ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में बीते 24 घंटों में बिजली गिरने से 21 की मौत, CM ने पीड़ितों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने का किया ऐलान

UB India News by UB India News
July 14, 2024
in खास खबर, दुर्घटना, पटना
0
बिहार में बीते 24 घंटों में बिजली गिरने से 21 की मौत, CM ने पीड़ितों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने का किया ऐलान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटों में बिजली गिरने से 21 लोगों की मौत हो गई. इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से शुक्रवार को दी गई. सीएमओ ने एक बयान में बताया कि सबसे ज्यादा छह मौतें मधुबनी में हुईं, इसके बाद औरंगाबाद में चार, पटना और रोहतास दो, भोजपुर, कैमूर, सारण, जहानाबाद, गोपालगंज, सुपौल, लखीसराय और मधेपुरा जिलों में एक-एक मौत हुई।

​​​​​​राज्य की ​नदियां उफान पर हैं। भागलपुर में गंगा और कोसी से कटाव हो रहा है। कई घर नदी में समा चुके हैं। कुछ लोग घर छोड़ने के लिए मजबूर हो गए हैं। इस महीने अब तक कुल 71 लोगों की मौत हो चुकी है.

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

उधर, उत्तर प्रदेश में नेपाल से लगे जिलों बाढ़ जैसे हालात हैं। पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज के करीब 800 गांव लगातार तीसरे दिन भी बाढ़ की चपेट में हैं। शाहजहांपुर में दिल्ली-लखनऊ हाईवे लगातार दूसरे दिन बंद है। बलरामपुर में प्राइमरी स्कूल में 3 फीट तक पानी भरा है।

UP-बिहार के अलावा पूरे देश में ही तेज बारिश का दौर चल रहा है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, जम्मू, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मुंबई में IMD ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे सड़क, रेल और एयर ट्रैफिक सर्विसेस प्रभावित हो सकती हैं। दिल्ली के भी कुछ इलाकों में शुक्रवार देर रात शनिवार सुबह तेज बारिश देखने को मिली। यहां आज भी बारिश होने के आसार हैं।

देश में तेज बारिश का असर…

बिहार: CM नीतीश बोले- सावधानी बरतें, घरों में सुरक्षित रहें
बिहार के भागलपुर में कोसी उफान पर है। नदी का कटाव तेज हो गया है। पिछले 24 घंटे में आकाशीय बिजली से मधुबनी में 6, औरंगाबाद में 4, पटना में 2 मौत हुई है। वहीं, रोहतास, भोजपुर, जहानाबाद, सारण, कैमूर, गोपालगंज, लखीसराय, मधेपुरा और सुपौल में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

CM नीतीश कुमार ने मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपए मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। CM ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का पालन करें। घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

उत्तर प्रदेश: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर अभी भी 3 फीट तक पानी
दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर शाहजहांपुर में करीब 2 से 3 फीट पानी भरा हुआ है। हाईवे के एक हिस्से को लगातार दूसरे बंद कर दिया गया है। शुक्रवार को 15-20 जिलों में 5 मिलीमीटर बारिश हुई। सबसे ज्यादा 38 मिलीमीटर लखीमपुर खीरी में बारिश हुई। सबसे कम तापमान बरेली में 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

गोरखपुर में राप्ती नदी के किनारे बहरामपुर में इमारातों की एक-एक मंजिल डूब गई है। यहां जो कालोनियां नदी से दूर हैं, उनमें भी 3-4 फीट तक पानी भर गया है। यहां नाव भी चल रही हैं। प्रशासन ने कहा है कि राप्ती से सटा होने के चलते यह क्षेत्र हर साल डूबता है।

असम: बाढ़ से 7 और लोगों की मौत, मरने वालों का आंकड़ा 90 पहुंचा
असम के कई जिलों में हफ्तेभर से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। इससे 7 और लोगों की जान जा चुकी है। मरने वालों का कुल आंकड़ा 90 हो गया है। असम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (ASDMA) की रिपोर्ट में बताया गया है कि गोलपारा जिले में नांव पलटने के कारण 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं, नौगांव और जोरहट में बाढ़ के पानी में डूबने से 1-1 शख्स की मौत हो गई।

राज्य सरकार ने बताया कि 24 जिलों में 12 लाख से ज्यादा लोग अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं। कुल 316 रिलीफ कैंप में 2 लाख से ज्यादा लोग रह रहे हैं। काजिरंगा नेशनल पार्क के 180 जानवरों की मौत हो चुकी हैं। हालांकि अब बाढ़ के पानी का लेवल कम हो रहा है।

आज 21 राज्यों में बारिश का अलर्ट
IMD ने आज 21 राज्यों कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, तेलंगाना, असम, मेघालय, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, पूर्वी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, जम्मू, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और अंडमान-निकोबार में बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, विदर्भ (महाराष्ट्र), छत्तीसगढ़ में तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

Next Post
भारत-जिम्बाब्वे चौथा टी-20 मुकाबला आज , सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया!

भारत-जिम्बाब्वे चौथा टी-20 मुकाबला आज , सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया!

नंबर नहीं थे साथ, फिर कैसे बाजी मार गए शिंदे-फडणवीस?

नंबर नहीं थे साथ, फिर कैसे बाजी मार गए शिंदे-फडणवीस?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend