ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गोलियों की गूंज से फिर दहल उठा अमेरिका, बर्मिंघम में फायरिंग की घटनाओं में 7 लोगों की मौत

UB India News by UB India News
July 16, 2024
in TAZA KHABR, अन्तर्राष्ट्रीय
0
गोलियों की गूंज से फिर दहल उठा अमेरिका, बर्मिंघम में फायरिंग की घटनाओं में 7 लोगों की मौत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

 अमेरिकी राज्य अलबामा के बर्मिंघम में स्थित एक नाइट क्लब में शनिवार देर रात हुई गोलीबारी में कम से कम चार लोग मारे गए और नौ अन्य घायल हो गए, जबकि शहर में एक घर के बाहर हुई गोलीबारी में एक छोटे बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई. अलबामा में अधिकारियों ने यह जानकारी दी. बर्मिंघम पुलिस विभाग के अधिकारी ट्रूमैन फिट्जगेराल्ड ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि रात 11 बजे एक नाइट क्लब के बाहर कई लोगों को गोली मारने की रिपोर्ट पर अधिकारियों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी. बर्मिंघम फायरब्रिगेड एवं बचाव कर्मियों ने नाइटक्लब के पास फुटपाथ पर एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया. फिट्जगेराल्ड ने कहा कि गोलीबारी में क्लब के अंदर दो महिलाओं की भी मौत हो गई.

बता दें कि अमेरिका के बर्मिंघम के एक क्लब में हुई गोलीबारी में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। इससे पहले शहर के ही एक घर के बाहर इसी तरह की घटना में एक छोटे बच्चे समेत तीन लोग मारे गए। इस तरह से कुल सात लोगों की गोलीबारी में मौत हो गई। पुलिस ने इन घटनाओं की जानकारी दी।

RELATED POSTS

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

बांकीपुर, मंजलपुर, दतिया…3 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव, बीजेपी की साख दांव पर

नाइट क्लब के बाहर हुई गोलीबारी

बर्मिंघम पुलिस के अधिकारी ट्रूमैन फिट्जगेराल्ड ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश में कहा कि शनिवार देर रात 11 बजे के बाद एक नाइट क्लब के बाहर गोलीबारी की घटना में कई लोगों के मारे जाने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिट्जगेराल्ड ने कहा कि बर्मिंघम दमकल एवं बचावकर्मियों ने क्लब के पास फुटपाथ पर एक व्यक्ति का शव बरामद किया, जबकि क्लब के अंदर दो महिलाओं के शव मिले। उन्होंने बताया कि 10 लोगों को घायल अवस्था में बर्मिंघम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया और नौ अन्य लोगों का उपचार किया जा रहा है। फिट्जगेराल्ड ने बताया कि जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि किसी एक संदिग्ध ने सड़क से नाइट क्लब में गोलियां बरसाईं।

कार में मिली तीन लोगों की लाश

इसके अलावा, पुलिस को उसी दिन शाम पांच बजकर 20 मिनट पर बर्मिंघम में एक वाहन दुर्घटना की सूचना मिली। फिट्जगेराल्ड के अनुसार, मौके पर पहुंची पुलिस को एक घर के सामने यार्ड में एक कार मिली, जिसके अंदर एक पुरुष, एक महिला और एक छोटा लड़का थे, जो गोली लगने से घायल हो गए थे। उन्होंने बताया कि दमकल एवं बचाव कर्मियों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। फिट्जगेराल्ड के मुताबिक, जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि किसी एक संदिग्ध ने तीनों को निशाना बनाते हुए उन पर गोलियां चलाईं तथा उसके बाद वाहन से फरार हो गया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

by UB India News
July 30, 2026
0

आज से सावन महीने की शुरुआत हो रही है। ये भगवान शिव का प्रिय महीना है। आज गुरुवार को श्रवण...

बांकीपुर, मंजलपुर, दतिया…3 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव, बीजेपी की साख दांव पर

बांकीपुर, मंजलपुर, दतिया…3 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव, बीजेपी की साख दांव पर

by UB India News
July 30, 2026
0

30 जुलाई यानी आज देश की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जिसमें बिहार की हाई-प्रोफाइल सीट बांकीपुर, गुजरात...

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
नरेंद्र मोदी ही होंगे देश के अगले प्रधानमंत्री, एनडीए की बैठक में पीएम के रूप में उनके नाम पर लगी मुहर ,

PM मोदी सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले ग्लोबल-लीडर बने:X पर उनके 100 मिलियन फॉलोअर्स हुए

Budget 2024: निवेशकों को मिलेगा बड़ा तोहफा, ये उम्मीदें जगा रही हैं आस, बजट में हो सकते हैं ये बड़े ऐलान!

Budget 2024: निवेशकों को मिलेगा बड़ा तोहफा, ये उम्मीदें जगा रही हैं आस, बजट में हो सकते हैं ये बड़े ऐलान!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend