ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बजट से पहले शेयर बाजार में ‘बुल रन’, पहली बार सेंसेक्स 80000 के पार, रिकॉर्ड हाई पर निफ्टी

UB India News by UB India News
July 4, 2024
in कारोबार
0
बाजार पर एग्जिट पोल का दिखा कमाल, सेंसेक्स में 2000 पॉइंट्स बढ़ा, निफ्टी 600 पॉइंट्स पर कर रहा ट्रेड.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी का दौर जारी है. बुधवार सुबह निफ्टी और सेंसेक्स ने फिर से ऐतिहासिक स्तरों को छुआ. सेंसेक्स 80,000 के पार चला गया जबकि निफ्टी 24,292 के स्तर पर पहुंच गया. मजबूत वैश्विक संकेत और बैंकिंग व एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी के चलते सेंसेक्स और निफ्टी ने यह रिकॉर्ड बनाया. बाजार में आज बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिल रही है. निफ्टी50 के टॉप गेनर में एचडीएफसी बैंक, ICICI बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, ब्रिटानिया और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट शामिल हैं.

HDFC बैंक के शेयरों में जबरदस्त तेजी

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

देश के सबसे बड़े निजी बैंक एचडीएफसी बैंक में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिल रही है. एमएससीआई इंडेक्स में वेटेज बढ़ने की उम्मीद के बाद विदेशी निवेशकों के पास स्टॉक खरीदने के लिए ज्यादा वेटेज है. इस वजह से देश के इस दिग्गज प्राइवेट बैंक में तेजी देखने को मिल रही है.

तूफानी तेजी में गिरे ये शेयर

वहीं, निफ्टी 50 के टॉप लूजर्स में टीसीएस, टाटा मोटर्स, अल्टाटेक सीमेंट, पावर ग्रिड और टाइटन कंपनी शामिल है. इन शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है. आईटी सेक्टर के शेयर्स सुस्ती के साथ कारोबार कर रहे हैं.

7 महीने में 70 हजार से 80 हजार पर पहुंचा सेंसेक्स
सेंसेक्स को 70 हजार से 80 हजार तक पहुंचने में 7 महीने लगे हैं। 11 दिसंबर 2023 को सेंसेक्स 70 हजार पर था, जो अब, यानी 3 जुलाई को 80 हजार पर पहुंच गया है। वहीं, सेंसेक्स 60 हजार से 70 हजार पर पहुंचने में 2 साल से ज्यादा लगे थे। इस साल इस साल अब तक सेंसेक्स में 10% और बीते 1 साल में 22% की तेजी देखने को मिली है।

व्रज आयरन एंड स्टील का शेयर 16% ऊपर लिस्ट
व्रज आयरन एंड स्टील का शेयर BSE पर 15.94% प्रीमियम के साथ 240 रुपए पर लिस्ट हुआ। वहीं, NSE पर भी ये 15.94% प्रीमियम के साथ 240 रुपए पर लिस्ट हुआ। इसका इश्यू प्राइस 207 रुपए का था।

आज एशियाई बाजारों में बढ़त

  • एशियाई बाजारों में बढ़त देखने को मिल रही है। जापान के निक्‍केई में 0.88% की तेजी है। ताइवान वेटेड में 1.02% और कोरिया के कोस्‍पी में 0.30% की तेजी है। हैंगसेंग 0.72% ऊपर कारोबार कर रहा है। हालांकि, शंघाई कंपोजिट में 0.42% की गिरावट देखने को मिल रही है।
  • मंगलवार को अमेरिकी बाजार में बढ़त रही। डाओ जोंस 162 (0.41%) अंक चढ़कर 39,331 पर बंद हुआ। NASDAQ 149.46 (0.84%) अंकों की बढ़त के साथ 18,028 के लेवल पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्‍स 33 (0.62%) अंक चढ़कर 5,509 पर बंद हुआ।
  • फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने मंगलवार यानी 2 जुलाई को 2,000.12 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DII) ने 648.25 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

आज से दो IPO ओपन हुए
शेयर मार्केट में लिस्टिंग के लिए आज 2 इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO ओपन हो गए हैं। इसमें एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड और बंसल वायर इंडस्ट्रीज लिमिटेड शामिल हैं। दोनों कंपनियों के IPO के लिए रिटेल निवेशक 5 जुलाई तक बिडिंग कर सकेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

by UB India News
August 1, 2026
0

अभी मानसून का सीजन चल रहा है. जैसे ही मानसून विदा होगा भारतीय त्‍योहारों के स्‍वागत की तैयारियां शुरू कर...

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

Next Post
हाथरस कांड में 121 मौतें, रोते-बिलखते परिजन, लाशों का अंबार… कौन जिम्मेदार?

हाथरस कांड में 121 मौतें, रोते-बिलखते परिजन, लाशों का अंबार... कौन जिम्मेदार?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्यसभा में देंगे जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्यसभा में देंगे जवाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend