ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

9 राज्यों में आज होगी भारी बारिश, बिहार के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

UB India News by UB India News
June 23, 2024
in खास खबर, दुर्घटना
0
यूपी, बिहार, राजस्थान समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश के कई राज्यों में मानसून आ चुका है और अलग-अलग स्थानों पर झमाझम बारिश भी हो रही है। हालांकि कई राज्य ऐसे हैं जहां पर अभी तक मानसून नहीं पहुंचा है और वहां भीषण गर्मी पड़ रही है। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों, ओडिशा और पश्चिमी राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान देश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 44.6°C उरई (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) में दर्ज किया गया।

बिहार में मानसून की एंट्री के साथ ही इसका असर दिखने लगा है। आज पटना, नालंदा, गया, मुंगेर, जहानाबाद समेत पूरे बिहार में बारिश होने की संभावना है। 5 जिले पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, अररिया और किशनगंज में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

RELATED POSTS

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

इस दौरान से 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग ने बिजली गिरने को लेकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

इधर, दरभंगा के कुशेश्वरस्थान प्रखंड में कमला नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी पर बना चचरी पुल बह गया है। स्थानीय लोगों के सहयोग से इस पुल को बनाया था और इसका नाम अंबानी पुल रखा रखा था। पुल नहीं होने के वजह से लोग आने-जाने के लिए नाव की सवारी कर रहे हैं। नेपाल के तराई इलाके में लगातार बारिश होने से कमला नदी के जलस्तर बढ़ोतरी हो रही है।

सीवान के मैरवा प्रखंड क्षेत्र के नवादा गांव में चूहों ने बांध में छेद कर दिया। जिसकी वजह से 5 एकड़ में लगी फसल डूब गई।

इन राज्यों में पड़ रही है भीषण गर्मी

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी मध्य प्रदेश, हरियाणा-दिल्ली, पूर्वी राजस्थान और गुजरात राज्य के अलग-अलग इलाकों में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। सिरसा (हरियाणा) में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

9 राज्यों में होगी भारी बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान दिल्ली समेत कई राज्यों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान बिहार, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु-पुंडिचेरी,  कराइकल, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान यहां पर 115.5-204.4 मिमी बारिश दर्ज की जा सकती है।

यहां पर अगले 3 दिन में पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग ने बताया कि झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, ईस्ट मध्य प्रदेश में भी अगले 24 घंटे के दौरान बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। अगले 3-4 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के कुछ भाग, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3-4 दिनों में मानसून के पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिक हिस्सों में पहुंचने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर का कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में शुक्रवार को बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने दिल्ली में भीषण गर्मी से राहत मिलने का अनुमान जताया है, साथ ही शनिवार और रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री के नीचे

मानसून की एंट्री के साथ अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। पारा गिरने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। शुक्रवार को भोजपुर सबसे गर्म जिला रहा। जहां का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के नीचे रहा।

तीसरे साल भी देर से आया मानसून

लगातार तीसरे साल मानसून देर से आया। 2022 और 2023 में भी मानसून देरी से आया था। ग्राफिक्स के जरिए जानिए मानसून आने में क्यों हुई देरी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

Next Post
GST काउंसिल की 53वीं मीटिंग आज ,जीएसटी फ्रेमवर्क को सरल बनाने पर भी होगा फोकस

GST काउंसिल की 53वीं मीटिंग आज ,जीएसटी फ्रेमवर्क को सरल बनाने पर भी होगा फोकस

आज पीएम मोदी से शेख हसीना की मुलाकात, जानें क्यों अहम है बांग्लादेशी पीएम का ये दौरा

आज पीएम मोदी से शेख हसीना की मुलाकात, जानें क्यों अहम है बांग्लादेशी पीएम का ये दौरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend