासन काल को पटना हाईकोर्ट ने बिहार में ‘जंगलराज’ कहा था. कानून व्यवस्था के हालात कठघरे में थे और विपक्ष के तेवर भी काफी हमलावर रहते थे. इसके बाद जब नीतीश कुमार सत्ता में लौटे तो उन्होंने लॉ एंड ऑर्डर पर खूब काम किया और प्रदेश में शासन-सत्ता का इकबाल बुलंद किया और ‘सुशासन बाबू’ कहलाए. हाल के दिनों में बिहार में अपराध के मामले लगातार सामने आ रहे हैं और बीते 18 वर्षों से राज्य का मुखिया रहे नीतीश कुमार अब घिरते नजर आ रहे हैं. जाहिर है अब हमला बोलने की बारी लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल की है और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव यह काम बखूबी कर रहे हैं. उन्होंने ‘जंगलराज’ से भी आगे बढ़कर बिहार में ‘महाजंगलराज’ जैसे हालात बताना शुरू कर दिया है. विपक्ष के हमलों के बीच अब नीतीश सरकार एक्शन में आती नजर आ रही है और इस मुद्दे को लेकर बड़ी बैठक बुला ली है जिसमें राज्य प्रशासन के सभी आला अधिकारी मौजूद रहेंगे.

क्राइम कंट्रोल और विधि व्यवस्था को लेकर लंबे अर्से के बाद नीतीश सरकार की एक बड़ी और महत्वपूर्ण बैठक आज शाम 4 बजे होने जा रही है. सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में यह बैठक होगी जिसमें मुख्यमंत्री के अलावा बिहार के मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा, डीजीपीआरएस भट्टी, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के अतिरिक्त प्रमंडल के आयुक्त, आईजी डीआईजी, जिला अधिकारी एसपी समेत कई अधिकारी भाग लेंगे. 2023 के बाद अब होनेवाली 2024 की यह बड़ी बैठक कई महीनों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है. वीआईपी के नेता मुकेश साहनी के पिता की हत्या के बाद जिस तरीके से विपक्ष ने सरकार को  घेरने की कोशिश की है, ऐसे में मुख्यमंत्री द्वारा बुलाई गई बैठक यह साबित कर रही है कि सरकार विधि व्यवस्था को लेकर पहले की तरह ही गंभीर है.

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

इस बैठक में जिलों में हाल में अपराध नियंत्रण को लेकर उठाए गए कदमों के अलावा पिछले 6 महीने में अपराध के आंकड़ों पर सरकार की पैनी नजर होगी. जिलाधिकारी और एसपी से क्राइम कंट्रोल के बारे में सीएम सीधे संवाद करेंगे. इसके अलावा बिहार पुलिस मुख्यालय के स्तर पर भी जारी किए गए इंस्ट्रक्शंस के बारे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अवगत कराया जाएगा. साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार क्राइम कंट्रोल के लिए जिला स्तर पर उठाए गए कदमों की गहन समीक्षा करने के अलावा अपने स्तर पर भी कई टिप्स देने वाले हैं.
दरअसल, हाल में बिहार में अपराधी घटनाओं में बढ़ोतरी को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिशों में जुटा हुआ है, लेकिन सत्ता पक्ष लगातार यह कह रहा है कि क्राइम कंट्रोल के लिए सरकार कृत संकल्प है और इसके लिए कई स्तर पर कदम भी उठाए जा रहे हैं. बिहार पुलिस मुख्यालय ने अपनी तरफ से आंकड़ा जारी कर यह साबित करने की कोशिश की है कि पिछले 24 सालों में हत्या की दर घटकर आधी हो गई है.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post
पुरी के प्रसिद्ध 12वीं सदी के जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार का होगा लेजर स्कैन !

पुरी के प्रसिद्ध 12वीं सदी के जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार का होगा लेजर स्कैन !

किसी को अभी क्लीन चिट नहीं मानी जाएगी………..

किसी को अभी क्लीन चिट नहीं मानी जाएगी...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend