ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

7 राज्यों के 13 सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस 4, टीएमसी 3, भाजपा 2, AAP-निर्दलीय को 1-1 सीट

UB India News by UB India News
July 14, 2024
in खास खबर, प्रदेश
0
7 राज्यों के 13 सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस 4, टीएमसी 3, भाजपा 2, AAP-निर्दलीय को 1-1 सीट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मध्य प्रदेश और बिहार समेत 7 राज्यों की 13 सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आने लगे हैं। सभी सीटों पर 10 जुलाई को वोटिंग हुई थी। 11 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इनमें से कांग्रेस ने 4, टीएमसी ने 3, भाजपा ने 2, AAP और निर्दलीय ने 1-1 सीट जीत ली है। 2 पर काउंटिंग जारी है।

राज्यवार नतीजे…

RELATED POSTS

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

गुजरात में बाढ़ का कहर!

राज्य विधानसभा जीते हारे
मध्य प्रदेश अमरवाड़ा भाजपा कांग्रेस
बिहार रुपौली निर्दलीय जेडीयू
पंजाब जालंधर पश्चिम AAP भाजपा
पश्चिम बंगाल रानाघाट दक्षिण टीएमसी भाजपा
रायगंज टीएमसी भाजपा
बागदा टीएमसी भाजपा
मानिकतला टीएमसी (आगे) भाजपा
हिमाचल प्रदेश हमीरपुर भाजपा कांग्रेस
देहरा कांग्रेस भाजपा
नलगढ़ कांग्रेस भाजपा
उत्तराखंड बद्रीनाथ कांग्रेस भाजपा
मंगलौर कांग्रेस बीएसपी
तमिलनाडु विक्रवंडी डीएमके (आगे) पीएमके

7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों के घोषित नतीजे  

मध्य प्रदेश के अमरवाड़ा में भाजपा 3252 वोटों से जीती

मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट भाजपा 3252 वोटों से जीत गई है। कांग्रेस 17वें राउंड तक आगे थी। आखिरी के तीन राउंड में बाजी पलटी और भाजपा जीत गई।

हिमाचल के हमीरपुर से BJP को जीत मिली

CM सुक्खू के गृह जिले हमीरपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा के आशीष शर्मा चुनाव जीत गए हैं। उन्हें करीब 1571 वोटों से जीत मिली है।

हिमाचल CM की पत्नी देहरा से चुनाव जीतीं

हिमाचल CM सुखविंदर सुक्खू की पत्नी सुखविंदर सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने देहरा से 9265 वोट से BJP को हराया। भाजपा के होशियार सिंह दूसरे नंबर पर रहे।

पंजाब की बात करें तो यहां सिर्फ एक सीट पर चुनाव हुआ. जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को जीत मिली है. यहां से AAP के मोहिंदर भगत ने बीजेपी प्रत्याशी शीतल अंगुराल को 37325 हजार वोटों से हराया. शीतल अंगुराल इसी सीट से AAP विधायक थे और लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुए थे. बीजेपी ने उन्हें फिर से इस सीट से मैदान में उतारा. उधर बीजेपी छोड़कर AAP में आने वाले मोहिंदर भगत को यहां जीत मिली.

उत्तराखंड की बद्रीनाथ सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार लखपत सिंह बुटोला को जीत मिली है. उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार राजेंद्र भंडारी को 5224 वोटों के अंतर से हराया है. मार्च में कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी के इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामा, जिसके बाद ये सीट खाली हो गई. इसके बाद यहां उपचुनाव करवाए गए और भंडारी को बीजेपी ने टिकट दिया था.

मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव हुए. 2023 में कांग्रेस विधायक रहे कमलेश शाह ने पार्टी से इस्तीफा दिया और बीजेपी का दामन थामा. उनके इस्तीफे से सीट खाली हुई और 10 जुलाई को यहां चुनाव हुए. बीजेपी ने कमलेश शाह को ही टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस की तरफ से धीरेन शाह मैदान में हैं. चुनाव आयोग की मानें तो दोपहर 2.30 बजे तक 20 राउंड की वोटिंग में कमलेश शाह 3252 वोटों से आगे चल रहे हैं.

बिहार में दिलचस्प हुआ मुकाबला

बिहार की रूपौली सीट पर हुआ चुनाव काफी हाई-प्रोफाइल रहा है. यहां से बीमा भारती विधायक थीं, जो पहले जेडीयू में थीं. मगर मार्च में उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया और फिर आरजेडी में शामिल हो गईं. इसके बाद यहां पर उपचुनाव करवाए गए. आरजेडी ने यहां से बीमा भारती को टिकट दिया. एनडीए की ओर से जदयू ने कलाधर मंडल को चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं, लोजपा (रामविलास) से बागी होकर शंकर सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. निर्दलीय शंकर सिंह 8204 वोटों से चुनाव जीत गए हैं।

हिमाचल प्रदेश की तीनों सीटों पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए हैं। देहरा से सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर आगे हैं। वो पहले बीजेपी उम्मीदवार होशियार सिंह से पीछे चल रही थीं। हमीरपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पिंदर वर्मा फिलहाल आगे चल रहे हैं।

पंजाब के जालंधर पश्चिम सीट से AAP उम्मीदवार मोहिंदर भगत आगे हैं। उत्तराखंड की मंगलूर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार काजी मोहम्मद निजामुद्दीन आगे चल रहे हैं। एमपी के अमरवाड़ा में बीजेपी के कमलेश शाह आगे चल रहे हैं।

लोकसभा चुनाव के बाद NDA और इंडिया ब्लॉक के बीच ये पहला चुनावी मुकाबला है। पिछले चुनावों में इन 13 सीटों में से बीजेपी ने 3 सीटें जीती थीं। अन्य 10 में से कांग्रेस ने 2 और अन्य पार्टियों ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

तमिलनाडु के विक्रवंडी में विधायक की मौत के कारण उपचुनाव

तमिलनाडु में विक्रवंडी सीट से विधायक रहे एन पुगाझेंथी का इसी साल अप्रैल में निधन हो गया था। उपचुनाव में AIADMK के मैदान में न होने के कारण एनडीए की सहयोगी पट्टाली मक्कल काची (PMK) ने से.सी. अंबुमणि को मैदान में उतारा है। DMK ने अन्नियुर शिवा और NTK ने अभिनय पोन्नीवलवन को टिकट दिया है, जिन्होंने लोकसभा चुनावों में PMK उम्मीदवार सौम्या अंबुमणि के ख़िलाफ़ धर्मपुरी सीट से चुनाव लड़ा था।

पंजाब के जालंधर में AAP विधायक बीजेपी में शामिल

पंजाब के जालंधर पश्चिम से आम आदमी पार्टी (AAP) के टिकट से चुनाव जीतने वाले शीतल अंगुरल मार्च 2024 लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हो गए। 2022 विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट से लड़े मोहिंदर पाल भगत इस बार AAP के टिकट से उपचुनाव में उतरे हैं। कांग्रेस ने सुरिंदर कौर को मैदान में उतारा है।

बिहार के रुपौली में JDU से 3 बार की विधायक बीमा भारती RJD में शामिल

पूर्णिया जिले के रुपौली विधानसभा क्षेत्र से लगातार 4 बार विधायक बीमा भारती एक बार फिर चुनाव में उतरी हैं। बीमा भारती 2005 में राजद के टिकट से पहली बार विधायक बनीं, फिर 2010, 2015 और 2020 में जदयू के टिकट से चुनाव में जीत दर्ज की। 2020 चुनाव में बीमा के खिलाफ शंकर सिंह (लोजपा) मैदान में थे। शंकर सिंह इस बार निर्दलीय चुनाव में उतरे हैं।

मध्य प्रदेश के अमरवाड़ा में 2013 से कांग्रेस जीत रही

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर लगातार तीन बार से विधायक कमलेश शाह ने 2023 में कांग्रेस के टिकट से चुनाव में जीत दर्ज की। इसके 6 महीने बाद ही कमलेश कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए। कमलेश 2013 से इस सीट पर काबिज हैं और अब बीजेपी के टिकट पर उपचुनाव में उतरे हैं।

उत्तराखंड की 2 सीटों के चुनावी समीकरण

उत्तराखंड की दो सीटों मंगलौर और बद्रीनाथ पर उपचुनाव हुए हैं। अक्टूबर में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन के बाद मंगलौर विधानसभा सीट खाली हो गई थी।

मंगलौर सीट पर कांग्रेस के पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन और बसपा ने सहानुभूति बटोरने के लिए दिवंगत सरवत करीम अंसारी के बेटे उबेदुर रहमान को मैदान में उतारा है।

बद्रीनाथ सीट में मुख्य मुकाबला कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए राजेंद्र भंडारी और कांग्रेस के लखपत सिंह भुटोला के बीच है। फिलहाल भुटोला चमोली जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष हैं।

हिमाचल प्रदेश की 3 सीटों के चुनावी समीकरण

हिमाचल प्रदेश की देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ में उपचुनाव हुए हैं। 2022 में हिमाचल प्रदेश के देहरा से निर्दलीय विधायक होशियार सिंह, हमीरपुर से आशीष शर्मा और नालागढ़ से केएल ठाकुर ने विकास कार्यों में कमी का हवाला देते हुए विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। इस उपचुनाव में देहरा विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर चुनाव लड़ रही हैं। यहां उनका मुकाबला बीजेपी के होशियार सिंह से है।

पश्चिम बंगाल की 4 सीटों के चुनावी समीकरण

पश्चिम बंगाल की जिन चार सीटों पर उपचुनाव हुए हैं, उनमें से तीन (मानिकतला, राणाघाट दक्षिण और बगदाह) दक्षिण बंगाल में हैं। 2021 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने राणाघाट दक्षिण, बगदाह और रायगंज से जीत हासिल की थी। TMC ने मानिकतला सीट सुरक्षित कर ली थी, लेकिन फरवरी 2022 में पूर्व राज्य मंत्री साधन पांडे के निधन के बाद यह खाली हो गई।

तमिलनाडु और मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा वोटिंग

7 राज्यों की 13 सीटों पर 10 जुलाई को उपचुनाव हुए थे। तमिलनाडु की विक्रवंडी सीट पर सबसे ज्यादा 82.47% वोटिंग हुई थी। इसके बाद मध्य प्रदेश के अमरवाड़ा में 79.87% मतदान हुआ। पश्चिम बंगाल के रायगंज में सबसे ज्यादा 71.99% मतदान हुआ। इसके बाद राणाघाट दक्षिण में 70.56%, बगदाह में 68.44% और मानिकतला में 54.98% मतदान हुआ।

बिहार के रुपौली उपचुनाव में 54.25% मतदान हुआ था। पंजाब में जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में 54.98 % मतदान दर्ज किया गया, जो 2022 के 67% से काफी कम है। हिमाचल के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 79.04% मतदान हुआ। इसके बाद हमीरपुर में 67.72% और देहरा में 65.42% वोटिंग हुई। तीनों उपचुनावों में कुल मतदान प्रतिशत 71 प्रतिशत था।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 25, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

Next Post
बिहार में बीते 24 घंटों में बिजली गिरने से 21 की मौत, CM ने पीड़ितों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने का किया ऐलान

बिहार में बीते 24 घंटों में बिजली गिरने से 21 की मौत, CM ने पीड़ितों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने का किया ऐलान

भारत-जिम्बाब्वे चौथा टी-20 मुकाबला आज , सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया!

भारत-जिम्बाब्वे चौथा टी-20 मुकाबला आज , सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend