ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

7.2 तीव्रता का भूकंप आखिर कैसे झेल गया पेरू

UB India News by UB India News
June 29, 2024
in TAZA KHABR
0
7.2 तीव्रता का भूकंप आखिर कैसे झेल गया पेरू
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

शुक्रवार को दक्षिणी पेरू 7.2 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से हिल गया. 7.2 तीव्रत का भूकंप विनाशकारी होता है और इससे जानमाल का काफी नुकसान होता है. पिछले साल तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप के कारण 100 अरब डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ था. तुर्की में 45,000 से अधिक और सीरिया में 5000 लोगों की मौत हो गई थी. वहीं नेपाल में साल 2015 में 7.8 के भूकंप की चपेट में आकर करीब 9 हजार लोग मारे गए थे.  लेकिन पेरू में ऐसा कुछ नहीं हुआ और इस देश ने आसानी से इतनी तीव्रता का भूकंप झेल लिया.

Latest and Breaking News on NDTV

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार पेरू में भूकंप अतीकीपा जिले से 8.8 किलोमीटर दूर आया है. एक्स पर एक पोस्ट में, पेरू के राष्ट्रपति ने लिखा सरकार स्थिति की निगरानी कर रही है और किसी भी संभावित नुकसान का मूल्यांकन कर रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कुल आठ लोग घायल हुए हैं. जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. इन लोगों को मामूली चोट आई है.

RELATED POSTS

अमरनाथ यात्रा आज से, 4800 यात्रियों का पहला जत्था कश्मीर पहुंचा

ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप की छुट्टी, गूगल प्ले स्टोर से हटा BAT-BMS App, सरकार का एक्शन

भयानक भूकंप कैसे झेल गया पेरू?

पेरू देश प्रशांत महासागर के ‘फायर रिंग’ पर स्थित है. ‘फायर रिंग’ पर स्थित देशों में अक्सर भूकंप आते रहते हैं. भूकंप के दौरान इमारत गिरने से ही मृत्यु, चोट और संपत्ति का नुकसान होता है. इसलिए पेरू में भवनों को भूकंपरोधी बनाया जाता है. ऐसी इमारतों पर भूकंप से होनेवाली हलचल का कोई दबाव नहीं पड़ता है. जिसकी वजह से भवन इतनी तीव्रता वाले भूकंप को सहन कर जाते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

जापान में भी काफी तेज भूकंप आते हैं. इसलिए यहां की इमारतों को भी भूकंपरोधी बनाया गया है.यहां कि इमारत शॉक एब्जॉर्बर्स होती हैं. ये रबर के मोटे ब्लॉक पर खड़ी की जाती हैं. जिसके कराण भूकंप के दौरान ये स्थिर ही रहती हैं.

2015 में नेपाल में आया था विनाशकारी भूकंप 

भूकंप के लिहाज से नेपाल दुनिया का 11वां संवेदनशील देश माना जाता है. नेपाल में साल 2015 में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था. इस भूकंप से लगभग 9,000 लोगों की मौत हो गई थी. यहां तक 35 लाख लोग बेघर हो गए थे. इस भूकंप से काठमांडू में स्थित कई ऐतिहासिक इमारतें ध्‍वस्‍त हो गई थीं.

कितनी तीव्रता का भूकंप होता है खतरनाक?

  • भूकंप की तीव्रत को रिक्टर स्केल पर मापा जाता है. 1.0 से 2.9 तीव्रत के भूकंप को आम तौर पर लोगों द्वारा महसूस नहीं किया जाता है, हालांकि स्थानीय उपकरणों पर ये रिकॉर्ड हो जाता है .
  • 3.0–3.9 तीव्रत के भूकंप के झटकों मामूली होते हैं. इससे भी किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता है.
  • 4.0–4.9 तीव्रता वाले भूकंप को महसूस किया जा सकता है और इससे भी नुकसान का खतरा कम होता है.
  • 5.0–5.9 तीव्रता वाले भूकंप से कमज़ोर संरचनाओं को कुछ क्षति पहुंच सकती है.
  • 6.0–6.9 तीव्रता वाले भूकंप से आबादी वाले क्षेत्रों में मध्यम से भारी क्षति हो सकती है.
  • 7.0–7.9 तीव्रता का भूकंप विनाशकारी साबित हो सकता है और इसे गंभीर नुकसान हो सकता है.
  • 8.0 और उससे अधिक तीव्रता वाला भूकंप बेहद ही खतरनाक होता है. इसमें बहुत तीव्र कंपन महसूस होता है. साथ ही बड़ी इमारतें गिर जाती हैं.

भूकंप के लिहाज से दिल्ली कितनी सुरक्षित?

Latest and Breaking News on NDTV

केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (MoES) के अनुसार, भारत में चार भूकंपीय क्षेत्र हैं: जोन II, III, IV और V. जोन के अदंर आने वाले क्षेत्र सबसे कम खतरनाक है. जबकि जोन V के रखे गए क्षेत्रों में तेज भूंकप आने की संभावना रहती है. दिल्ली को जोन IV में रखा गया है. दिल्ली में अगर तेज भूंकप आता है तो ये सहन नहीं कर पाएगी. यानी दिल्ली खतरनाक जोन में आती है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमरनाथ यात्रा आज से, 4800 यात्रियों का पहला जत्था कश्मीर पहुंचा

अमरनाथ यात्रा आज से, 4800 यात्रियों का पहला जत्था कश्मीर पहुंचा

by UB India News
July 3, 2026
0

अमरनाथ यात्रा आज से शुरू हो गई है। 4800 यात्रियों का पहला जत्था शुक्रवार को कश्मीर पहुंचा गया है। यह...

ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप की छुट्टी, गूगल प्ले स्टोर से हटा BAT-BMS App, सरकार का एक्शन

ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप की छुट्टी, गूगल प्ले स्टोर से हटा BAT-BMS App, सरकार का एक्शन

by UB India News
July 3, 2026
0

सरकार के निर्देश पर ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप BAT BMS App को Google Play Store और Apple App...

राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत……..

राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत……..

by UB India News
July 3, 2026
0

राजा रघुवंशी मर्डर केस में सोनम रघुवंशी को बड़ी राहत मिली है. इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

AI के भरोसे इंसाफ नहीं! सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, फर्जी कानूनी मिसालों के चलते NCLT-NCLAT के आदेश रद्द

by UB India News
July 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने एसेल इंफ्राप्रोजेक्ट्स दिवाला मामले में गुरुवार को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) और नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट...

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

by UB India News
July 2, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। पटना, बक्सर, बेगूसराय, जमुई और खगड़िया में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के दौरान पटना के...

Next Post
देश में पहली बार राज्यपाल ने सीएम पर किया मानहानि का केस …

देश में पहली बार राज्यपाल ने सीएम पर किया मानहानि का केस ...

टी-20 वर्ल्ड कप : वेस्टइंडीज से भारत तक का जश्न , टीम इंडिया को जीत पर देश-दुनिया से बधाई , बाडोस में रोहित ने जीत का झंडा गाड़ा

टी-20 वर्ल्ड कप : वेस्टइंडीज से भारत तक का जश्न , टीम इंडिया को जीत पर देश-दुनिया से बधाई , बाडोस में रोहित ने जीत का झंडा गाड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend