ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘कल्कि 2898 एडी’ सीक्वल: 3 साल का इंतजार!

UB India News by UB India News
July 1, 2024
in TAZA KHABR, मनोरंजन
0
‘कल्कि 2898 एडी’ सीक्वल: 3 साल का इंतजार!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नाग अश्विन की डायस्टोपियन साइंस-फिक्शन ‘कल्कि 2898 AD’ 27 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन की इस फिल्म को रिलीज हुए अभी चार दिन भी नहीं हुए हैं और फैंस इसके सीक्वल को लेकर एक्साइटेड हैं।

‘Kalki 2898 AD’ के बारे में ज्यादा जानकारी दिए बिना बता दें कि सुप्रीम यास्किन (कमल हासन) को आखिरकार वो सीरम मिल जाता है, जिसकी उसे चाहत थी और प्रोजेक्ट K की शुरुआत होती है। भैरव (प्रभास) के बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा अश्वत्थामा (अमिताभ) को भ्रम में डाल देता है और प्रेग्नेंट SUM-80 (दीपिका) का सीक्वल में अहम रोल निभाने का भी पता चलता है।

RELATED POSTS

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पूरे बिहार में आज आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट……..

‘कल्कि 2898 एडी’ का अंत एक टाइटल कार्ड के साथ हुआ, जिस ‘कल्कि 2898 एडी’ सिनेमैटिक यूनिवर्स का ऐलान किया गया और दूसरे कार्ड पर लिखा था, ‘जारी रहेगा…।’ बता दें कि इंस्टाग्राम लाइव पर प्रभास से बात करते हुए नाग अश्विन ने दावा किया था कि फिल्म के दूसरे पार्ट को पूरा होने में तीन साल लगेंगे। प्रोड्यूसर अश्विनी दत्त ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि 60 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है। अहम हिस्से की शूटिंग बाकी है और रिलीज की तारीख अभी तय नहीं हुई है।

दो बीवियों के बीच फंसा पति, एक हीरो ने तो की तीन-तीन शादियां! अरमान मलिक के जैसी हैं इन 6 फिल्मों की कहानियां
  • -

    अनिल कपूर के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ के कंटेस्टेंट यूट्यूबर अरमान मलिक निशाने पर हैं। जब से उन्होंने अपनी दोनों बीवियों पायल और कृतिका के साथ इस शो में एंट्री की है, तबसे ही उनकी खूब आलोचना हो रही है। तमाम लोग बहुविवाह को प्रोत्साहित करने का आरोप लगाते हुए इनके रिश्ते को घटिया बता रहे हैं। किसी का पायल पर दिल पसीज रहा है, क्योंकि कृतिका उनकी बेस्ट फ्रेंड थीं और उनसे ही उन्हें धोखा मिला। असल जिंदगी ही नहीं, कैमरे की दुनिया यानी फिल्मों में भी इस तरह की हैरान कर देने वाली कहानियां दिखाई गई हैं। किसी मूवी में हीरो अनजाने में दो शादियां कर लेता है तो किसी में ज्योतिष के कहने पर दो-दो बीवियां रखता है। अनिल कपूर खुद ऐसी फिल्म में काम कर चुके हैं। आइए आपको ऐसी ही पांच फिल्मों के बारे में बताते हैं।

  • -

    ऋषि कपूर की ‘नसीब अपना अपना’ आज भी दर्शकों की आंखों में नमी ले आती है। फराह नाज ने राधा और राधिका ने चंदो का किरदार निभाया था। किशन (ऋषि) के पिताजी गांव में जबरदस्ती उसकी शादी चंदो से कर देते हैं। किसी तरह से वो पीछा छुड़ाकर बॉम्बे पहुंचता है, जहां वो राधा से शादी कर लेता है।

  • -

    एक दिन चंदो अपने ससुर के साथ बॉम्बे आ जाती है। वो खो जाती है और तभी उसे राधिका मिलती है। राधिका उसे अपने घर काम पर रख लेती है। उसके अजीब से बालों और उसकी सूरत को ठीक करवाती है, जिसके बाद वो बहुत सुंदर दिखने लगती है। जब किशन, चंदो के रिश्ते के बारे में राधिका को पता चलता है तो आखिरी में जो होता है, वो देख आपकी आंखों में आंसू आ जाएंगे।

  • -

    90 के दशक के दिग्गज एक्टर गोविंदा, अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने तमाम फिल्मों में काम किया, लेकिन ‘साजन चले ससुराल’ आज भी फेमस है। कहानी एक गांव के लड़के की है, जो संगीत की दुनिया में नाम कमाने के लिए मुंबई जाता है। वहां सफलता भी मिलती है और दिव्या (तब्बू) नाम की लड़की भी। जब वो कर्ज चुकाने के लिए अपने गांव वापस लौटता है तो उसे पता चलता है कि उसकी बीवी पूजा (करिश्मा कपूर) की बाढ़ में डूबकर मौत हो गई। फिर वो दिव्या से शादी कर लेता है, लेकिन बाद में उसे पता चलता है कि पूजा जिंदा है तो फिर उसकी जिंदगी में उथल-पुथल मच जाती है।

  • -

    अनिल कपूर, उर्मिला मातोंडकर और श्रीदेवी की फिल्म ‘जुदाई’, जिसमें पहली बीवी पैसों की खातिर अपने ही पति की शादी दूसरी औरत से करा देती है और बाद में उसे पछतावा होता है।

  • -

    अरमान मलिक और उनकी दोनों बीवियों पायल व कृतिका की कहानी सुनने के बाद हैरान होने वाले अनिल कपूर खुद इस तरह की कहानी वाली फिल्म में काम कर चुके हैं। 1998 में रिलीज हुई थी ‘घरवाली बाहरवाली’। इस फिल्म पर दर्शकों ने खूब प्यार उड़ेला था।

  • -

    अनिल के साथ रवीना टंडन और रंभा नजर आई थीं। अनिल और रवीना अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश होते हैं, लेकिन उन्हें औलाद का सुख नहीं मिल पाता। चूंकि अनिल के पिता को पोता चाहिए होता है, इसलिए वो नेपाल में अनिल को झूठ बोलकर उसकी दूसरी शादी रंभा से करा देते हैं। रंभा जल्द ही अनिल के बच्चे की मां बन जाती है। ऐसे हालात बन जाते हैं कि वो अपने ही पति के घर में नौकरानी बन जाती है, लेकिन आखिरी में कुछ ऐसा होता है कि अनिल, रंभा और रवीना इस बात को स्वीकार कर लेते हैं और साथ में खुशी-खुशी रहने लगते हैं।

  • -

    इस फिल्म में गोविंदा, महिमा चौधरी और रवीना टंडन ने बहुविवाह की कहानी दिखाई है, जिसमें एक ज्योतिषी के कहने पर गोविंदा ने दो शादी की थी। दोनों बीवियां एक-दूसरे से बिल्कुल अलग थीं। इनके बच्चे होते हैं। बीवियां इस बात से बेखबर होती हैं कि उनके पति ने दो शादी की है, लेकिन जब उनके बच्चे मिलते हैं तो एकदम हुबहू नकल करते हैं। कॉमेडी के साथ इस फिल्म में खूब सारा ड्रामा भी देखने को मिलेगा।

  • -

    फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा की पहली फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं’, जिसमें वो एक नहीं, दो नहीं, तीन-तीन शादियां कर लेते हैं। तीनों औरतें इस बात से बेखबर हैं। यही वजह है कि कपिल इन्हें संभालने के चक्कर में घनचक्कर हो जाता है और फिर जब भांडा फूटता है तो क्या होता है, ये तो आपको फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। अगर आपने इसे मिस कर दिया है तो आज ही प्राइम वीडियो पर देख लीजिए।

 

कमल हासन को फिल्म में कम स्क्रीन टाइम के बावजूद अच्छी प्रतिक्रिया मिली, लेकिन फिल्म के अंत ने यह स्पष्ट कर दिया कि पार्ट 2 में किरदार की बड़ी भूमिका होगी। चेन्नई में एक प्रेस मीट में उन्होंने कहा था, ‘कल्कि में, मैंने एक छोटा सा किरदार निभाया था, जो सिर्फ कुछ मिनटों के लिए दिखाई देता है। फिल्म में मेरी असली भागीदारी अभी शुरू हुई है, और सीक्वल में मेरी भूमिका बहुत बड़ी होगी। इसलिए मैंने इस फिल्म को एक फैन के रूप में देखा और मैं हैरान रह गया।’

दुलकर सलमान का फिल्म में कैमियो था, लेकिन यह इतना अहम रोल था कि फैंस हैरान हैं कि क्या उनके किरदार को वापस लाया जाएगा। दुलकर कैप्टन की भूमिका निभा रहे हैं और यह बात तब और बढ़ गई, जब सभी कैमियो में से फिल्म की टीम ने उनका एक पोस्टर शेयर किया, जिस पर लिखा था, ‘हमारे अपने दुलकर सलमान को कल्कि सिनेमैटिक यूनिवर्स में कैप्टन के रूप में पेश करते हुए।’ इस पोस्टर ने कयासों को बढ़ावा दिया कि वो भी सीक्वल का हिस्सा होंगे, लेकिन कई लोगों को ये भी लगा कि वो परशुराम हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

by UB India News
August 5, 2026
0

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

पूरे बिहार में आज आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट……..

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। खगड़िया और समस्तीपुर में देर रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने...

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में लगी कतार; हर-हर महादेव से गूंजा पटना

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में लगी कतार; हर-हर महादेव से गूंजा पटना

by UB India News
August 4, 2026
0

सावन की पहली सोमवारी पर इंद्रदेव भी मानो महादेव का जलाभिषेक करने धरती पर उतर पड़े। सुबह से रुक-रुककर वर्षा...

पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल में तेज बारिश, 25 जिलों में अलर्ट

पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल में तेज बारिश, 25 जिलों में अलर्ट

by UB India News
August 4, 2026
0

पटना में सोमवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। कई इलाकों में पानी भर गया है। आसमान में बादल...

‘बंटवारा 1947’ की रिलीज से पहले सनी देओल पहुंचे पटना साहिब, बेटे करण संग टेका मत्था

‘बंटवारा 1947’ की रिलीज से पहले सनी देओल पहुंचे पटना साहिब, बेटे करण संग टेका मत्था

by UB India News
August 3, 2026
0

सनी देओल की अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को रिलीज होने में बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं...

Next Post
बिहार में आज से ‘अपना कानून’, जानें अब किस धारा के तहत दर्ज होगी FIR

बिहार में आज से 'अपना कानून', जानें अब किस धारा के तहत दर्ज होगी FIR

जापान ने प्रक्षेपित किया पृथ्वी निगरानी उपग्रह

जापान ने प्रक्षेपित किया पृथ्वी निगरानी उपग्रह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend