ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में 7 नदियां उफान पर , महाराष्ट्र-कर्नाटक में रेड अलर्ट

UB India News by UB India News
July 14, 2024
in TAZA KHABR, दुर्घटना
0
बिहार में 7 नदियां उफान पर , महाराष्ट्र-कर्नाटक में रेड अलर्ट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नेपाल से सटे बिहार और यूपी के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। बिहार में बगहा में गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। राज्य की 7 नदियां (घाघरा, गंडक, बागमती, कमला बलान, कोसी, महानंदा और परमान नदी) खतरे के निशान से ऊपर हैं। यहां पिछले 48 घंटे में 25 लोगों की मौत बिजली गिरने से हुई है।

उधर, यूपी में सबसे ज्यादा खराब स्थिति पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और शाहजहांपुर की है। यहां 20 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। इटावा में कई निचले इलाकों में पानी भरा हुआ है। यहां रविवार (14 जुलाई) को रोडवेज बस आधी डूब गई है। 2 घंटे तक यात्री बस में फंसे रहे। बाद में बस को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।

RELATED POSTS

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

बांकीपुर, मंजलपुर, दतिया…3 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव, बीजेपी की साख दांव पर

महाराष्ट्र-कर्नाटक में रेड अलर्ट, MP समेत 5 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
मानसून पूरे देश में सक्रिय है। सबसे ज्यादा असर देश के पश्चिमी राज्यों महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, गोवा में देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने 14 जुलाई को इन राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, मध्यप्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश का अलर्ट है। जबकि असम, मेघालय, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल और झारखंड में तेज बारिश हो सकती है।

मुंबई में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 50 KMPH की रफ्तार से हवा चलेगी
मौसम विभाग ने आज मुंबई के लिए बारिश का आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। BMC ने स्टेटमेंट जारी करते हुए लोगों से कहा है कि जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले। आज मुंबई में 50 KMPH की रफ्तार से हवा चलेगी। इसके अलावा महाराष्ट्र के रायगढ़, रत्नागिरी, कोल्हापुर, सतारा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य के बाकी हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

MP में बारिश के लिए जिंदा आदमी की शवयात्रा

MP के इंदौर के महू में जिंदा आदमी की अर्थी निकालकर पूरे गांव में घुमाया गया। गांव में मान्यता है कि ऐसा करने से इंद्र देव खुश होते हैं।
तस्वीर मुजफ्फरपुर की है। तेज बारिश के कारण बागमती नदी के उफान पर आने से यहां बाढ़ आ गई है।
तस्वीर लखनऊ की है। यहां तेज बारिश के कारण कई निचले इलाकों में पानी भर गया।
तस्वीर महाराष्ट्र के पुणे की है। यहां रविवार सुबह तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
तस्वीर दिल्ली की है। यहां शनिवार को तेज बारिश हुई। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
तस्वीर दिल्ली की है। यहां शनिवार को तेज बारिश हुई। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
नगांव: असम के इस जिले के कालियाबोर में एक ग्रामीण बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से अपना सामान सुरक्षित स्थान पर ले जाता हुआ दिखा।
नगांव: असम के इस जिले के कालियाबोर में एक ग्रामीण बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से अपना सामान सुरक्षित स्थान पर ले जाता हुआ दिखा।
महाराष्ट्र के ठाणे में शनिवार शाम को तेज बारिश हुई। कुछ घंटों की बारिश में ही सड़कों पर पानी भर गया।
महाराष्ट्र के ठाणे में शनिवार शाम को तेज बारिश हुई। कुछ घंटों की बारिश में ही सड़कों पर पानी भर गया।

आगे मौसम कैसा रहेगा…

  • कोंकण, गोवा, केरला, कर्नाटक के तटीय इलाकों, महाराष्ट्र के घाट से लगे हुए इलाकों, नगालैंड और गुजरात में 14 से 17 जुलाई तक बहुत ज्यादा बारिश की संभावना है।
  • असम, मेघालय, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल और झारखंड में तेज बारिश हो सकती है।

बिहार: पटना समेत 26 जिलों में बारिश का अलर्ट, भागलपुर में बाढ़ की चपेट में 24 गांव

बिहार के अधिकतर जिलों में मानसून की झमाझम बारिश हो रही है। शनिवार को गोपालगंज, बक्सर, बेगूसराय समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। बगहा में गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। नैनाहा ढाला से नैनाहा गांव तक जाने वाली सड़क पानी में बह गई हैं, जिससे यातायात पूरी तरह ठप है।

असम में बाढ़ से 107 की मौत, 8.4 लाख की आबादी प्रभावित

असम में बीते हफ्ते से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। कई निचले इलाकों में पानी भरा हुआ है।
असम में बीते हफ्ते से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। कई निचले इलाकों में पानी भरा हुआ है।

असम में बाढ़ से सात और लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही राज्य में बारिश, लैंडस्लाइड और बिजली गिरने से मरने वालों की संख्या 107 हो गई है। राज्य के 20 जिलों के 8.4 लाख से ज्यादा बाढ़ की चपेट में हैं।

छत्तीसगढ़: रायपुर समेत तीन संभागों में हैवी रेन का अलर्ट, जशपुर में अति भारी बारिश की चेतावनी

छत्तीसगढ़ में आज बिलासपुर, रायपुर और बस्तर संभाग के जिलों में मध्यम से भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, जशपुर जिले में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक प्रदेश में मानसून की एक्टिविटी बढ़ेगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

by UB India News
July 30, 2026
0

आज से सावन महीने की शुरुआत हो रही है। ये भगवान शिव का प्रिय महीना है। आज गुरुवार को श्रवण...

बांकीपुर, मंजलपुर, दतिया…3 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव, बीजेपी की साख दांव पर

बांकीपुर, मंजलपुर, दतिया…3 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव, बीजेपी की साख दांव पर

by UB India News
July 30, 2026
0

30 जुलाई यानी आज देश की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जिसमें बिहार की हाई-प्रोफाइल सीट बांकीपुर, गुजरात...

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

by UB India News
July 30, 2026
0

क्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में ऐतिहासिक सफलता मिली। 2.20 करोड़ रुपए के इनामी भाकपा माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर...

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

by UB India News
July 30, 2026
0

नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक तथा धांधली के मामलों को लेकर पटना हाईकोर्ट ने बड़ा कदम उठाया...

Next Post
चुनाव बाद लखनऊ में BJP की सबसे बड़ी बैठक,

चुनाव बाद लखनऊ में BJP की सबसे बड़ी बैठक,

अमेरिकी इतिहास का काला अध्याय…

अमेरिकी इतिहास का काला अध्याय...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend