ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शुभमन गिल को मिलेगा गलती सुधारने का मौका, आज दूसरा टी20

UB India News by UB India News
July 8, 2024
in क्रिकेट, खास खबर
0
शुभमन गिल को मिलेगा गलती सुधारने का मौका, आज दूसरा टी20
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आईसीसी टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम को एकदम से ऐसा झटका लगा जिसके बारे में किसी ने सोचा नहीं था. नई नवेली टीम लेकर जिम्बाब्वे के दौरे पर पहुंची टीम इंडिया को सीरीज में हार के साथ शुरुआत करनी पड़ी. शुभमन गिल की कप्तानी में खेल रही भारतीय टीम को 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में शर्मनाक हार मिली. इस युवा कप्तान को 24 घंटे के भीतर ही अपनी गलती सुधाने का मौका मिल रहा है. जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम आज शाम दूसरे मैच में खेलने उतरेगी.

रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे के दौरे पर है. चयनकर्ताओं ने युवाओं पर भरोसा जताते हुए पूरी तरह से एक नई टीम को दौरे पर भेजा. शुभमन गिल को जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम का कप्तान बनाया गया है. इंडियन प्रीमियर लीग के स्टार अभिषेक शर्मा, रियान पराग और ध्रुव जुरेल को पहली बार चयनकर्ताओं ने मौका दिया. तीनों को जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिला लेकिन वह इसे कभी याद नहीं करना चाहेंगे. 116 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय युवा टीम महज 102 रन पर सिमट गई.

RELATED POSTS

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

शुभमन गिल सुधारना चाहेंगे गलती
जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम की कप्तानी करने उतरे शुभमन गिल का आगाज बतौर कप्तान बेहद खराब रहा. गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बाद बल्लेबाजों को जैसे खेल की उम्मीद थी उसका उलटा हुआ. 116 रन के छोटे से स्कोर को भी टीम हासिल नहीं कर पाई. 31 रन बनाने के बाद जिस वक्त कप्तान गिल आउट हुए वो उस गलती से सबक लेकर ही रविवार को उतरेंगे. मैच के बाद उन्होंने खुद कहा था कि वो जिस तरह से आउट हुए उससे निराश हैं. जैसी योजना बल्लेबाजी में बनाई थी उसके मुताबिक वो लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाए.

24 घंटे में दूसरा टी20 मैच खेलेंगे
शनिवार को भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच खेला. मेजबान टीम ने 13 रन से जीत हासिल करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की. 24 घंटे के भीतर ही भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा मुकाबला खेला जाना है. रविवार शाम 4.30 बजे इस मुकाबले को खेला जाना है. भारत के पास पहली हार का बदला चुकता कर सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल करने का मौका होगा.’

जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 प्लेयर्स ने किया डेब्यू

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मैच में शुभमन गिल की कप्तानी में तीन खिलाड़ियों को टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिला है। इन तीनों खिलाड़ियों ने आईपीएल 2024 के दौरान शानदार प्रदर्शन किया था। जिसके कारण बीसीसीआई ने इन खिलाड़ियों को इस सीरीज के लिए चुना था। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि अभिषेक शर्मा, ध्रुव जुरेल और रियान पराग हैं। अभिषेक शर्मा आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद, ध्रुव जुरेल और रियान पराग राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं।

जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच हारने वाले तीसरे कप्तान

भारतीय टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में 13 रनों से हार का सामना करना पड़ा। जिम्बाब्वे की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 115 रन बनाए, जिसके जवाब में इंडियन टीम सिर्फ 102 रन ही बना सकी। इस तरह से शुभमन गिल को कप्तान के तौर पर अपने पहले मैच में ही हार का सामना करना पड़ा। वह जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I मैच हारने वाले कुल तीसरे कप्तान बने हैं। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी और अजिंक्य रहाणे की बराबरी कर ली है।

T20I डेब्यू पर डक पर आउट हुए अभिषेक शर्मा

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया तब मुश्किल में आ गई। जब अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। अभिषेक इस मैच में 4 गेंदों पर डक पर आउट हो गए। यह उनका डेब्यू मैच था। वह अपने डेब्यू मैच पर 0 के स्कोर पर आउट होने वाल चौथे भारतीय खिलाड़ी बने हैं। इससे पहले सिर्फ टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी, केएल राहुल, पृथ्वी शॉ अपने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू पर शून्य के स्कोर पर आउट हुए थे।

भारतीय टीम सीरीज में 0-1 से हुई पीछे

जिम्बाब्वे ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 115 रन बनाए। इस दौरान भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन कमाल का रहा। टीम इंडिया की ओर से रवि बिश्नोई ने चार विकेट झटके। भारतीय टीम 19.5 ओवर में 102 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। इस दौरान कप्तान गिल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 29 गेंदों पर 31 रन बनाए। इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर ने 27 रन बनाए। टीम इंडिया अब पांच टी20 मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे हो गई है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

Next Post
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में आया बड़ा मोड़, जो बाइडेन चुनावी दौड़ से हो सकते हैं बाहर

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में आया बड़ा मोड़, जो बाइडेन चुनावी दौड़ से हो सकते हैं बाहर

उरी में आतंकियों की नापाक साजिश नाकाम, भारतीय सेना ने मार गिराया 1 आतंकवादी

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में 5 आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद, 2 जगहों पर 2 दिन से एनकाउंटर जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend