ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जापान ने प्रक्षेपित किया पृथ्वी निगरानी उपग्रह

UB India News by UB India News
July 1, 2024
in TAZA KHABR, अंतरिक्ष
0
जापान ने प्रक्षेपित किया पृथ्वी निगरानी उपग्रह
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जापान ने उत्तर कोरिया को मुंहतोड़ जवाब देते हुए पृथ्वी निगरानी उपग्रह का प्रक्षेपण किया है। इससे पहले उत्तर कोरिया ने अमेरिका-जापान और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास के जवाब में 2 बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया था। अब जापान ने पृथ्वी निगरानी उपग्रह छोड़कर किम जोंग के अलावा चीन को भी चिंतित कर दिया है। जापान ने सोमवार को अपना नया महत्वाकांक्षी एच3 रॉकेट प्रक्षेपित करने के साथ ही आपदा प्रतिक्रिया और सुरक्षा के लिए एक उन्नत पृथ्वी निगरानी उपग्रह अंतरिक्ष में तैनात कर दिया। ‘

जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी’ (जाक्सा) ने बताया कि एच3 नंबर 3 रॉकेट ने दक्षिण पश्चिमी जापान के एक द्वीप पर तानेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरी और करीब 16 मिनट बाद तय योजना के अनुसार अपना ‘पेलोड’ (उपग्रह) छोड़ा। उन्नत भूमि निरीक्षण उपग्रह या एएलओएस-4 को आपदा प्रतिक्रिया तथा मानचित्रण के लिए पृथ्वी की निगरानी करने तथा डेटा एकत्रित करने का काम सौंपा गया है। यह सैन्य गतिविधि जैसे कि मिसाइल प्रक्षेपण पर नजर रखने में भी सक्षम है।

RELATED POSTS

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

खराब मौसम बना प्रक्षेपण में देरी की वजह

पहले यह प्रक्षेपण रविवार को किया जाना था, लेकिन खराब मौसम के कारण इसमें देरी हुई। एएलओएस-4 मौजूदा एएलओएस-2 की जगह लेगा और यह अधिक व्यापक क्षेत्र की निगरानी कर सकता है। जापान कुछ समय के लिए दोनों उपग्रह का संचालन करेगा। जापान एक स्थिर, व्यावसायिक रूप से प्रतिस्पर्धी अंतरिक्ष परिवहन क्षमता को अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण मानता है। जापान अब इस उपग्रह के जरिये उत्तर कोरिया और चीन की हरकतों पर निगरानी भी रख सकेगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

by UB India News
August 5, 2026
0

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

पूरे बिहार में आज आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट……..

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। खगड़िया और समस्तीपुर में देर रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने...

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में लगी कतार; हर-हर महादेव से गूंजा पटना

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में लगी कतार; हर-हर महादेव से गूंजा पटना

by UB India News
August 4, 2026
0

सावन की पहली सोमवारी पर इंद्रदेव भी मानो महादेव का जलाभिषेक करने धरती पर उतर पड़े। सुबह से रुक-रुककर वर्षा...

पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल में तेज बारिश, 25 जिलों में अलर्ट

पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल में तेज बारिश, 25 जिलों में अलर्ट

by UB India News
August 4, 2026
0

पटना में सोमवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। कई इलाकों में पानी भर गया है। आसमान में बादल...

Next Post
फ्रांस में पहले दौर के चुनावों में इमैनुएल मैक्रों की विदाई तय

फ्रांस में पहले दौर के चुनावों में इमैनुएल मैक्रों की विदाई तय

बिहार में मजबूत हुआ मॉनसून, पटना समेत कई जिलों में भारी का अलर्ट ,बारिश पर IMD की भविष्यवाणी

बिहार में मजबूत हुआ मॉनसून, पटना समेत कई जिलों में भारी का अलर्ट ,बारिश पर IMD की भविष्यवाणी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend