ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘बंटवारा 1947’ की रिलीज से पहले सनी देओल पहुंचे पटना साहिब, बेटे करण संग टेका मत्था

UB India News by UB India News
August 3, 2026
in खास खबर, नया लांच, पटना
0
‘बंटवारा 1947’ की रिलीज से पहले सनी देओल पहुंचे पटना साहिब, बेटे करण संग टेका मत्था
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सनी देओल की अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को रिलीज होने में बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं और टीम पूरी तरह से फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रही है. फिल्म की रिलीज से पहले सनी देओल आध्यात्मिक यात्रा पर निकले. एक्टर बेटे करण देओल के साथ बिहार के पटना पहुंचे, जहां उन्होंने तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में मत्था टेककर गुरु घर का आशीर्वाद लिया. इस खास मौके की तस्वीरें सनी और करण दोनों ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

सनी देओल और करण देओल इन दिनों अपनी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के सिलसिले में बिहार पहुंचे हैं. फिल्म में सनी देओल के अलावा शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, अली फजल और अभिमन्यु सिंह भी अहम किरदारों में नजर आएंगे. हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म भारत-पाकिस्तान बंटवारे के दौर में एक परिवार की कहानी दिखाएगी, जिसकी जिंदगी हिंसा, डर और जबरन पलायन की वजह से पूरी तरह बदल जाती है.

RELATED POSTS

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

सनी देओल पहुंचे पटना साहिब

इंस्टाग्राम पर शेयर इन तस्वीरों में सनी देओल और करण देओल बेहद श्रद्धा के साथ गुरुद्वारे में अरदास करते नजर आ रहे हैं. दोनों ने माथा टेका और कड़ा प्रसाद भी ग्रहण किया. पिता-बेटे की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस भी उनकी इस आस्था की जमकर तारीफ कर रहे हैं. सनी देओल ने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा, “श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की पावन जन्मस्थली तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब के दर्शन कर मैं खुद को सच में धन्य महसूस कर रहा हूं.” उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.

बंटवारा 1947 रिलीज डेट

इस फिल्म के जरिए प्रीति जिंटा करीब आठ साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं. यही वजह है कि फिल्म को लेकर फैंस के बीच पहले से ही काफी एक्साइटमेंट बनी हुई है. बता दें कि ‘बंटवारा 1947’ मशहूर लेखक असगर वजाहत के चर्चित नाटक ‘जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्याइ नई’ से प्रेरित है. राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 14 अगस्त 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

by UB India News
August 7, 2026
0

नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। जिसके चलते कटरा प्रखंड के निचले इलाकों...

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में आंशिक बदलाव करते हुए नई समय-सारिणी...

दीपक प्रकाश की मुश्किलें बढ़ी! सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

दीपक प्रकाश एक बार फिर सियासी चर्चा में

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार की सियासत में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) और बीजेपी के रिश्तों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो...

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

Next Post
बांकीपुर में प्रशांत किशोर का दबदबा, 11वें राउंड की काउंटिंग पूरी, बीजेपी के नीरज 6419 मतो से पीछे

बांकीपुर में प्रशांत किशोर का दबदबा, 11वें राउंड की काउंटिंग पूरी, बीजेपी के नीरज 6419 मतो से पीछे

पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल में तेज बारिश, 25 जिलों में अलर्ट

पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल में तेज बारिश, 25 जिलों में अलर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend