ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आम लोगों की कमर तोड़ रही महंगाई! सालभर में 65 फीसदी बढ़े खाद्य पदार्थों के दाम

UB India News by UB India News
June 23, 2024
in कारोबार, खास खबर
0
आज जारी होंगे मई के खुदरा महंगाई के आंकड़े ,अप्रैल में ये 4.85% रही थी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़कर रख दी है. जरूरी खाने पीने की चीजों में भी बेतहासा बढ़ोतरी हो रही है. बीते एक सालम में खाद्य पदार्थों के दाम 65 फीसदी तक बढ़ गए हैं. इसमें रोजाना इस्तेमाल होने वाली सब्जियों के नाम भी शामिल हैं. सब्जियों की बढ़ती कीमतों की वजह से ज्यादातर घरों की रसोई से अब सब्जियां ही गायब होने लगी हैं. उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के मुताबिक, इस दौरान सबसे ज्यादा दाम प्याज, आलू और टमाटर के बढ़े हैं. इसके साथ ही दाल, चावल और खाने-पीने की अन्य वस्तुएं भी काफी महंगी हुई हैं.

एक साल में किस चीज की कितनी हुई कीमत

RELATED POSTS

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की वेबसाइट पर उलपब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले साल 21 जून को चावल की कीमत 40 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 45 रुपये प्रति किग्रा हो गई है. जबकि मूंग दाल के दाम 109 रुपये से बढ़कर 119 रुपये पहुंच गए हैं. वहीं मसूर दाल की कीमत 92 रुपये से बढ़कर 94 रुपये हो गई है और चीनी के दाम 43 रुपये से बढ़कर 45 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं. वहीं दूध की कीमत 58 रुपये से बढ़कर 59 रुपये प्रति लीटर हो गई है.

वहीं इस दौरान खाद्य तेलों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. मूंगफली तेल का दाम लगभग स्थिर बने हुए हैं. जबकि सरसों का तेल 142 रुपये से घटकर 139 रुपये लीटर पर आ गया है. जबकि सोया तेल के दाम 132 से कम होकर 124 रुपये लीटर हो गए हैं. वहीं पाम ऑयल की कीमत 106 रुपये से गिरकर 100 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं. जबकि चाय का भाव 274 रुपये से बढ़कर 280 रुपये प्रति किग्रा हो गया है.

जानें कितनी बढ़ीं सब्जियों की कीमत

वहीं खुदरा बाजारों के आंकड़ों के मुताबिक, सब्जियों की कीमतें भी आसमान पर हैं. बाजार में फूलगोभी 80 रुपये प्रति किग्रा तो खुदरा बाजार में परवल का भाव 60 रुपये प्रति किलोग्राम चल रहा है. जबकि लौकी का भाव  60 रुपये प्रति किग्रा हो गया है. वहीं आलू का भाव आलू 22 रुपये से बढ़कर 32 किग्रा हो गया है. जबकि प्याज 23 रुपये से बढ़कर 38 रुपये प्रति किग्रा हो गई है. टमाटर के दाम 32 रुपये से चढ़कर 48 रुपये प्रति किग्रा तक पहुंच गए हैं. जबकि अरहर दाल का भाव 128 रुपये से बढ़कर 161 रुपये प्रति किग्रा हो गया है. जबकि उड़द दाल 112 से 127 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गई है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

Next Post
भारत का आज सुपर 8 में बांग्लादेश से मुकाबला, अफ्रीका ने इंग्लैंड को दी करीबी मात

भारत का आज सुपर 8 में बांग्लादेश से मुकाबला, अफ्रीका ने इंग्लैंड को दी करीबी मात

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मुख्य पुजारी रहे पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित का निधन

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मुख्य पुजारी रहे पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित का निधन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend