ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हाथरस कांड में 121 मौतें, रोते-बिलखते परिजन, लाशों का अंबार… कौन जिम्मेदार?

UB India News by UB India News
July 4, 2024
in अध्यात्म, दुर्घटना
0
हाथरस कांड में 121 मौतें, रोते-बिलखते परिजन, लाशों का अंबार… कौन जिम्मेदार?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अस्पतालों में पड़े शव, बाहर बिलखते परिजन और सत्संग स्थल पर बिखरे पड़े जूते-चप्पल. हाथरस भगदड़ कांड की इससे भयावह तस्वीर और क्या होगी. भोले बाबा उर्फ सूरजपाल के सत्संग में मंगलवार को मची भगदड़ में मरने वालों की संख्या 121 हो गई है. अब भी 19 शवों की पहचान नहीं हो पाई है. हाथरस में चारों ओर चीख-पुकार मची है. अस्पताल में लोग अपनों की तलाश कर रहे हैं. कुछ अपनों के शव से लिपट कर रो रहे हैं. कोई बाबा को कोस रहा है तो कोई अपनी किस्मत को. हाथरस में हर तरफ मातम का माहौल है. पुलिस भोले बाबा उर्फ सूरजपाल को पकड़ने में जुटी है. आज सीएम योगी हाथरस जा रहे हैं. यहां वह मृतकों के परिजनों से मिलेंगे और अस्पताल में घायलों के घाव पर मरहम लगाएंगे. हाथरस जिले के सिकंदराराऊ इलाके में सत्संग के दौरान हुई भगदड़ के मामले में एफआईआर दर्ज भी हो चुकी है. दिलचस्प बात है कि इस एफआईआर में भोले बाबा का नाम ही नहीं है.

Hathras Satsang Stampede Live Updates: हाथरस कांड पर हर अपडेट
-सूरजपाल उर्फ भोले बाबा की तलाश में कई जगहों पर पुलिस की लगातार दबिश जारी है. बदायूं, फर्रुखाबाद, हाथरस, अलीगढ़, कासगंज और एटा सहित करीब 8 जगहों पर दबिश दी जा रही है. उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही सूरजपाल पुलिस की गिरफ्त में होगा.
-इस सत्संग का आयोजन मानव मंगल मिलन सद्भावना समागम समिति की ओर से किया गया था. इस समिति की ओर से सम्मेलन के प्रभारी देव प्रकाश मधुकर (इंजीनियर) थे. उनके साथ मुख्य कर्ता धर्ता में महेश चंद्र, अनार सिंह, संजू यादव, चंद्रदेव और रामप्रकाश आदि शामिल हैं.
-सूरजपाल उर्फ भोले बाबा के फॉलोअर्स सबसे पहले जो जयकारा लगाते हैं वह है: ‘नारायण साकार हरि की संपूर्ण ब्रह्मांड में सदा के लिए जय-जयकार हो…’ इसके अलावा भोले बाबा खुद को परमात्मा का चौकीदार बताता है, लेकिन अनुयायी उसे भगवान मानते हैं. बाबा की खुद की आरती और भजन गाई जाती है. बाबा के अनुयायियों में सबसे ज्यादा संख्या जाटव समाज की है. उसके बाद वाल्मीकि वर्ग और अन्य पिछड़ा तबके का नंबर आता है. बाबा का जहां भी सत्संग होता है वहां उसके अनुयायी लाखों की संख्या में पहुंचते हैं.
-हाथरस भगदड़ कांड में भारत न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई है. मुख्य सेवादार देवप्रकाश मधुकर समेत अन्य अज्ञात आयोजकों, सेवादारों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा 105 बीएनएस में मामला दर्ज हुआ है. साथ ही सबूत छिपाने की धारा 238 बीएनएस भी लगाई गई है. हालांकि, इसमें भोले बाबा का नाम नहीं है.
-हाथरस भगदड़ कांड में 121 लोगों की मौत हो चुकी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 24 घंटे के भीतर जांच रिपोर्ट तलब की है. अस्पताल और पोस्टमॉर्टम घर के बाहर परिजन अपनों की तलाश में पहुंच रहे हैं. एटा, आगरा, हाथरस और अलीगढ़ में लोग बड़ी संख्या में पोस्टमॉर्टम ऑफिस पहुंच रहे हैं. रोते-बिलखते परिजन अपनों को ढूंढ रहे हैं.
-हाथरस भगदड़ कांड मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है. सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है. इसमें कमेटी का गठन करके जांच की मांग की गई है.
-इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी हाथरस कांड पर याचिका दायर हुई है. इसमें सीबीआई या न्यायिक जांच की मांग की गई है.
-सीएम योगी कुछ देर में हाथरस पहुंचेंगे. यहां वह मृतकों के परिजनों से मिलेंगे और घायलों से भी मिलेंगे. हाथरस कांड की जांच पर भी उनकी पैनी नजर है.

RELATED POSTS

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

FIR में क्या-क्या?
यूपी पुलिस के मुताबिक, हाथरस पुलिस ने ‘मुख्य सेवादार’ और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. इसमें मुख्य सेवादार देवप्रकाश मधुकर और अन्य सेवादारों के नाम हैं. मगर सूरजपाल उर्फ भोले बाबा का नाम ही नहीं. इसके पीछे की वजह बताई जा रही है कि सत्संग की मंजूरी लेने वालों में इन्हीं सेवादारों का नाम था. परमिशन लेटर भी में भोले बाबा का नाम नहीं था.

कहां छिपा है भोले बाबा
हालांकि, पुलिस भोले बाबा की तलाशी में जुट चुकी है. मंगलवार देर रात मैनपुरी के आश्रम में पुलिस ने भोले बाबा की तलाशी ली, मगर वह वहां से फरार हो गया. सूत्रों की मानें तो भोले बाबा अभी मैनपुरी में ही कहीं छिपा है. पुलिस उसे पकड़ने के लिए जाल बिछा चुकी है. पुलिस उसे गिरफ्तार कर पूछताछ करेगी. बता दें कि मंगलवार को हुई भगदड़ की इस घटना में अब तक 121 लोगों की मौत हो चुकी है. मरने वालों में 114 महिलाएं हैं और 7 पुरुष.

ऐसे हुआ हादसा- सत्संग खत्म होने के बाद भोले बाबा निकले, तो चरण रज लेने के लिए महिलाएं टूट पड़ीं। भीड़ हटाने के लिए वॉलंटियर्स ने वाटर कैनन का उपयोग किया। बचने के लिए भीड़ इधर-उधर भागने लगी और भगदड़ मच गई। लोग एक-दूसरे को रौंदते हुए आगे बढ़ने लगे।

80 हजार की परमिशन, पहुंचे गए ढाई लाख
FIR के मुताबिक, प्रशासन ने सत्संग के लिए 80 हजार लोगों की अनुमति दी थी, लेकिन ढाई लाख लोग पहुंच गए थे। भगदड़ हुई तो सेवादार गेट पर खड़े हो गए। उन्होंने लोगों को रोक दिया। इसके बाद भीड़ खेतों में तरफ भीड़ मुड़ गई और नीचे बैठे और झुके श्रद्धालुओं को कुचलती हुई निकल गई। प्रशासन और सेवादार खड़े हुए देखते रहे।

कौन है भोले बाबा– भोले बाबा का असली नाम सूरज पाल है। वह एटा का रहने वाला है। करीब 25 साल से सत्संग कर रहा है। पश्चिमी UP के अलावा राजस्थान, हरियाणा में भी अनुयायी हैं।

भोले बाबा हर समागम में अपनी पत्नी के साथ सत्संग करते नजर आता है।
भोले बाबा हर समागम में अपनी पत्नी के साथ सत्संग करते नजर आता है।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

by UB India News
July 31, 2026
0

आज से सावन महीने की शुरुआत हो रही है। ये भगवान शिव का प्रिय महीना है। आज गुरुवार को श्रवण...

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

by UB India News
July 22, 2026
0

सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन समरदुंग (झोलुंगे) सुरंग में हुए हादसे ने पूरे इलाके में चिंता बढ़ा दी है।...

Next Post
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्यसभा में देंगे जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्यसभा में देंगे जवाब

हाथरस कांड वाला बाबा तो बहुत कांडी निकला! 30 एकड़ में आश्रम, कारों का काफिला

हाथरस कांड वाला बाबा तो बहुत कांडी निकला! 30 एकड़ में आश्रम, कारों का काफिला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend