ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लद्दाख में LAC के पास बड़ा हादसा, टैंक अभ्यास के दौरान नदी में बहे सेना के 5 जवान

UB India News by UB India News
June 30, 2024
in खास खबर, दुर्घटना, सेना
0
लद्दाख में LAC के पास बड़ा हादसा, टैंक अभ्यास के दौरान नदी में बहे सेना के 5 जवान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में भारतीय सेना के जवानों के साथ एक बड़ा हादसा हुआ है. सेना के जवान लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में नदी पार करने का टैंक अभ्यास कर रहे थे. इस दौरान अचानक से नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिसके चलते सेना के पांच जवान बह गए. भारतीय सेना के जवानों के साथ ये हादसा चीन के साथ लगने वाली सीमा यानी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास हुआ है. दौलत बेग ओल्डी कारकोरम रेंज में स्थित है, जहां सेना का बेस मौजूद है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया है कि लद्दाख में एलएसी के पास अचानक आई बाढ़ में सेना के पांच जवान बह गए हैं.  मिली जानकारी के मुताबिक, सेना का टैंक नदी के एक गहरे हिस्से को पार कर रहा था, तभी वह वहां पर फंस गया. इस दौरान अचानक बढ़े जलस्तर के चलते उसमें पानी भर गया, जिससे जवान बह गए. फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है. यहां ये बात स्पष्ट करना जरूरी है कि घटनास्थल पर कोई झड़प नहीं हुई है.

RELATED POSTS

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

टैंक में मौजूद थे सेना के पांच जवान: रक्षा अधिकारी

एएनआई से बात करते हुए रक्षा अधिकारियों ने बताया है कि हादसे के समय टैंक में सेना के पांच जवान मौजूद थे. इसमें एक जेसीओ और चार जवान शामिल हैं. एक जवान को लोकेट कर लिया गया है, जबकि बाकी के अन्य चारों की तलाश जारी है. दौलत बेग ओल्डी में हादसे का शिकार हुआ टैंक भारतीय सेना का टी-72 टैंक था. भारत के पास 2400 टी-72 टैंक हैं. भारतीय सेना इन टैंकों का इस्तेमाल लंबे समय से कर रही है. हादसे के समय वहां पर भी कई और टैंक भी मौजूद थे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

by UB India News
July 3, 2026
0

संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो सकता है. इसके 13 अगस्त तक चलने की संभावना है. इसके...

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

साल 2016 में नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में शराब बंदी का फैसला लिया था. महिलाओं ने इसका खूब...

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

by UB India News
July 2, 2026
0

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती...

शशि थरूर ने 12 साल में मोदी के कार्यकाल का किया आकलन…………….

शशि थरूर ने 12 साल में मोदी के कार्यकाल का किया आकलन…………….

by UB India News
July 2, 2026
0

कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ. शशि थरूर ने एक लेख लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। केरल के...

अमेरिका-इजराइल हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत ,ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक ………………

खामेनेई के शव को 4 महीनों से कैसे रखा हुआ है सुरक्षित?

by UB India News
July 2, 2026
0

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को 9 जुलाई को दफनाया जाएगा. उनकी मौत के 4 महीने से ज्यादा...

Next Post
बिहार में एनडीए सरकार ने जितनी नौकरियां 17 साल में नहीं दी, उतनी मैंने 17 महीने में दी : तेजस्वी यादव

बधाई हो! बिहार में नौ दिन में मात्र पांच पुल ही गिरे हैं

नालंदा में नीतीश ही सबकुछ, अब तक 7 कुर्मी सांसद

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार देंगे पलटने के संकेत! ले सकते हैं ये बड़े फैसले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend