ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रूपौली विधानसभा उपचुनाव: नीतीश कुमार रुपौली में आज करेंगे जनसभा, जदयू उम्मीदवार के लिए मांगेंगे वोट

UB India News by UB India News
July 6, 2024
in पूर्णिया, बिहार
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रूपौली में होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर से एनडीए और इंडी गठबंधन आमने-सामने हैं। दोनों गठबंधन के दलों ने एक सीट पर हो रहे उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरा जोर लगा दिया है।

रुपौली विधानसभा की सीट बीमा भारती के इस्तीफा के कारण खाली हुई है. बीमा भारती जदयू छोड़कर आरजेडी में शामिल हो गई थीं और पूर्णिया से लोकसभा का चुनाव लड़ी, चुनाव हार गयीं. उपचुनाव में बीमा भारती भी राजद की तरफ से उम्मीदवार हैं.

नीतीश कुमार की रुपौली में सभा: रुपौली विधानसभा उपचुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी गै. जदयू की तरफ से अब पूरी ताकत लगाई जा रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज रुपौली में जनसभा करेंगे और जदयू उम्मीदवार कलाधर मंडल के लिए वोट मांगेंगे. रुपौली विधानसभा उपचुनाव 10 जुलाई को होने वाला है.

रुपौली प्रत्याशी के लिए सीएम मांगेंगे वोट: रुपौली में महागठबंधन और एनडीए आमने-सामने है. लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा का उपचुनाव हो रहा है. ऐसे चार विधानसभा की सीट और खाली हुई है और जल्द ही उस पर भी चुनाव होगा, लेकिन उससे पहले 10 जुलाई को होने वाले रुपौली विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन और एनडीए के तरफ से ताकत दिखाने की कोशिश हो रही है.

कलाधर मंडल हैं जदयू उम्मीदवार: जदयू उम्मीदवार कलाधर मंडल पहले आरजेडी में ही थे लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान जदयू में शामिल हो गए और अब जदयू ने उन पर भरोसा जताया है. कलाधर मंडल की जीत के लिए जदयू ने सभी दिग्गज नेताओं को चुनाव मैदान में उतार दिया है.

जदयू ने झोंकी पूरी ताकत: प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मंत्री लेसी सिंह सहित कई नेता लगातार रुपौली में कैंप किए हुए हैं और आज मुख्यमंत्री पूर्णिया जिले के रुपौली प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में सभा करेंगे. भाजपा के तरफ से भी उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा प्रचार करेंगे.

दरअसल, पूर्णिया सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए इस सीट से विधायक रहीं बीमा भारती ने इस्तीफा दे दिया था। पूर्णिया सीट से जब जेडीयू से टिकट नहीं मिला तो वह आरजेडी की शरण में चली गईं थी। पूर्णिया सीट से आरजेडी ने बीमा भारती को अपना उम्मीदवार बनाया लेकिन पप्पू यादव ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरकर लालू का खेल खराब कर दिया और पूर्णिया सीट से शानदार जीत दर्ज की।

RELATED POSTS

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

लोकसभा चुनाव से पहले बीमा भारती के विधायकी से इस्तीफा देने के बाद रूपौली की विधानसभा सीट खाली हो गई है, जिसपर अब चुनाव होना है। पूर्णिया से लोकसभा चुनाव हार चुकी बीमा भारती को लालू ने फिर से रूपौली सीट से उम्मीदवार बनाया है जबकि एनडीए की तरफ से जेडीयू के कलाधर मंडल को उम्मीदवार बनाया गया है।

आगामी 10 जुलाई को रूपौली विधानसभा सीट के लिए वोटिंग होनी है। ऐसे में लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर से एनडीए और इंडी गठबंधन आमने सामने हैं। दोनों गठबंधन ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। गठबंधन के बड़े नेता चुनाव मैदान में उतर गए हैं और मतादाओं को गोलबंद करने की कोशिश कर रहे हैं।

उधर, पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव इस सीट से उम्मीदवार खड़ा करने की तैयारी कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव की तरह ही पप्पू यादव विधानसभा उपचुनाव में भी एनडीए और महागठबंधन का खेल बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। यह सीट दोनों गठबंधन के लिए नाक का लड़ाई हो गई है। ऐसे में अगर पप्पू यादव किसी निर्दलीय उम्मीदवार को अपना समर्थन देते हैं तो मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है। देखने वाली बात होगी की रूपौली की जनता किसे अपना आशीर्वाद देती है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना...

ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए…………

क्या सरकार की मंशा सचमुच पेपर लीक माफिया को सजा दिलाने की है,……………

by UB India News
July 23, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले में जारी प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा है कि जांच...

Next Post
आज से ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा शुरू

आज से ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा शुरू

चुनाओ से पहले पार्टियों की वो चुनावी घोषणाएं, जो बाद में जुमला बनकर रह गईं……

लोकसभा चुनाव में चोट खाई बीजेपी उपचुनाव कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend