ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

काम में जुटे जयशंकर मुइज्जू सहित कई राष्ट्राध्यक्षयों से आज की मुलाकात

UB India News by UB India News
June 11, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
काम में जुटे जयशंकर मुइज्जू सहित कई राष्ट्राध्यक्षयों से आज की मुलाकात
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नरेंद्र मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने के बाद से ही एस जयशंकर काम में जुट गए हैं. मोदी सरकार में फिलहाल मंत्रालयों का बंटवारा नहीं हुआ है, लेकिन उससे पहले ही जयशंकर बतौर विदेश मंत्री अपनी जिम्मेदारियां निभाने लगे हैं. जयशंकर ने सोमवार को मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से दिल्ली में मुलाकात की.

जयशंकर के साथ मुइज्जू की इस मुलाकात से चीन से टेंशन बढ़ सकती है. इसकी एक बानगी मुइज्जू से मुलाकात के बाद जयशंकर के किए पोस्ट में भी दिखती है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफार्म एक्स पर लिखा, ‘आज नई दिल्ली में मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू से मुलाकात करके बहुत खुशी हुई. भारत और मालदीव के साथ मिलकर काम करने की उम्मीद है.’

RELATED POSTS

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

चीन समर्थक मुइज्जू के रुख में आ रही नरमी
मुइज्जू को चीन समर्थक माना जाता है और मालदीव का राष्ट्रपति बनने के बाद उन्होंने कहा था कि वह अपने देश में भारत के प्रभाव को कम करने पर काम करेंगे. मुइज्जू ने फिर कई ऐसे कदम उठाए जो भारतीय हितों के खिलाफ थे. इस कारण से भारत और मालदीव के रिश्तों में कड़वाहट भी आ गई. हालांकि पीएम मोदी का तीसरा कार्यकाल शुरू होने से पहले ही मुइज्जू के रुख में नरमी आती दिखी और वह नई सरकार के शपथ ग्रहण में बतौर मेहमान शरीक भी हुए.

भारत के पड़ोस में पैठ बना रहा चीन
चीन दरअसल भारत के तमाम पड़ोसी देशों में अपनी पैठ बनाने में जुटा है. वहीं पूर्वी लद्दाख के गलवान में भारतीय और चीनी सेना के बीच हुए झड़प के बाद भारत और चीन के आपसी संबंधों में दरार भी पड़ गई. ऐसे में भारत से मालदीव की करीबी का मतलब होगा चीन से दूरी और बतौर विदेश मंत्री जयशंकर भी मुइज्जू को उसी रास्ते पर ले जाने की कोशिश में जुटे हैं.

भारत के एहसानों तले दबा मालदीव
भारत हमेशा से मालदीव के साथ रिश्तों को महत्व देता रहा है. भारत ने मुइज्जू सरकार को कई बार याद दिलाया है कि मालदीव के विकास में मदद देने वाले देशों में वह प्रमुख रहा है. रिश्तों में दरार के बावजूद भारत मालदीव को चीनी, गेहूं, चावल, प्याज और अंडों जैसी जरूरी चीज़ों का लगातार निर्यात करता रहा है. मुइज्जू सरकार ने भारत से कर्ज अदायगी में छूट की मांग भी की थी, जो मालदीव की भारत पर निर्भरता दिखाता है.

https://x.com/DrSJaishankar/status/1800055835470803142 https://x.com/DrSJaishankar/status/1800083407797719415

https://x.com/DrSJaishankar/status/1800083789642875375

https://x.com/DrSJaishankar/status/1800084031968858256

https://x.com/DrSJaishankar/status/1800090862891766125

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

by UB India News
July 10, 2026
0

श्री अमरनाथ धाम केवल एक तीर्थ नहीं, अपितु सनातन भारत की तप परंपरा, वैराग्य, आत्मशुद्धि और शिव तत्व की सजीव...

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 3 सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति में...

18 राज्यों में मानसून का ‘आफतकाल’,उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे……

18 राज्यों में मानसून का ‘आफतकाल’,उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे……

by UB India News
July 10, 2026
0

मानसून की वजह से कई राज्यों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हो रही है। कई राज्यों में नदियों का जलस्तर बढ़...

Next Post
क्या है नड्डा को मंत्री बनाने का मतलब ……..

क्या है नड्डा को मंत्री बनाने का मतलब ........

सांसद सुरेश गोपी के बारे में फैलाई गईं फर्जी खबरें..

सांसद सुरेश गोपी के बारे में फैलाई गईं फर्जी खबरें..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend