ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रोहित, विराट, जडेजा के रिटायरमेंट के बाद अब कौन लेगा इनकी जगह? कप्तानी की रेस में आगे ये खिलाड़ी

UB India News by UB India News
July 1, 2024
in TAZA KHABR, क्रिकेट
0
रोहित, विराट, जडेजा के रिटायरमेंट के बाद अब कौन लेगा इनकी जगह? कप्तानी की रेस में आगे ये खिलाड़ी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

 टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की खिताबी जीत के बाद भारतीय क्रिकेट में काफी बदलाव होने वाला है. विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा ने T20I फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले लिया है, जिसके साथ ही दिग्गजों के एक युग का अंत हुआ. कहते हैं ना कोई जाता तो कोई आता है… अब जबकि ये प्लेयर्स T20I, तो जाहिर तौर पर इनकी जगह युवाओं को मौका मिलेगा. तो आइए जानते हैं कि अब भारतीय टीम का अगला कप्तान कौन होगा?

कौन होगा अगला T20 कैप्टन?

RELATED POSTS

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में लगी कतार; हर-हर महादेव से गूंजा पटना

पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल में तेज बारिश, 25 जिलों में अलर्ट

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के खत्म होने के साथ ही रोहित शर्मा ने T20I क्रिकेट को अलविदा कह दिया है? ऐसे में सबसे पहला सवाल उठता है कि अब इस फॉर्मेट में टीम इंडिया का अगला कप्तान कौन होगा? अब जब बीसीसीआई नए T20I कैप्टन की तलाश करेगा, तो ऑलआउंडर हार्दिक पांड्या और विकेटकीपर ऋषभ पंत के विकल्प पर गौर किया जा सकता है. मगर, कहीं ना कहीं हार्दिक इस रेस में थोड़ा आगे नजर आ रहे हैं और वह भारत की कमान संभाल सकते हैं.

अब कौन करेगा ओपनिंग?

रोहित शर्मा और विराट कोहली के जाने के बाद अब टी-20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए ओपनिंग कौन करेगा? अब शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल इस जिम्मेदारी को संभालते नजर आ सकते हैं. वहीं, नंबर-3 पर ऋतुराज गायकवाड़ को मौका मिल सकता है. हालांकि, इस बात में कोई दोराय नहीं है कि कोई भी खिलाड़ी किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करे, लेकिन टीम इंडिया को रोहित-विराट जैसे खिलाड़ी मिल पाना मुश्किल होगा.

अक्षर पटेल लेंगे जडेजा की जगह

रवींद्र जडेजा ने भी T20I क्रिकेट को अलविदा कह दिया है, लेकिन बोर्ड को उनका विकल्प तलाशने में मेहनत नहीं करनी पड़ेगी. दरअसल, भारत के पास अक्षर पटेल जैसा एक बेहतरीन स्पिन ऑलराउंडर है, जो अपनी गेंद और बल्ले दोनों से ही मैच जिताने की क्षमता रखता है.

राहुल द्रविड़ की जगह ले सकते हैं गौतम गंभीर

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के खत्म होने के साथ ही राहुल द्रविड़ का बतौर हेड कोच कार्यकाल खत्म हो गया है. उन्होंने पहले ही इस कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया था. ऐसे में बीसीसीआई ने नए कोच की तलाश शुरू कर दी है. रिपोर्ट्स की मानें, तो गौतम गंभीर जल्द ही हेड कोच की जिम्मेदारी संभालते नजर आ सकते हैं. हालांकि, बोर्ड की तरफ से अब तक इस बात की पुष्टि नहीं की गई है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में लगी कतार; हर-हर महादेव से गूंजा पटना

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में लगी कतार; हर-हर महादेव से गूंजा पटना

by UB India News
August 4, 2026
0

सावन की पहली सोमवारी पर इंद्रदेव भी मानो महादेव का जलाभिषेक करने धरती पर उतर पड़े। सुबह से रुक-रुककर वर्षा...

पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल में तेज बारिश, 25 जिलों में अलर्ट

पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल में तेज बारिश, 25 जिलों में अलर्ट

by UB India News
August 4, 2026
0

पटना में सोमवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। कई इलाकों में पानी भर गया है। आसमान में बादल...

पटना में आज पांचवे दिन भी सफाईकर्मी हड़ताल पर

पटना में आज पांचवे दिन भी सफाईकर्मी हड़ताल पर

by UB India News
August 4, 2026
0

पटना नगर निगम सहित पूरे बिहार के नगर निकाय के कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज पांचवा दिन है। इसका...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 3, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

Next Post
‘कल्कि 2898 एडी’ सीक्वल: 3 साल का इंतजार!

'कल्कि 2898 एडी' सीक्वल: 3 साल का इंतजार!

बिहार में आज से ‘अपना कानून’, जानें अब किस धारा के तहत दर्ज होगी FIR

बिहार में आज से 'अपना कानून', जानें अब किस धारा के तहत दर्ज होगी FIR

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend