ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार की रूपौली विधानसभा सीट सहित 7 राज्यों की 13 सीटों पर 10 जुलाई को होगा मतदान

UB India News by UB India News
June 11, 2024
in खास खबर, पटना, बिहार
0
बिहार की रूपौली विधानसभा सीट सहित  7 राज्यों की 13 सीटों पर 10 जुलाई को होगा मतदान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भी देश का आम आदमी से लेकर राजनेता तक लोकसभा चुनाव 2024 की खुमारी से बाहर आ भी नहीं पाया है कि निर्वाचन आयोग ने फिर से चुनावों का बिगुल बजा दिया है. चुनाव आयोग ने सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराये जाने की घोषणा की है. इन सीटों पर 10 जुलाई को वोट डाले जाएंगे और वोटों की गिनती 13 जुलाई को होगी.

जिन राज्यों में विधानसभा के उपचुनाव हो रहे हैं उनमें बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं.

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

क्यों हो रहे हैं उपचुनाव
10 जुलाई को बिहार की रूपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा. यहां बीमा भारती विधायक थीं, लेकिन लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने अपनी सीट से इस्तीफा दे दिया. उन्हें लोकसभा चुनाव में भी हार का सामना करना पड़ा.

पश्चिम बंगाल की इन सीटों पर होगा मतदान
पश्चिम बंगाल में रायगंज, राणाघाट दक्षिण, बागदा और मनिकतला विधानसभा सीट के लिए वोट डाले जाएंगे.

राणाघाट दक्षिण सीट से विधायक डॉ. मुकुट मणि अधिकारी के इस्तीफा देने के चलते यहां चुनाव हो रहा है. मुकुट मणि अधिकारी लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे. उन्होंने भी लोकसभा चुनाव लड़ा लेकिन हार गए. बगडा सीट से भी विधायक विश्वजीत दास ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा दिया था. रायगंज सीट का भी यही हाल है. यहां से कृष्ण कल्याणी ने विधायक पद से इस्तीफा देकर लोकसभा चुनाव लड़ा था. लेकिन ये सभी चुनाव हार गए. मनिकतला सीट से विधायक सदन पांडेय की मृत्यु हो जाने के कारण यहां चुनाव कराया जा रहा है.

उत्तराखंड में मंगलौर और बद्रीनाथ में चुनाव

इसी प्रकार उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मंगलौर सीट पर विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे. मंगलौर विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी विधायक सरवत करीम अंसारी का पिछले साल अक्टूबर में निधन हो गया था. तभी से यह सीट खाली चल रही है. बद्रीनाथ सीट से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी लोकसभा चुनाव से पहले इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए थे.

हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर और नालागढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराए जाएंगे. नालागढ़ से विधायक के. एल. ठाकुर ने इस्तीफा दिया था और हमीरपुर सीट विधायक आशीष शर्मा के इस्तीफे से खाली हुई है. पंजाब में भी जालंधर पश्चिम और देहरा सीट पर चुनाव होने हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

by UB India News
July 10, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नया उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा घोषित किया है. इससे...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार की बांकीपुर सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं. नामांकन दाखिल करने...

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

by UB India News
July 10, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए में शामिल पार्टियों ने ‘पांच पांडव’...

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

by UB India News
July 10, 2026
0

पूर्व मुखिया संजय यादव की अपराधियों ने हत्या कर उनके शव को बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के बधार स्थित...

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर विवादों में हैं। मनीष कश्यप ने हाल में अपनी गाड़ी के...

Next Post
मणिपुर CM के सुरक्षाकर्मियों पर हमला, उग्रवादियों ने कई राउंड फायरिंग की, एक जवान घायल

मणिपुर CM के सुरक्षाकर्मियों पर हमला, उग्रवादियों ने कई राउंड फायरिंग की, एक जवान घायल

काम में जुटे जयशंकर मुइज्जू सहित कई राष्ट्राध्यक्षयों से आज की मुलाकात

काम में जुटे जयशंकर मुइज्जू सहित कई राष्ट्राध्यक्षयों से आज की मुलाकात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend