ADVERTISEMENT
Thursday, July 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

खामेनेई के शव को 4 महीनों से कैसे रखा हुआ है सुरक्षित?

UB India News by UB India News
July 2, 2026
in खास खबर, दुर्घटना
0
अमेरिका-इजराइल हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत ,ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक ………………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को 9 जुलाई को दफनाया जाएगा. उनकी मौत के 4 महीने से ज्यादा बीत जाने के बाद अब जाकर उन्हें दफनाया जाएगा. इससे पहले 5 दिन तक कई कार्यक्रम होंगे और आखिरकार 9 जुलाई को उन्हें उनके अपने शहर में दफनाया जाएगा.

अली खामेनेई की मौत 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के हमले में हो गई थी. इस हमले में खामेनेई की बेटी, दामाद और पोती की भी मौत हो गई थी. कई टॉप लीडर भी इस हमले में मारे गए थे.

RELATED POSTS

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

शशि थरूर ने 12 साल में मोदी के कार्यकाल का किया आकलन…………….

अब तक क्यों नहीं दफनाया?

शुरुआत में ईरान ने कहा था कि अली खामेनेई को 4 मार्च को दफनाया जाएगा. लेकिन जंग के कारण इसे टाल दिया गया.

इस्लामिक कानूनों के मुताबिक, मौत के बाद 24 घंटे के भीतर शव को दफना दिया जाता है. हालांकि, कुछ मामलों में इसमें देरी हो सकती है.

न्यूज एजेंसी AFP ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि ईरान मुहर्रम की शुरुआत में तीन दिन का जनाजा आयोजित करने की योजना बना रहा था. मुहर्रम जून की शुरुआत में था. हालांकि, बाद में तेहरान के मेयर अलीरेजा जकानी ने फार्स न्यूज एजेंसी से कहा था कि इस कार्यक्रम को मुहर्रम के शुरुआती 10 दिनों के बाद तक के लिए टाल दिया गया है, ताकि लोग इमाम हुसैन का शोक पूरा कर सकें.

बाद में ईरान ने 13 जून को ऐलान किया था कि 9 जुलाई को अली खामेनेई को दफनाया जाएगा. इससे पहले 5 दिन का कार्यक्रम होगा.

Latest and Breaking News on NDTV

लेकिन अब तक शव कहां रखा है?

ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि खामेनेई के शव को कैसे सुरक्षित रखा गया है? क्योंकि जानकारों का कहना है कि इस्लामिक परंपरा में आमतौर पर जल्दी दफनाने पर जोर दिया जाता है और केमिकल एम्बामिंग को सही नहीं माना जाता. केमिकल एम्बामिंग में शव को केमिकल लगाकर सुरक्षित रखा जाता है.

काउंटर टेररिज्म एक्सपर्ट डॉ. मोहम्मद उमर ने फॉक्स न्यूज को बताया कि उनके शव को सुरक्षित रखने के लिए निश्चित रूप से ‘रेफ्रिजरेटेड कोल्ड स्टोरेज’ का इस्तेमाल किया गया है, न कि केमिकल एम्बामिंग का.

उन्होंने कहा, ‘शिया कानून कुछ खास मामलों में शव को देर से दफनाने में कोल्ड स्टोरेज में सुरक्षित रखने की इजाजत देता है.’ उन्होंने कहा कि ‘ईरान के मुर्दाघरों में शव महीनों तक रखे जाते हैं, इसलिए चार महीने तक उनके शव को रखना कोई अजीब बात नहीं है.’

डॉ. उमर ने आशंका जताई है कि अली खामेनेई का शव बहुत ज्यादा शायद न बचा हो. उन्होंने कहा, ‘हो सकता है कि अंतिम दर्शन के लिए शव का ज्यादा हिस्सा न बचा हो. क्योंकि खामेनेई एक ऐसे हमले में मारे गए थे जो बंकर को भेद देता है. उनके साथ मारे गए दूसरे लोगों के शव हफ्तों बाद मिले थे और उनकी पहचान डीएनए से की गई थी.’

उन्होंने कहा, ‘अगर किसी सरकार के पास शव सही-सलामत हो तो वह जनाजे का जुलूस टालती नहीं, बार-बार दफनाने की जगह नहीं बदलती और उन्हें कुछ दिनों बाद ही दफना देती.’

Latest and Breaking News on NDTV

क्या है खामेनेई के जनाजे का कार्यक्रम?

ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक, अली खामेनेई के शव को तीन दिन के लिए तेहरान के मोसल्ला प्रेयर कॉम्प्लेक्स में रखा जाएगा.

इसके बाद उनके शव को इराक के नजफ और कर्बला में ले जाया जाएगा. शिया मुस्लिमों के लिए नजफ और कर्बला पाक शहर हैं. फिर ईरान वापस लाया जाएगा, जहां कोम शहर में कई रस्में होंगे.

आखिरकार 9 जुलाई को उन्हें मशहद में दफनाया जाएगा. मशहद में ही खामेनेई का जन्म हुआ था. उन्हें शियाओं के आठवें इमाम, इमाम रजा की कब्र के पास दफनाया जाएगा.

अली खामेनेई के जनाजे के लिए ईरान और इराक में सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा गया है, क्योंकि इसमें लाखों-करोड़ों लोगों के शामिल होने की संभावना है. सुरक्षा इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि 1989 में जब तत्कालीन सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह रुहोल्लाह खुमैनी और 2020 में जनरल कासिम सुलेमानी का जनाजा निकला था, तो भगदड़ मची थी और कई लोगों की मौत हो गई थी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

by UB India News
July 2, 2026
0

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती...

शशि थरूर ने 12 साल में मोदी के कार्यकाल का किया आकलन…………….

शशि थरूर ने 12 साल में मोदी के कार्यकाल का किया आकलन…………….

by UB India News
July 2, 2026
0

कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ. शशि थरूर ने एक लेख लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। केरल के...

अब समय आ गया है कि दुनिया पीओके की सच्चाई पर नजर डाले…………..

अब समय आ गया है कि दुनिया पीओके की सच्चाई पर नजर डाले…………..

by UB India News
July 2, 2026
0

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में जिस तरह सेना और सरकार के खिलाफ हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे हैं...

व्हाट्सएप को सुप्रीम कोर्ट की फटकार,जवाबदेही से बच नहीं सकता

व्हाट्सएप के नये फीचर पर सरकार क्यों हुई सख्त, रोलआउट रोकने का क्यों दिया निर्देश !……………

by UB India News
July 2, 2026
0

भारत सरकार ने व्हाट्सएप के उस नए "यूज़रनेम (Username)" फीचर पर सख्त रुख अपनाया है, जिसके लागू होने के बाद...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान 3 अगस्त को होगी मतगणना……

by UB India News
July 2, 2026
0

बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है. निर्वाचन आयोग के...

Next Post
शशि थरूर ने 12 साल में मोदी के कार्यकाल का किया आकलन…………….

शशि थरूर ने 12 साल में मोदी के कार्यकाल का किया आकलन................

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend