ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

UB India News by UB India News
July 10, 2026
in पटना, बिहार
0
एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए में शामिल पार्टियों ने ‘पांच पांडव’ बनकर 202 सीट पर जीत दर्ज की, उसी प्रकार बांकीपुर विधान सभा उपचुनाव में भी प्रचंड जीत प्राप्त करेंगे।

एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा ‘बंटी’ के नामांकन के बाद स्काउट एंड गाइड मैदान में जनसभा में उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक ऐसे कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाया है, जिन्होंने लंबे समय तक पार्टी के लिए काम किया। भाजपा को छोड़ जितने उम्मीदवार खड़े हैं, उनके साथ एक भी कार्यकर्ता नहीं है। अगर कोई कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहा है तो वो है एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा हैं।

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा समेत एनडीए के सभी घटक दलों के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ‎सभी नेताओं ने एक स्वर में भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।

‎‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि बांकीपुर पीढ़ियों से भाजपा का गढ़ रहा है और यहां के हर घर का भाजपा से आत्मीय संबंध है। ‎उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन हमेशा बांकीपुर की जनता के सुख-दुख में साथ रहे हैं और अब अभिषेक कुमार उसी विकास यात्रा को आगे बढ़ाएंगे।

‎‎मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, सांसद संजय जायसवाल, शांभवी चौधरी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, सांसद रविशंकर प्रसाद, विधायक संजीव चौरसिया, संजय गुप्ता, रत्नेश कुशवाहा, विधान पार्षद संजय मयूख, मेयर सीता साहू सहित प्रदेश पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

महागठबंधन ने रेखा गुप्ता को जिताने का लिया संकल्प

राजद प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में गुरुवार को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन समर्थित राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता के समर्थन में भव्य आशीर्वाद सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने की।

महागठबंधन नेताओं ने कहा कि बांकीपुर की जनता वर्षों से विकास, रोजगार, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, जलनिकासी, सड़क और मूलभूत सुविधाओं की उपेक्षा झेल रही है। अब जनता बदलाव चाहती है। इस उपचुनाव में महागठबंधन की उम्मीदवार रेखा गुप्ता को अपना आशीर्वाद देकर विकास, सामाजिक न्याय और जनहित की राजनीति को मजबूत करेगी। आशीर्वाद सभा को संबोधित करने वालो में पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, पार्टी के प्रधान महासचिव रणविजय साहू, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदयनारायण चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, राजद दलित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष साधु पासवान, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौर, कांग्रेस नेता कुमार आशीष, वीआईपी के प्रदेश अध्यक्ष बालगोविंद बिंद, सीपीआई के राज्य सचिव रामलला सिंह, सीपीआई माले के विधायक संदीप सौरभ, पूर्व विधायक गोपाल रविदास, सीपीएम के ललन चौधरी थे। राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने बताया कि महागठबंधन समर्थित राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता ने नामांकन किया। इधर गांधी मैदान में भी काफी संख्या समर्थक पर्चा दाखिल करने के समय पहुंचे थे।

Image

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार की बांकीपुर सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं. नामांकन दाखिल करने...

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

by UB India News
July 10, 2026
0

पूर्व मुखिया संजय यादव की अपराधियों ने हत्या कर उनके शव को बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के बधार स्थित...

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर विवादों में हैं। मनीष कश्यप ने हाल में अपनी गाड़ी के...

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

by UB India News
July 10, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव अब केवल भाजपा और राजद के बीच की लड़ाई नहीं रह गया है। यह चुनाव भाजपा के...

बांकीपुर उपचुनाव: शपथपत्र में दिखी दो उम्मीदवारों की अलग-अलग तस्वीर

बांकीपुर उपचुनाव: शपथपत्र में दिखी दो उम्मीदवारों की अलग-अलग तस्वीर

by UB India News
July 10, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की...

Next Post
जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend