ADVERTISEMENT
Saturday, August 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गाजा में मारे गए 70 से अधिक फलस्तीनी, हमास ने इजराइल पर लगाया नरसंहार का आरोप

UB India News by UB India News
July 13, 2024
in TAZA KHABR
0
गाजा में मारे गए 70 से अधिक फलस्तीनी, हमास ने इजराइल पर लगाया नरसंहार का आरोप
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

 इजराइल और हमास के बीच जंग जारी है। इस बीच गाजा में शुक्रवार को 70 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं। इस घटना को लेकर हमास के एक अधिकारी ने इजराइल पर योजनाबद्ध तरीके से लोगों का नरसंहार करने का आरोप लगाया है। हमास सरकार मीडिया कार्यालय के महानिदेशक इस्माइल अल-थवाब्ता ने दावा किया कि इजराइली सेना ने पूर्वी गाजा शहर में हजारों फलिस्तीनियों को पश्चिमी और दक्षिणी इलाकों में जाने के लिए निर्देशित किया और उनके पहुंचने पर उन पर गोलियां चला दीं।

विस्थापितों को मार डाला

इस्माइल अल-थवाब्ता ने कहा कि बचाव दल ने ताल अल-हवा क्षेत्र से 70 शव बरामद किए हैं और कम से कम 50 लोग लापता हैं। कुछ विस्थापित लोग सफेद झंडे लेकर इज़राइली सेना की ओर इशारा कर रहे थे और कह रहे थे, हम लड़ाके नहीं हैं, विस्थापित हैं। अल-थवाब्ता ने कहा कि इजराइली सेना ने इन विस्थापित लोगों को बेरहमी से मार डाला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में मरने वालों की संख्या 70 से अधिक बताई जा रही है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।

RELATED POSTS

BARC कर्मी रोशन निकला सॉल्वर गिरोह का सरगना………

बापू सभागार में ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर पूर्वी जोन का सम्मेलन……….

बिना शर्त हो बंधकों की रिहाई

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने गाजा शहर में शवों की बरामदगी की निंदा करते हुए इसे मौजूदा संघर्ष में नागरिकों की मौत का एक और दुखद उदाहरण बताया। उन्होंने कहा यह घटना उन विनाशकारी घटनाओं की श्रृंखला में शामिल हो गई है, जिनके कारण गाजा में जान और माल का काफी नुकसान हुआ, लोगों को विस्थापित होना पड़ा। संयुक्त राष्ट्र ने आह्वान किया है कि, तत्काल सभी बंधकों की बिना शर्त रिहाई होनी चाहिए। दुजारिक ने कहा कि जबकि यह संघर्ष चल रहा है, लोगों को आवश्यक चिकित्सा सहायता, आवश्यक भोजन, आश्रय, बल्कि सम्मानजनक अंत्येष्टि भी देना असंभव है। उन्होंने कहा कि लोग भूखे हैं, पानी की जरूरत है, चिकित्सा सहायता की जरूरत है। हम युद्ध क्षेत्र के बीच में यही करने की कोशिश कर रहे हैं।

इजराइली सेना ने क्या कहा

गौरतलब है कि, इजराइली सेना ने सभी फलस्तीनियों को ‘गाजा सिटी’ को खाली कर दक्षिण की ओर जाने का आदेश दिया है। इजराइली सेना ने युद्धग्रस्त क्षेत्र के उत्तर, दक्षिण और मध्य में नए सिरे से हमले शुरू किए हैं जिनमें दर्जनों लोग मारे गए हैं। इजराइली सेना ने शहर में पर्चे गिराए, जिनमें लोगों से दक्षिण की ओर जाने का आह्वान किया गया और कहा गया, ‘‘गाजा सिटी एक खतरनाक युद्ध क्षेत्र बना रहेगा।’’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BARC कर्मी रोशन निकला सॉल्वर गिरोह का सरगना………

BARC कर्मी रोशन निकला सॉल्वर गिरोह का सरगना………

by UB India News
August 8, 2026
0

भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर में असिस्टेंट टेक्निशयन के पद पर काम करने वाला रौशन कुमार AEDO परीक्षा का सेटर था।...

बापू सभागार में ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर पूर्वी जोन का सम्मेलन……….

बापू सभागार में ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर पूर्वी जोन का सम्मेलन……….

by UB India News
August 8, 2026
0

पटना के बापू सभागार में शनिवार को मानव तस्करी (Human Trafficking) को लेकर पूर्वी जोन का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित...

पटना बवाल- 3cr की गाड़ियां फूंकीं,500 पर केस-20 हिरासत में

पटना बवाल- 3cr की गाड़ियां फूंकीं,500 पर केस-20 हिरासत में

by UB India News
August 8, 2026
0

राजधानी पटना में कल एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए. पहाड़ी इलाके...

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

by UB India News
August 8, 2026
0

नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। जिसके चलते कटरा प्रखंड के निचले इलाकों...

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में आंशिक बदलाव करते हुए नई समय-सारिणी...

Next Post
पटना में शादी समारोह में अधांधुंध फायरिंग, दूल्हे के जीजा और भाई की गोली लगने से मौत

पटना में शादी समारोह में अधांधुंध फायरिंग, दूल्हे के जीजा और भाई की गोली लगने से मौत

अनंत-राधिका की शादी में परिवार संग पहुंचे लालू यादव, नीता अंबानी ने किया स्वागत

अनंत-राधिका की शादी में परिवार संग पहुंचे लालू यादव, नीता अंबानी ने किया स्वागत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend