ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज पीएम मोदी से शेख हसीना की मुलाकात, जानें क्यों अहम है बांग्लादेशी पीएम का ये दौरा

UB India News by UB India News
June 23, 2024
in केंद्रीय राजनीती
0
आज पीएम मोदी से शेख हसीना की मुलाकात, जानें क्यों अहम है बांग्लादेशी पीएम का ये दौरा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत के दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंची बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना आज पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का ये 15 दिनों के भीतर दूसरा भारत दौरा है. इसके पहले शेख हसीना 9 जून को पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुई थीं. आज पीएम मोदी और हसीना के बीच रेल, एनर्जी और कनेक्टिविटी समेत कई दूसरे अहम मुद्दों पर बात हो सकती है.

तीस्ता जल बंटवारे के मास्टर प्लान पर भी बात हो सकती है. शेख हसीना का आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात कार्यक्रम है. उनके वर्तमान दौरे को ढाका-दिल्ली और बीजिंग के बीच संतुलन बनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. बीते दिन उन्होंने दिल्ली में विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की थी.

RELATED POSTS

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे ,गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

पीएम मोदी ने बांग्लादेश से रिश्तों को हमेशा से खास अहमियत दी है. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ पीएम मोदी के रिश्ते काफी मधुर रहे हैं. इस बार भी मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शेख हसीना शामिल हुई थीं. वहीं, पिछले साल जी 20 सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने बांग्लादेश को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था.अतिथि के रूप में आमंत्रित नौ देशों में से बांग्लादेश एकमात्र दक्षिण एशियाई देश था. बांग्लादेश भारत की नेबर फर्स्ट नीति के तहत एक महत्वपूर्ण साझेदार है.

शेख हसीना का दौरा कितना अहम है?

मोदी सरकार 3.0 के शपथ लेने के बाद शेख हसीना ऐसी राष्ट्राध्यक्ष हैं जो सबसे पहले दिल्ली दौरे पर आई हैं. ये उनकी 15 दिन में दूसरी बार भारत की यात्रा है. इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों देशों की दोस्ती कितनी अहमियत रखती है. भारत के लिए सामरिक तौर पर बांग्लादेश बहुत अहमियत रखता है. इससे बांग्लादेश में चीन की चालबाजी नाकाम हो सकती है. इस दौरे के बाद शेख हसीना चीन जाएंगी. इसके भी कई मायने निकाले जा रहे है क्योंकि बांग्लादेश साउथ एशिया में भारत का बड़ा ट्रेड पार्टनर है.

भारत-बांग्लादेश का एजेंडा

पीएम मोदी और शेख हसीना के बीच मुलाकात के दौरान कई अहम समझौतों पर बातचीत हो सकती है. इसमें तीस्ता जल समझौता, सीमा पार संपर्क बढ़ाने पर जोर, म्यांमार में सुरक्षा स्थिति पर चर्चा, आर्थिक व व्यापारिक मुद्दे पर बातचीत, कारोबार पर सहमति बनाने की कोशिश और कनेक्टिविटी बढ़ाना शामिल हैं.

कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा 

पीएम मोदी और हसीना के बीच शनिवार को वार्ता निर्धारित है, जिस दौरान दोनों पक्षों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए कई समझौते होंगे। मोदी के साथ द्विपक्षीय विचार-विमर्श के अलावा हसीना का, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है। इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार शाम को नई दिल्ली में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की।

दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच बातचीत द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने पर केंद्रित रहने की उम्मीद है। पिछले कुछ वर्षों में भारत और बांग्लादेश के बीच समग्र रणनीतिक संबंध और प्रगाढ़ हुए हैं। भारत की पड़ोसी पहले नीति के तहत बांग्लादेश एक महत्वपूर्ण साझेदार है और यह सहयोग सुरक्षा, व्यापार, वाणिज्य, ऊर्जा, संपर्क, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, रक्षा और समुद्री मामलों तक फैला हुआ है।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना अपने दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंची। यहां शनिवार को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वागत किया। इस दौरान शेख हसीना और पीएम मोदी ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में एक-दूसरे देशों के मंत्रियों और प्रतिनिधियों से मुलाकात की।

अगले माह चीन का करेंगी दौरा

शेख हसीना अगले माह चीन के दौरे पर भी रहेंगी। ऐसे में इस दौरे से पहले उनकी भारत यात्रा काफी अहम मानी जा रही है। एक ही माह में उनकी यह दूसरी भारत यात्रा है। इससे पहले वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुई थीं। हसीना की इन भारत यात्राओं से बांग्लादेश यह संदेश भी देना चाहता है कि चीन से बढ़ती उसकी नजदीकियां दिल्ली के हितों के लिए खतरा नहीं है।

राष्ट्रपति से भी मिलेंगी हसीना

प्रधानमंत्री हसीना राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिलेंगी। इसके साथ ही उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी उनकी मुलाकात प्रस्तावित है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

by UB India News
July 3, 2026
0

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं. इस दौरान गुरुवार को दोनों देशों के बीच चार...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे ,गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे ,गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

by UB India News
June 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे। राजधानी विक्टोरिया के सेशेल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति...

मोदी कैबिनेट ने राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत 3400 करोड़ रुपये किये मंजूर,UPI पर इंसेंटिव देने की योजना को भी ,इली मंजूरी

शासन अब संदेह से विश्वास, अभियोजन से सुधार और भय से स्वतंत्रता की ओर बढ़ रहा………………….

by UB India News
June 23, 2026
0

भारत की नियामकीय प्रणाली हमेशा दुविधा की मानसिकता के साथ काम करती थी और अक्सर छोटी प्रक्रियागत त्रुटियों या केवल...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस :तनाव से राहत और दिनभर की ऊर्जा का आसान मंत्र है योग…………..

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस :तनाव से राहत और दिनभर की ऊर्जा का आसान मंत्र है योग…………..

by UB India News
June 22, 2026
0

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में काम का दबाव, पारिवारिक जिम्मेदारियां, भविष्य की चिंता और डिजिटल दुनिया का लगातार बढ़ता...

नागरिक देवो भव:  , 21वीं सदी में दुनिया तेजी से बदल रही भारत भी उसी गति से आगे बढ़ रहा है…………………

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी नीतियों और नेतृत्व क्षमता से भारत को सकारात्मक रूप से बदला है…

by UB India News
June 20, 2026
0

किसी राजनेता का आकलन उसकी नीतियों एवं नेतृत्व क्षमता से होता है और उसकी सबसे बड़ी परीक्षा संकट के समय...

Next Post
आज जारी होंगे मई के खुदरा महंगाई के आंकड़े ,अप्रैल में ये 4.85% रही थी

आम लोगों की कमर तोड़ रही महंगाई! सालभर में 65 फीसदी बढ़े खाद्य पदार्थों के दाम

भारत का आज सुपर 8 में बांग्लादेश से मुकाबला, अफ्रीका ने इंग्लैंड को दी करीबी मात

भारत का आज सुपर 8 में बांग्लादेश से मुकाबला, अफ्रीका ने इंग्लैंड को दी करीबी मात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend