ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

: NTA के साख पर सवाल! एक्शन में सरकार, पेपर लीक से जुड़ा शख्स सिंटू गिरफ्तार

UB India News by UB India News
June 23, 2024
in शिक्षा
0
: NTA के साख पर सवाल! एक्शन में सरकार, पेपर लीक से जुड़ा शख्स सिंटू गिरफ्तार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

NEET-UG परीक्षा से लेकर UGC NET परीक्षा में पेपर लीक को लेकर सरकार बैकफुट पर नजर आ रही है. वहीं कल यानी शुक्रवार को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने संयुक्त वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के जून संस्करण को स्थगित कर दिया. बता दें कि विपक्ष लगातार इस मामले पर सरकार को घेरने को कोशिश कर रही है. हालांकि सरकार अब एक्शन मोड में दिख जरूर रही है लेकिन यह समय बताएगा कि पेपर लीक मामले में सरकार कितनी गंभीर है.

NEET पेपर लीक कांड से जुड़ा शख़्स सिंटू कुमार को गिरफ्तार किया गया है. सिंटू को देवघर से EOU ने गिरफ्तार किया है. चिंटू की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है. फिलहाल सिंटू से पूछताछ जारी है. पूछताछ के बाद अहम जानकारी हासिल हो सकती है.

RELATED POSTS

त्रिभाषा नीति पर सीबीएसई का यू-टर्न,तीसरी भाषा में नहीं देनी होगी बोर्ड परीक्षा

कोचिंग विवाद : सेल्फ डिफेंस का तर्क कानूनी रूप से कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा………………….

वहीं केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 को अधिसूचित किया. इसका उद्देश्य देश भर में आयोजित सार्वजनिक परीक्षाओं और सामान्य प्रवेश परीक्षाओं में अनुचित साधनों को रोकना है. इस अधिनियम का उद्देश्य UPSC, SSC आदि भर्ती परीक्षाओं तथा NEET, JEE और CUET जैसी प्रवेश परीक्षाओं में पेपर लीक और गड़बड़ी पर अंकुश लगाना है. हालांकि इस कानून के आने के बाद भी NTA के साख पर सवाल उठ रहे हैं. क्योंकि यह तमाम परीक्षाएं NTA ही करा रहा है और NTA बिना पेपर लीक के परीक्षा कराने में विफल नजर आ रहा है.

एग्जाम में गड़बड़ी को लेकर मिले थे इनपुट्स

यूजीसी नेट का एग्जाम 18 जून को दो शिफ्ट में कराया गया था। अगले दिन यानी 19 जून को इंडियन साइबर क्राइम कोर्डिनेशन सेंटर जो कि ग्रह मंत्रालय के अंडर आता है, उसे इनपुट्स मिले कि इस एग्जाम में कुछ गड़बड़ी हुई हो सकती है।

डार्कनेट पर सर्कुलेट किया गया पेपर

सूत्रों के मुताबिक, 16 तारीख को एग्जाम का पेपर डार्कनेट और इंकरप्टेड सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सर्कुलेट किया गया था। अभी तक सीबीआई को ये पता नहीं लगा है कि एग्जाम पेपर को किसने और कहां से लीक किया है? सीबीआई नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के उन लोगों के संपर्क में है, जिनकी जिम्मेदारी इस एग्जाम को कंडक्ट कराने की और एग्जाम पेपर संभालकर रखने की थी।

NTA समेत कुछ इंस्टीट्यूट्स से CBI कर रही पूछताछ

परीक्षा लीक से जुड़े इनपुट्स मिलने के बाद एजुकेशन विभाग के सेक्रेट्री संजय मूर्ति ने सीबीआई को 20 जून को लिखित शिकायत दी थी। इस पर अज्ञात लोगों के खिलाफ सीबीआई ने साजिश और धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर NTA और कुछ अलग-अलग इंस्टीट्यूट्स के लोगों से पूछताछ और जांच शुरू की है।

शिक्षा मंत्री ने NTA पर ही खड़े किए सवाल

बता दें कि UGC NET परीक्षा में हुई धांधली की बात सामने आने के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को संस्थागत विफलता बताया है। उन्होंने कहा था कि सरकार NTA के कामकाज की जांच करने एवं सुधार की सिफारिश करने के लिए एक हाई लेवल कमेटी गठित करेगी।

नीट पेपर लीक कांड के मुख्य आरोपी सिकंदर पर चलेगा ये मुकदमा

नीट पेपर लीक कांड के मुख्य आरोपी सिकंदर कुमार यादवेन्दु पर आय से अधिक संपत्ति का केस चलेगा. आय से अधिक संपत्ति का केस EOU में दर्ज  होगा. सिकंदर ने ठेकेदार से बिहार सरकार के जूनियर इंजीनियर बनने तक 12 साल में अकूत संपत्ति अर्जित की है. सिकंदर यादवेंद्र का मुंशी अवधेश भी नीट पेपर लीक कांड गिरफ्तार हुआ है. अवधेश का बेटा अभिषेक भी नीट पेपर लीक कांड में गिरफ्तार हुआ है. सिकंदर यादवेंद्र जब ठेकेदार था तब रांची में पेशे से अवधेश उसका मुंशी था. अभिषेक भी नीट परीक्षा का परीक्षार्थी था.

पेपर लीक मामले में बिहार के मुंगेर से जुड़ा तार

NEET पेपर लीक मामले में लगातार एक्शन हो रहा है. इस बीच बिहार के मुंगेर से भी इसके ताड़ जुड़ते नजर आ रहे है. नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार अमित आनंद के पास से बरामदा आधार कार्ड के आधार पर पटना पुलिस मुंगेर पहुंची. मुंगेर के बासुदेवपुर थाना अन्तर्गत 2 नंबर गुमटी स्थित अमित के नाना घर पहुंच कर पुलिस ने उसके मामा करुण देव से आवश्यक पूछताछ की.

बिहार के नालंदा से राकेश नाम के शख्स को EOU ने उठाया

NEET पेपर लीक मामले में EOU ने नालंदा जिले के एकंगरसराय से राकेश नाम के व्यक्ति को उठाया है. राकेश सॉल्वर गैंग का सदस्य बताया जा रहा है. EOU पूछताछ कर रही है. राकेश .. संजीव मुखिया का बेटा डॉक्टर शिव से जुड़ा हुआ है. बता दें कि संजीव मुखिया का बेटा शिव बिहार शिक्षा भर्ती पेपर लीक का आरोपी है.

EOU ले रडार पर एक संदिग्ध प्रोफेसर

EOU के जांच में यह पता चला है कि जो जला हुआ प्रश्नपत्र मिला था उसका बुकलेट नम्बर 6136488 है. यह बुकलेट नम्बर हजारीबाग के एक सेंटर का है. सूत्रों की माने तो एक प्रोफेसर के नम्बर से संजीव मुखिया के मोबाइल पर यह प्रश्नपत्र आया था. फिर इस प्रश्नपत्र को रांची के रिम्स हॉस्पिटल के 10 डॉक्टर ओर पटना के दो सॉल्वर ने मिलकर इसे हल किया. फिर इस हल किये हुये प्रश्नपत्र के साथ आंसर सीट को करायपरसूराय इलाके का रहने वाला चिंटू के मोबाइल पर भेजा गया. उसके बाद क्वेश्चन पेपर को आंसर सीट के साथ प्रिंट कराकर लर्न प्ले स्कूल में पहले से मोजूद परिक्षर्थियो को रटने के लिए बांटा गया.

कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस ने इस मामले को लेकर भाजपा नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, “NTA की एक और परीक्षा स्थगित कर दी गई. इस बार यह सीएसआईआर-यूजीसी-नेट है. स्पष्ट रूप से, एनटीए युवाओं के लिए नरेंद्र मोदी की ट्रॉमा एजेंसी बन गई है.”

‘दावे का क्या हुआ?…’ सरकार पर प्रियंका चतुर्वेदी का निशाना

शिवसेना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, ‘यह तीसरी परीक्षा है जिसे NTA ने स्थगित किया है…शिक्षा मंत्री ने कहा था कि उन्होंने जिम्मेदारी ली है, जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. उस दावे का क्या हुआ?…आज हमारे युवा गुस्से में हैं, आज वे सड़कों पर विरोध कर रहे हैं. कितने करियर पर आप सवाल उठाएंगे, कितने करियर पर आप पूर्ण विराम लगाएंगे? प्रधानमंत्री जी, देश आपकी तरफ देख रहा है कि आज तक आपने अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी….’

EOU को मिली बड़ी कामयाबी

NEET पेपर लीक कांड से जुड़ा शख़्स सिंटू कुमार को गिरफ्तार किया गया है. सिंटू को देवघर से EOU ने गिरफ्तार किया है. चिंटू की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है. फिलहाल सिंटू से पूछताछ जारी है. पूछताछ के बाद अहम जानकारी हासिल हो सकती है.

 ‘जिम्मेदारी कौन लेगा?…’ सरकार पर जीतू पटवारी का निशाना

मध्य प्रदेश के स्कूलों में भगवान राम और भगवान कृष्ण के बारे में पढ़ाई जाने की खबरों पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, “पेपर लीक होने से छात्रों का भविष्य प्रभावित होता है… भाजपा सरकार में भर्ती घोटाले के पीछे क्या कारण हैं?… इनकी जिम्मेदारी कौन लेगा?…”

CBI यूजीसी-नेट पेपर लीक मामले की करेगी जांच

भाजपा सरकार ने यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द करने की सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को कहा कि अधिकारियों द्वारा डार्कनेट पर प्रश्नपत्र पाए जाने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई. उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र टेलीग्राम पर भी प्रसारित किया जा रहा था.

बिलासपुर मेडिकल कॉलेज में नीट परीक्षा में कॉपी जांचने में गड़बड़ी

बिलासपुर मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित की नीट परीक्षा में कॉपी जांचने में गड़बड़ी का मामला सामने आया है. छात्र की याचिका पर हाईकोर्ट ने राज्य शासन को स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिया है,  मामले में अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा अगले साल से 2 बार होगी

त्रिभाषा नीति पर सीबीएसई का यू-टर्न,तीसरी भाषा में नहीं देनी होगी बोर्ड परीक्षा

by UB India News
June 29, 2026
0

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी को लेकर बड़ा बदलाव किया है। बोर्ड की नई गाइडलाइंस के...

कोचिंग विवाद में खुद फंसने के बाद से पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं खान सर,…………….

कोचिंग विवाद : सेल्फ डिफेंस का तर्क कानूनी रूप से कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा………………….

by UB India News
July 1, 2026
0

पटना के चर्चित खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर विवाद में एक नया और बड़ा मोड़ आ गया है....

RE-NEET परीक्षा में फर्जीवाड़ा , 5 मेडिकल छात्र समेत 30 गिरफ्तार

री-नीटः स्लॉवर बिठाने की जांच EOU की SIT करेगी

by UB India News
June 28, 2026
0

NEET UG री एग्जाम में हुए फर्जीवाड़े की जांच तेज हो गई है। इस केस की गंभीरता को देखते हुए...

अब स्कूली बच्चे भी पढ़ेंगे इमरजेंसी का इतिहास, NCERT ने क्लास 9 के सिलेबस में जोड़ा आपातकाल

अब स्कूली बच्चे भी पढ़ेंगे इमरजेंसी का इतिहास, NCERT ने क्लास 9 के सिलेबस में जोड़ा आपातकाल

by UB India News
June 26, 2026
0

एनसीईआरटी ने लगभग 51 साल बाद पहली बार क्लास 9 की सोशल साइंस यानी सामाजिक विज्ञान की किताब में 1975-77...

चीनी यूनिवर्सिटीज अब दुनियाभर में रिसर्च के लिए सबसे बेहतरीन…………..

चीनी यूनिवर्सिटीज अब दुनियाभर में रिसर्च के लिए सबसे बेहतरीन…………..

by UB India News
June 25, 2026
0

हायर एजुकेशन के लिए जब भी सबसे अच्छे देश को चुनने की बात आती है, तो सबसे पहला नाम अमेरिका...

Next Post
यूपी, बिहार, राजस्थान समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

9 राज्यों में आज होगी भारी बारिश, बिहार के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

GST काउंसिल की 53वीं मीटिंग आज ,जीएसटी फ्रेमवर्क को सरल बनाने पर भी होगा फोकस

GST काउंसिल की 53वीं मीटिंग आज ,जीएसटी फ्रेमवर्क को सरल बनाने पर भी होगा फोकस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend