ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 167 अंक उछलकर 80,600 के पार निकला, निफ्टी में भी शानदार तेजी

UB India News by UB India News
July 16, 2024
in खास खबर, शेयर बाज़ार
0
भारतीय शेयर बाजारों का नया रिकॉर्ड, नई ऊंचाई पर पहुंचा Sensex और निफ्टी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत हुई है। वैश्विक बाजारों में तेजी से मिले सपोर्ट ने भारतीय बाजार में जोश भरने का काम किया है। इसके चलते आज भी भारतीय बाजार नई रिकॉर्ड हाई पर खुले हैं। आपको बता दें कि बीएसई सेंसेक्स 167.23 अंक उछलकर 80,686.58 अंक पर पहुंच गया है। इसके साथ ही सेंसेक्स 80,600 के पार निकल गया है। वहीं, एनएसई निफ्टी 54.30 अंकों की तेजी के साथ 24,556.45 अंक पर कारोबार कर रहा है। शेयरों पर नजर डालें तो आज एचसीएलटेक,  ULTRACEMCO, MARUTI, TECHM, TCS और INFY में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

  • एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। हांगकांग के हैंगसेंग में 1.29% की गिरावट है। हालांकि चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.11% की तेजी है। वहीं जापान का शेयर मार्केट आज बंद है।
  • HCL टेक, रिलायंस, TCS, टाटा मोटर्स, M&M, मारुति और अल्ट्राटेक सीमेंट बाजार को ऊपर खींच रहे हैं। ICICI बैंक, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील और एशियन पेंट्स बाजार को नीचे खींच रहे हैं।
  • शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में तेजी देखने को मिली थी। डाओ जोंस 247 (0.62%) अंक चढ़कर 39,344 पर बंद हुआ था। वहीं NASDAQ 115.04 (0.63%) अंक बढ़कर 18,398 पर बंद हुआ था।

सनस्टार लिमिटेड का IPO 19 जुलाई को ओपन होगा
सनस्टार लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO 19 जुलाई को ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 23 जुलाई तक बिडिंग कर सकेंगे। 26 जुलाई को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे।

इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹90-₹95 है। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 150 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹95 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,250 इन्वेस्ट करने होंगे।

इन कंपनियों के शेयर में तेजी

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर में तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स, मारुति, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर भी मुनाफे में रहे। टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड और एक्सिस बैंक के शेयरों को नुकसान हुआ। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा।

अमेरिकी बाजार में मिलाजुला रुख

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85.20 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 4,021.60 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
गोलियों की गूंज से फिर दहल उठा अमेरिका, बर्मिंघम में फायरिंग की घटनाओं में 7 लोगों की मौत

गोलियों की गूंज से फिर दहल उठा अमेरिका, बर्मिंघम में फायरिंग की घटनाओं में 7 लोगों की मौत

नरेंद्र मोदी ही होंगे देश के अगले प्रधानमंत्री, एनडीए की बैठक में पीएम के रूप में उनके नाम पर लगी मुहर ,

PM मोदी सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले ग्लोबल-लीडर बने:X पर उनके 100 मिलियन फॉलोअर्स हुए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend