ADVERTISEMENT
Saturday, August 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना में शादी समारोह में अधांधुंध फायरिंग, दूल्हे के जीजा और भाई की गोली लगने से मौत

UB India News by UB India News
July 13, 2024
in अपराध, पटना
0
पटना में शादी समारोह में अधांधुंध फायरिंग, दूल्हे के जीजा और भाई की गोली लगने से मौत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आपने मिर्जापुर वेबसीरीज का पहला पार्ट तो देखा ही होगा, जिसमें इसका एक किरदार शादी समारोह में फायरिंग कर तीन लोगों को मौत के घाट उतार देता है। बिहार में भी इसी से मिलता जुलता एक सच्चा कांड अंजाम दे दिया गया। इस कांड में भी एक ‘मुन्ना’ का नाम सामने आया है। पटना से सटे दानापुर-खगौल रोड में जमुई और भागलपुर के रहनेवाले साले गोल्डन और बहनोई श्रवण सिंह की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। उन्हें एक के बाद एक 6 गोलियां मारी गईं। पटना में हो रही शादी के दौरान इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। गोल्डेन और श्रवण जमुई और भागलपुर से रुद्रा मैरेज हॉल में शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। खगौल थानाक्षेत्र में फायरिंग के बाद खौफ पसर गया। खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने इस दौरान मौके से 6 खोखे भी बरामद किए हैं

बारात आए जीजा-साले को गोलियों से भून डाला

बताया जा रहा कि है कि बारात लग गई थी। इसी बीच, देर रात ढाई बजे अचानक गोलीबारी शुरू हो गई। कोई कुछ समझ पाता तब तक दो लोगों को गोली लग गई। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान गोल्डन सिंह और श्रवण सिंह के रूप में हुई है। दोनों जीजा और साले बताए जा रहे हैं। गोल्डन सिंह मयलपुर निवासी थे तो श्रवण सिंह का यहां ससुराल था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

RELATED POSTS

बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………

विक्रमशिला भागलपुर में है नालंदा में नहीं है……………….

रियल लाइफ का ‘मुन्ना भैया’

बारात में फायरिंग करने वाले विक्की और उसके साथी बताए जाते है। कहा जा रहा है कि शादी के दौरान ही गोल्डेन और श्रवण की मुन्ना यादव,विक्की यादव और शुभम के साथ बहस हो गई। इसके बाद विक्की, मुन्ना अपने साथ 8 और लोगों को लेकर वापस लौटे। फिर उन्होंने गोल्डेन और श्रवण को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। ये सब कुछ तब हुआ जब दूल्हा दुल्हन को वरमाला पहना रहा था। पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे शादी समारोह में आपसी विवाद की बात सामने आई है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। खगौल थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि मौके पर गोलियों के 5 खोखे मिले हैं, इसकी फॉरेंसिक से जांच कराई जाएगी।

शादी समारोह में बदमाशों ने की फायरिंग

खगौल थाना अध्यक्ष ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि घटना बीती रात्रि लगभग डेढ़ बजे की है खगौल थाना क्षेत्र के रुद्रा मैरिज हॉल में जयमाला के दौरान फायरिंग हुई है, जिसमें दो लोगों की को गोली लगी थी इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टर ने अमृत घोषित कर दिया. बारात जमुई से आई थी जबकि लड़की वाले बक्सर के थे.

थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले शादी समारोह में ही शामिल थे. अपराधियों की पहचान हो गई है जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बारात जब लग रही थी और लोग बैंड बाजे पर डांस कर रहे थे उसी वक्त बाहरी व्यक्ति जाकर डांस करने लगा. जिसमें बारात के लोगों से बहस हुई और उसके बाद वह चला गया.

लड़के के जीजा और भाई की मौत

उसके बाद जब मैरिज हॉल में जयमाला हो रहा था उस वक्त तकरीबन 6 से 7 लोगों के साथ वह हॉल में पहुंचा और ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगा, जिसमें दूल्हे का भाई जो जमुई का रहने वाला था उसे गोली लगी तो दूसरा दूल्हे का जीजा जो आरा का रहने वाला था उसे गोली लगी. दोनो को गंभीर स्थिति में  तुरंत पास के अस्पताल में भेजा गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. वहीं अपराधी घटना को अंजाम देखकर आराम से वहां से चलते बने.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………

बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत से बिहारी बाबू और...

विक्रमशिला भागलपुर में है नालंदा में नहीं है……………….

विक्रमशिला भागलपुर में है नालंदा में नहीं है……………….

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय जनता दल यानी आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव दोनों नेता एक दूसरे पर...

फरक्का जलसंधि का विरोध दूर की कौड़ी है………………………..

फरक्का जलसंधि का विरोध दूर की कौड़ी है………………………..

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार की सियासी राजनीति में संजय झा अभी काफी चर्चा में हैं। फरक्का जलसंधि का विरोध कर जनता दल यू...

जमानत जब्त होने के बाद तेजस्वी अब बिहार की राजनीति में नये सिरे से होंगे सक्रिय !

जमानत जब्त होने के बाद तेजस्वी अब बिहार की राजनीति में नये सिरे से होंगे सक्रिय !

by UB India News
August 8, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में आरजेडी कैंडिडेट रेखा गुप्ता की जमानत जब्त होने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अब बिहार की...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

सुप्रीम कोर्ट ने दीपक प्रकाश के एमएलसी नामांकन की बिहार सरकार से मांगी अधिसूचना …………………

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश विधान परिषद के सदस्य बन गए हैं। मंत्री दीपक प्रकाश के एमएलसी बनने...

Next Post
अनंत-राधिका की शादी में परिवार संग पहुंचे लालू यादव, नीता अंबानी ने किया स्वागत

अनंत-राधिका की शादी में परिवार संग पहुंचे लालू यादव, नीता अंबानी ने किया स्वागत

मोदी बिहार को उसका हक देंगे’, विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर सियासी बवाल तेज, NDA और महागठबंधन में तीखी बहस

मोदी बिहार को उसका हक देंगे', विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर सियासी बवाल तेज, NDA और महागठबंधन में तीखी बहस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend