ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

T20 World Cup: भारत ने पाकिस्तान की कब्र में ठोक दी कील, सुपर-8 का सपना किया मुश्किल

भारत ने पाकिस्तान को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 से उसे लगभग बाहर कर दिया है. पाकिस्तान के अब अगले राउंड में जाने की उम्मीद बेहद कम बची है. यह उम्मीद भी उसके अपने अच्छे प्रदर्शन से ज्यादा दूसरों के खराब खेल पर निर्भर करेगी. दिलचस्प बात यह है कि सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं दो और पूर्व वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड और श्रीलंका पर भी टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. इसके अलावा न्यूजीलैंड का भविष्य भी खतरे में है.

UB India News by UB India News
June 11, 2024
in क्रिकेट, खास खबर
0
T20 World Cup: भारत ने पाकिस्तान की कब्र में ठोक दी कील, सुपर-8 का सपना किया मुश्किल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जो टीम टी20 वर्ल्ड कप जैसे ​बड़े टूर्नामेंट में 120 रन चेज नहीं कर पा रही है। जो टीम क्रिकेट की दुनिया की शिशु मानी जाने वाली अमेरिका से हार जा रही है, उसके खिलाड़ी अगर सोचें कि वे वर्ल्ड कप जीत जाएंगे तो ये बेमानी होगी। भारतीय टीम से मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में इस वक्त भूचाल आया हुआ है। पीसीबी को भी समझ नहीं आ रहा है कि आखिर ये हो क्या रहा है। इस बीच खबर है कि आने वाले कुछ ही दिन में पाकिस्तान ​क्रिकेट की सर्जरी नहीं, बल्कि बड़ी सर्जरी होने वाली है। इसमें कई बड़े खिलाड़ियों पर जहां गाज गिरेगी, वहीं जो खिलाड़ी अभी बाहर चल रहे हैं, उनकी वापसी होने की संभावना है।

पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने दिया बड़ा बयान 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा है कि बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम में आमूलचूल बदलाव करने की जरूरत है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार नकवी ने न्यू यॉर्क में कहा कि मुझे लगता था कि मैच जीतने के लिए टीम में कुछ बदलाव करने की जरूरत है, लेकिन अब लगता है कि टीम में बहुत बड़े बदलाव करने होंगे। नकवी ने इसके साथ कहा कि अब उन खिलाड़ियों पर भी ध्यान देने की जरूरत है जो पिछले कुछ समय से टीम से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि हमने जिस तरह से अमेरिका और अब भारत के खिलाफ मैच गंवाए, वह बेहद निराशाजनक है। हमें अब उन खिलाड़ियों पर गौर करना होगा जो इस समय टीम में नहीं हैं। नकवी ने कहा कि हर कोई पूछ रहा है कि टीम अच्छा प्रदर्शन क्यों नहीं कर रही है। अभी विश्व कप चल रहा है लेकिन निश्चित तौर पर हमें हर चीज पर गौर करने की जरूरत है।

RELATED POSTS

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

मोहसिन नकवी भी मैच देखने पहुंचे थे 

पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच को देखने के लिए न्यू यॉर्क पहुंचे थे। बताया जाता है कि जैसे ही 19 वें ओवर में मैच पर टीम इंडिया ने पकड़ बनाई और करीब करीब तय हो गया कि भारतीय टीम इस मैच को जीतने जा रही है, तभी मोहसिन नकवी स्टेडियम छोड़कर बाहर आ गए। इसके बाद जब मीडिया ने उन्हें घेर लिया, त​ब उन्होंने इस तरह का बयान दिया, जो पाकिस्तान ​क्रिकेट में बड़े बदलाव की ओर इशारा करता है। हालांकि पाकिस्तान के अभी दो और मैच बाकी हैं, जो 11 और 16 जून को खेले जाएंगे। इससे पहले तो शायद नहीं, लेकिन इसके बाद बदलाव होने की प्रबल संभावना है।

साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के बाद भी हुआ था फेरबदल 

आपको बता दें कि इस तरह की अफरातफरी का माहौल उस वक्त भी देखने को मिला था, जब साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम भारत से हार गई थी। पूरे टूर्नामेंट का टीम का प्र​दर्शन कुछ खास नहीं रहा था। इसके बाद बहुत सारे बदलाव देखने के लिए मिले। बाबर आजम को कप्तानी से हटाकर शाहीन शाह अफरीदी को कमान सौंपी गई। हालांकि बाद में जब शाहीन भी फ्लॉप रहे तो थक हारकर फिर से बाबर को ही कप्तान बनाया गया। अब देखना दिलचस्प होगा कि पीसीबी चीफ ने जो कुछ भी कहा है, उसके बाद अब क्या कुछ चेंज होता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

by UB India News
July 10, 2026
0

श्री अमरनाथ धाम केवल एक तीर्थ नहीं, अपितु सनातन भारत की तप परंपरा, वैराग्य, आत्मशुद्धि और शिव तत्व की सजीव...

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 3 सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति में...

18 राज्यों में मानसून का ‘आफतकाल’,उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे……

18 राज्यों में मानसून का ‘आफतकाल’,उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे……

by UB India News
July 10, 2026
0

मानसून की वजह से कई राज्यों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हो रही है। कई राज्यों में नदियों का जलस्तर बढ़...

Next Post
पहली बार 66 हजार के पार निकला सेंसेक्स, ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड ,निफ्टी में भी जबरदस्त उछाल

मोदी मंत्रिमंडल के शपथ लेते ही शेयर मार्केट ने तोड़े रिकॉर्ड, Sensex पहली बार 77000 के पार

बिहार की रूपौली विधानसभा सीट सहित  7 राज्यों की 13 सीटों पर 10 जुलाई को होगा मतदान

बिहार की रूपौली विधानसभा सीट सहित 7 राज्यों की 13 सीटों पर 10 जुलाई को होगा मतदान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend