ADVERTISEMENT
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में कुशवाहा और वैश्य की नाराजगी ने तोड़ा भाजपा का सपना?

UB India News by UB India News
June 13, 2024
in पटना, बिहार
0
बिहार की राजनीति में इस लोकसभा चुनाव में परिवारवाद की गूंज….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

वैसे तो भाजपा के 400 पार का सपना टूटने के पीछे सबसे बड़ा कारण स्वयं ‘नारा’ तो था ही, साथ ही आरएसएस के प्रतिकूल बयान देकर जेपी नड्डा ने भी कम बेड़ा गर्क नहीं किया। लेकिन बिहार की 40 में से 40 सीटें जितने के सपने के आड़े राज्य के कुशवाहा और वैश्य वोटरों की नाराजगी भी जुड़ गई। इसका नतीजा ये रहा कि शाहाबाद से बीजेपी पूरी तरह साफ हो गई। जिन सीटों को जीतने की गारंटी आंख मूदकर देते थे, वो हाथ से निकल गई। स्थानीय नेता और उम्मीदवार तो सदमे में तीन-चार दिनों तक घर से बाहर तक नहीं निकले।

महागठबंधन ने उतारे कुशवाहा समुदाय से 7 उम्मीदवार

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने एक रणनीति के तहत कुशवाहा समुदाय पर निशाना साध एनडीए के वोट बैंक में सेंधमारी की। महागठबंधन ने कुशवाहा से सात उम्मीदवार उतारे। इनमें राजद ने औरंगाबाद से अभय कुशवाहा, नवादा से श्रवण कुशवाहा, उजियारपुर से आलोक मेहता, सीपीआईएमएल ने खगड़िया से संजय कुशवाहा, काराकाट से राजाराम कुशवाहा और मोतिहारी से वीआईपी ने राजेश कुशवाहा को खड़ा किया। कुशवाहा समाज से आने वाले उम्मीदवारों को महत्ता देने के कारण एनडीए ने पांच, खास कर भाजपा ने चार और एक रालोमा उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा।

RELATED POSTS

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

काराकाट से निकली हवा की चपेट में आई 4 सीटें

काराकाट लोकसभा से माले के स्थानीय उम्मीदवार राजाराम कुशवाहा ने एनडीए के राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा को 105858 मतों से परास्त किया। कुशवाहा मत यहां उपेंद्र कुशवाहा और राजाराम को मिला। एमवाई तो राजद का था ही। राजपूत मत भी निर्दलीय पवन सिंह को चला गया। वोटों के विभाजन ने एनडीए से एक और सीट छीन ली।

औरंगाबाद में अभय कुशवाहा ने ‘चित्तौड़गढ़ का किला’ ध्वस्त कर दिया। औरंगाबाद सीट से राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार अभय कुमार सिन्हा ने बीजेपी के सुशील कुमार सिंह को 79111 मतों से हराया। बक्सर लोकसभा से राजद के सुधाकर सिंह ने भाजपा के पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी को 30091 मतों से परास्त किया। राजद के सुधाकर सिंह को 438345 मत मिले। यहां भी कुशवाहा मत राजद के सुधाकर सिंह को ज्यादा मिला। सासाराम लोकसभा में भी काराकाट से हवा चली और अधिकतर कुशवाहा का वोट कांग्रेस उम्मीदवार मनोज कुमार को मिला। भाजपा उम्मीदवार शिवेश राम 19157 मतों से चुनाव हार गए।

वैश्य वोटरों ने बीजेपी से छीन ली आरा लोकसभा

आरा लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता राजकुमार सिंह को सीपीआईएमएल के सुदामा प्रसाद ने 59808 मतों से परास्त किया। यहां वैश्यों का अधिकांश मत सीपीआईएमएल को तो गया ही, अधिकांश कुशवाहा वोट भी काराकाट के रिएक्शन में सुदामा प्रसाद को मिला।

वैश्य की नाराजगी तो जातीय जनगणना के साथ ही शुरू हो गई थी। तब वैश्य मंच से जदयू के सांसद रहे सुनील कुमार पिंटू ने सभा कर अपनी सरकार पर आरोप लगाया कि वैश्यों की गलत संख्या बताई जा रही है। लेकिन ये नाराजगी तब और बढ़ गई जब सीतामढ़ी से सुनील कुमार पिंटू और शिवहर से रमा देवी बेटिकट कर दी गईं। केवल वैश्य से डॉ संजय जायसवाल को टिकट दिया गया। कुशवाहा समुदाय से आने वाले से महाबली सिंह की जदयू ने टिकट काट दिया। इसका रिएक्शन ऐसा हुआ कि जदयू के सांसद संतोष कुशवाहा को भी हार का सामना करना पड़ा। अगर ओवर ऑल देखें तो जहां भी भाजपा जीती, वहां का अंतर भी काफी कम है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

by UB India News
July 11, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में बीजेपी ने अपना...

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर सीट पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया...

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

by UB India News
July 11, 2026
0

राज्य की गद्दी संभालने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पहली बार एनडीए के सभी पांच घटक दलों भाजपा,...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

by UB India News
July 11, 2026
0

जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर का 'पेपर बम' फूटता और बीजेपी के उम्मीदवार अभिषेक बंटी...

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्‍याशी बनाए गए नीरज कुमार सिन्‍हा  नामांकन से पहले एक्‍शन...

Next Post
सभी दल चाहते हैं कि अधिक सीटों पर चुनाव लड़ें’, नाराजगी की खबरों पर बोले उपेंद्र कुशवाहा

सभी मंत्रालय महत्वपूर्ण हैं. बस, काम करने की दृढ़ इच्छाशक्ति और पक्का इरादा चाहिए ...

क्या बिहार में विधानसभा चुनाव समय से पहले होंगे !

क्या बिहार में विधानसभा चुनाव समय से पहले होंगे !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend