ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार देंगे पलटने के संकेत! ले सकते हैं ये बड़े फैसले

UB India News by UB India News
June 30, 2024
in खास खबर, जदयू, पटना
0
नालंदा में नीतीश ही सबकुछ, अब तक 7 कुर्मी सांसद
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जनता दल यूनाइटेड की आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही है. राजधानी दिल्ली में हो रही ये बैठक कई मायनों में खास बताई जा रही है. दरअसल अब तक नीतीश कुमार ने एनडीए में अपना सहयोग देने के बाद कोई बड़ी डिमांड जाहिर नहीं की है. लेकिन पार्टी को उम्मीद है कि जेडीयू बिहार को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाएगी. ऐसे में हो सकता है कि इस पार्टी में नीतीश कुमार एनडीए खास तौर पर बीजेपी पर कोई दबाव बनाने का संकेत दे डालें, हालांकि इसके अलावा भी इस मीटिंग में नीतीश कुमार कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं. आइए जानते हैं किन फैसलों पर रहेगी सबकी नजर.

जेडीयू की मीटिंग पर सबकी नजर
दिल्ली में भले ही जेडीयू की बैठक होने जा रही है, लेकिन इस बैठक पर देशभर के सियासी दलों की नजरें हैं. एनडीए और इंडिया ब्लॉक दोनों ही इस बैठक को काफी अहम मान रहे हैं. बैठक में हिस्सा लेने के लिए नीतीश कुमार एक दिन पहले यानी शुक्रवार को ही अपने लाव लश्कर के साथ दिल्ली पहुंच चुके हैं.

RELATED POSTS

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

क्या-क्या होगा इस बैठक में
– जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लोकसभा चुनाव नतीजों की समीक्षा होगी
– आगामी विधानसभा चुनाव जो 2025 में होना है उसको लेकर विचार और रणनीति पर चर्चा
– विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठनात्मक विषयों पर मंथन प्रमुख रूप शामिल रहेगा.

क्या बड़े फैसले ले सकते हैं नीतीश कुमार
जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कुछ अहम फैसले ले सकते हैं. इस बैठक में नीतीश कुमार के बेटे निशांत की एंट्री को लेकर बड़ा ऐलान हो सकता है. नीतीश बेटे को कोई अहम जिम्मेदारी भी सौंप सकते हैं. इसके अलावा जिस फैसले पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं वह है जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर किसे काबिज किया जाएगा. इसको लेकर भी नीतीश कुमार बड़ा ऐलान करेंगे.

जेडीयू अध्यक्ष रेस में किसका नाम आगे
जेडीयू के अध्यक्ष पद की रेस में संजय झा का नाम सबसे आगे चल रहा है. संजय झा जेडीयू में ब्राह्मण चेहरा और मिथिला क्षेत्र के कद्दावर नेता में गिने जाते हैं. पार्टी उनके साथ-साथ जातिगत समीकरण साधने की भी कोशिश करेगी. लोकसभा चुनाव के दौरान भी बीजेपी के साथ जेडीयू के गठबंधन में संजय झा को रोल काफी अहम माना जा रहा था. ऐसे में नीतीश कुमार उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपकर बीजेपी के साथ अपने संबंधों और जरूरतों को पूरा करने की भी कोशिशें कर सकते हैं.

संजय झा के अलावा नीतीश कुमार इस बैठक में मनीष वर्मा को लेकर भी कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं. मनीष वर्मा नीतीश के करीबी माने जाते हैं. उन्हीं की जाति के होने के साथ-साथ नालंदा से भी मनीष वर्मा का गहरा नाता है. माना जा रहा है कि उन्हें पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

by UB India News
July 3, 2026
0

अयोध्या में चंदा चोरी मामले में तेजी से जांच चल रही है. जांच कर रही एसआईटी टीम ने मंदिर परिसर...

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

by UB India News
July 3, 2026
0

संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो सकता है. इसके 13 अगस्त तक चलने की संभावना है. इसके...

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

साल 2016 में नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में शराब बंदी का फैसला लिया था. महिलाओं ने इसका खूब...

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

by UB India News
July 2, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। पटना, बक्सर, बेगूसराय, जमुई और खगड़िया में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के दौरान पटना के...

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

by UB India News
July 3, 2026
0

आज से पटना के अंदर मेट्रो की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो नए मेट्रो स्टेशन मलाही पकड़ी...

Next Post
मिडिल क्लास को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, घर खरीदने के लिए सरकार लाएगी हाउसिंग स्कीम

मोदी 3.0 बजट: महाराष्ट्र के तर्ज पर ही क्या युवाओं और मध्य वर्ग के लिए खुलेगा केंद्र का खजाना?

7.2 तीव्रता का भूकंप आखिर कैसे झेल गया पेरू

7.2 तीव्रता का भूकंप आखिर कैसे झेल गया पेरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend