अमेरिका में 5 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। कुछ दिनों पहले पूर्व राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप और राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच हुई प्रेसिडेंशियल बहस में पिछड़ने वाले जो बाइडेन अब अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से बाहर हो सकते हैं। प्रेसिडेंशियल बहस में हारने वाले बाइडेन की उम्र भी चुनावी दौड़ से बाहर होने की एक अहम वजह है। राष्ट्रपति जो बाइडेन और अन्य राज्यों के गवर्नर के साथ हाल में एक बैठक में भाग लेने वाले हवाई के गवर्नर जोश ग्रीन ने कहा कि बाइडेन एक-दो दिन में यह फैसला कर लेंगे कि उन्हें राष्ट्रपति पद के चुनावी मुकाबले में बने रहना है या नहीं।
बाइ़डेन के हटने पर कमला हैरिस हो सकती हैं डेमोक्रेटिक उम्मीदवार
ग्रीन ने शनिवार को ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ से कहा कि उनका मानना है कि यदि बाइडेन चुनावी दौड़ से बाहर होने का फैसला करते हैं तो वह चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर अपने स्थान पर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को नामित करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर राष्ट्रपति को यह लगता है कि वह वास्तव में चुनाव जीत नहीं पाएंगे तो वह दौड़ से बाहर हो जाएंगे। ग्रीन ने कहा, ‘‘हमें संभवत: एक-दो दिन में पता चल जाएगा कि राष्ट्रपति का क्या विचार है।’’
बाइडेन की गिरी लोकप्रियता
हालांकि बाइडेन ने कई बार कहा है कि वह राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के अपने प्रतिद्वंद्वी एवं पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ मुकाबले में बने रहेंगे। आपको बता दें कि राष्ट्रपति पद के चुनाव की प्रक्रिया के तहत अटलांटा में बीते 27 जून को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई बहस में खराब प्रदर्शन के बाद बाइडन (81) की लोकप्रियता की ‘रेटिंग’ गिर गई है, जिसके बाद उन्हीं की पार्टी के कुछ नेताओं ने उनसे राष्ट्रपति पद के चुनाव की दौड़ से बाहर होने का आग्रह करना शुरू कर दिया है।
उनके चुनावी दौड़ से बाहर होने को लेकर लगाई जा रही अटकलों को खारिज कर दिया है. बाइडन ने कहा कि केवल ‘सर्वशक्तिमान ईश्वर’ ही उन्हें मुकाबले से बाहर होने के लिए राजी कर सकते हैं. बाइडन (81 वर्ष) ने यह बात एक टेलीविजन चैनल से इंटरव्यू के दौरान कही. राष्ट्रपति पद के चुनाव की प्रक्रिया के तहत अटलांटा में 27 जून को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई बहस में खराब प्रदर्शन के बाद बाइडन की लोकप्रियता की ‘रेटिंग’ गिर गई है. जिसके बाद उन्हीं की डेमोक्रेटिक पार्टी के कुछ नेताओं ने उनसे राष्ट्रपति पद के चुनाव की दौड़ से बाहर होने का आग्रह किया था.
बाइडन ने कहा कि राष्ट्रपति पद के चुनाव की प्रक्रिया के तहत पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हुई अपनी पहली बहस से पहले वह ‘थके हुए और बीमार’ थे. अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन ने साथ ही कहा कि केवल ‘सर्वशक्तिमान ईश्वर’ ही उन्हें पांच नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव की दौड़ से बाहर कर सकते हैं. बाइडन ने दावा किया कि वह ‘दुनिया को चला रहे हैं’ और राष्ट्रपति बनने के लिए ‘उनसे ज्यादा योग्य’ कोई नहीं है. दूसरी बार राष्ट्रपति बनने का लक्ष्य लिए चुनावी मैदान में उतरे बाइडन ने ट्रंप पर ‘आदतन झूठा’ होने का आरोप लगाया.
बाइडन ने कहा- मैं बीमार…
बाइडन ने ‘एबीसी न्यूज’ से इंटरव्यू के दौरान राष्ट्रपति पद के चुनाव के तहत हुई अपनी पहली बहस में अपने खराब प्रदर्शन को लेकर कहा कि ‘मैं थक गया था. मैंने तैयारी के दौरान अपने मन की बात नहीं सुनी.’ अपनी पहली बहस के बाद किसी टेलीविजन चैनल के साथ उनका पहला साक्षात्कार था. उन्होंने कहा कि ‘मैं बीमार था. मैं बहुत बीमार महसूस कर रहा था. डॉक्टर मेरे साथ थे. मैंने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने मेरी कोविड-19 संबंधी जांच की है. वह यह पता लगाने की कोशिश कर रहे थे कि मेरे बीमार होने का कारण क्या है. उन्होंने मेरी कोविड जांच की लेकिन मुझे संक्रमण नहीं हुआ था. मुझे बस सर्दी लगी थी.’
भगवान आकर कहेंगे तो…
बाइडन ने कहा कि बहस में उनके खराब प्रदर्शन में किसी और की नहीं ‘बल्कि मेरी गलती थी.’ बाइडन ने कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी के किसी भी प्रमुख नेता ने उनसे चुनाव से हटने के लिए नहीं कहा है. उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से तभी हटेंगे जब ‘सर्वशक्तिमान ईश्वर’ उनसे ऐसा करने के लिए कहेंगे. उन्होंने कहा कि ‘अगर सर्वशक्तिमान ईश्वर धरती पर आकर कहेंगे कि ‘जो बाइडन, दौड़ से बाहर हो जाओ’, तो मैं चुनावी दौड़ से बाहर हो जाऊंगा. सर्वशक्तिमान ईश्वर नीचे नहीं आ रहे हैं.’ बाइडन ने इससे पहले विस्कॉन्सिन में एक रैली के दौरान कहा कि वह चुनावी दौड़ में हैं और वह फिर से चुनाव जीतेंगे.







