लोकसभा चुनाव के बाद लखनऊ में भाजपा की सबसे बड़ी बैठक हो रही है। इसमें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व केंद्रीय स्मृति ईरानी समेत यूपी के 3000 नेता शामिल हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश कार्य समिति की बैठक में चुनावी नतीजों पर चर्चा की जाएगी। आगे की भी रणनीति तय की जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा- अखिलेश यादव आपको सावधान कर रहा हूं, यह कांग्रेस भस्मासुर है और बहुत जल्दी आपको ठिकाने लगा देगी। कांग्रेस की नजर आपके मुस्लिम वोट पर पड़ गई है।
उन्होंने कहा- सपा और कांग्रेस जैसे परिवारवादी और जातिवादियों ने अफवाह फैलाया। मुस्लिम वोटरों को डर दिखाकर उनका वोट लेने के लिए नया तरीका तलाश हमें शिकार बनाया। चौधरी भाजपा उत्तर प्रदेश कार्य समिति की बैठक में बोल रहे थे।
भूपेंद्र चौधरी ने कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि 1951 में जो संकल्प लिए गए थे, आज वो पूरे हो रहे हैं. बीजेपी एक ऐसा राजनीतिक दल है जिसके पहले अध्यक्ष ने बलिदान दिया है. इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कांग्रेस को भी आड़े हाथ लिया. उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस भस्मासुर है..समाजवादी प्रमुख को जल्दी निपटा देगी. कांग्रेस की नजर आपके और आपके मुस्लिम वोट बैंक पर है. कांग्रेस दूसरी पार्टी की मदद से जीतती है और बाद में फिर से खत्म कर देती है. आप लोगों को याद होगा कि आपातकाल की जनक कांग्रेस जब भी सत्ता में रही, उस समय जिसने भी विरोध किया उसे समाप्त करने के लिए कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ी.
कार्यसमिति की बैठक में इन मुद्दों पर मंथन
बता दें कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लोकसभा चुनाव में मिली हार के कारणों पर चर्चा होगी. साथ ही 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के एजेंडो पर भी मंथन किया जाएगा.
मंत्री राजभर बोले-सरकार के खिलाफ बोलना ठीक नहीं
योगी सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने बगावती बयानबाजी पर विधायकों को नसीहत दी। कहा- यह अनुशासनहीनता है। पार्टी ने सभी को मंच दिया। सरकार के खिलाफ बोलना ठीक नहीं है।
राजनीतिक प्रस्ताव की प्रमुख बातें
- विपक्ष के झूठे प्रचार के कारण चुनाव में सफलता नहीं मिली। विपक्ष ने आरक्षण, संविधान पर भ्रम फैलाया।
- भाजपा OBC और SC आरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।
- सपा सत्ता में आती है तो अपना असली चरित्र दिखाती है, सपा ने हमेशा आरक्षण और बाबा साहेब का विरोध किया।
- हमें और अधिक सामर्थ्य के साथ एकजुट होना होगा।
- सरकारी भर्तियों या परीक्षाओं में रुकावट नहीं आनी चाहिए। शुचिता और पारदर्शिता जरूरी है। हम पेपर लीक की घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों को सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
- राहुल गांधी सत्ता में आ जाते तो हिंदू शब्द बोलने पर ही प्रतिबंध लगा देते, राहुल पूरे हिंदू समाज से माफी मांगे।
- उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरे देश में एक उदाहरण बनी है।







