ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बारिश से पहले भरभराकर गिरा भ्रष्टाचार का पुल, 1 हफ्ते में तीसरी घटना

UB India News by UB India News
June 23, 2024
in TAZA KHABR, दुर्घटना, पूर्वी चंपारण
0
बारिश से पहले भरभराकर गिरा भ्रष्टाचार का पुल, 1 हफ्ते में तीसरी घटना
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मोतिहारी में रविवार को पुल भरभराकर गिर गया. यह घटना जिले के घोड़ासहन प्रखंड की है. इस पुल का निर्माण किया जा रहा था, लेकिन उससे पहले ही पुल गिर पड़ा. पुल को करीब 1.5 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा था. यह पुल 40 फीट लंबा बनाया जा रहा था, जो घोड़ासहन प्रखंड के अमवा से चैनपुर स्टेशन रोड को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा था. इस पुल का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत किया जा रहा था. जानकारी की मानें तो पुल की ढलाई के साथ ही उसका एक हिस्सा धव्स हो गया और पुल भरभराकर गिर गया. एक हफ्ते के अंदर भ्रष्टाचार का यह तीसरा पुल है जो बारिश से पहले ही धड़ाम से गिर गया. भरभराकर गिर गया. बिहार में पुल के गिरने की बात कोई नहीं है. जिस तरह से पुल गिरने की घटना सामने आ रही है. यह प्रशासन के कार्यों पर सवाल खड़े कर रहे हैं.

मोतिहारी में गिरा पुल

RELATED POSTS

मुंबई में आफत की बारिश!

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

बीते दिन सीवान जिले में भी पुल गिरने की घटना सामने आई थी. यह पुल महराजगंज अनुमंडल के पटेढ़ा और गरौली गांव को जोड़ता था. पुल के गिरने से दोनों गांवों में आवागमन पूरी तरह से ठप हो चुका है. यह पुल करीब 30 साल पुराना बताया जा रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि नहर की सफाई का काम किया जा रहा था और नहर की मिट्टी काटकर इसे नहर के बांध में फेंका जा रहा था. सफाई के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया और पुल का पिलर इसकी वजह से गिर गया.

एक हफ्ते के अंदर पुल गिरने का तीसरा मामला

18 जून को बिहार के अररिया जिले में भी एक पुल के गिरने की खबर सामने आई थी. जहां बकरा नदी में निर्माणाधीन पुल अचानक से गिर गया. इस पुल का निर्माण करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से की जा रही थी, लेकिन उद्धाटन से पहले ही पुल धड़ाम से गिर गया. पूरे मामले में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे हैं. बिहार में यह पहली, दूसरी या तीसरी पुल गिरने की घटना सामने नहीं आई है. हर साल यहां पुल गिरने की घटना सामने आ रही है. बीते साल भागलपुर में सुल्तानगंज में भी एक निर्माणाधीन पुल अचानक से गिरकर नदी में बह गया था. भागलपुर के अलावा पिछले साल सारण, पूर्णिया और दरभंगा से भी पुल गिरने की खबर सामने आई थी. इस तरह से लगातार गिरते पुल प्रशासन पर सवाल खड़े कर रहा है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मुंबई में आफत की बारिश!

मुंबई में आफत की बारिश!

by UB India News
July 4, 2026
0

मुंबई में लगातार हो रही मॉनसून की बारिश की वजह से हाल बहुत ही खराब है. शनिवार को भी तेज...

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

by UB India News
July 4, 2026
0

एंपरा लाइफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सहित 29 औद्योगिक परियोजनाओं की स्थापना के लिए 37.95 एकड़ भूमि का आवंटन हुआ है।...

आज बिहार के 11 जिलों में बारिश  तो 6 जिलों का तापमान 45॰C पहुंचने की संभावना…………

बिहार में मानसून तो एक्टिव लेकिन बारिश नहीं …………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार में मानसून तो पहुंच चुका है। इसके बावजूद लोगों को अच्छी बारिश का इंतजार है. राज्य में मानसूनी सिस्टम...

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार का मुजफ्फरपुर शनिवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. यहां एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

Next Post
‘नीतीश फैक्टर’ ने चुनाव में खराब किया इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन?

'नीतीश फैक्टर' ने चुनाव में खराब किया इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन?

रुपौली उपचुनाव में कुल 13 प्रत्याशी मैदान में

रुपौली उपचुनाव में कुल 13 प्रत्याशी मैदान में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend