ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तीसरी बार पीएम बनते ही मोदी का पहला फैसला, किसानों के लिए जारी किया 20,000 करोड़ , किसानों को खटाखट कर दिया खुश

UB India News by UB India News
June 11, 2024
in कृषि
0
तीसरी बार पीएम बनते ही मोदी का पहला फैसला, किसानों के लिए जारी किया 20,000 करोड़ , किसानों को खटाखट कर दिया खुश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद ही तुरंत एक्शन में आ गए हैं. सोमवार सुबह प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार संभाला और अपना पहला आदेश जारी किया. उन्होंने जिस पहली फाइल पर साइन किया, वह किसानों को खुश करने वाला है.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को सबसे पहले किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त को मंजूरी दी. इससे 9 करोड़ से अधिक किसानों को फायदा होगा और करीब 20000 करोड रुपए बांटे जाएंगे.

RELATED POSTS

समस्या बढ़ाएगा कमजोर मानसून ,अल नीनो का असर पड़ेगा……………..

उपकरणों पर किसानों को 35 फीसदी अनुदान मिलेगा………………

किसानों को हर दिए जाते हैं 6-6 हजार रुपये
किसान सम्मान निधि के तहत हर किसान को साल में तीन बार दो-दो हजार करोड़ रुपये की किस्त दी जाती है. केंद्र सरकार ने योजना की 16वीं किस्त चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले 28 फरवरी को जारी की थी. हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में किसानों का मुद्दा भी विपक्ष द्वारा जोर-शोर से उठाया गया था.

किसान सम्मान निधि की फाइल पर सबसे पहले हस्ताक्षर कर पीएम ने संदेश देने की कोशिश की है कि उनकी सरकार सबसे पहले किसानों की चिंता करती है.

जारी की 17वीं किस्त

तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान निधि की 17वीं किस्त जारी करने के लिए अपनी पहली फाइल पर साइन किए। इससे 9.3 करोड़ किसानों को लाभ होगा और लगभग 20,000 करोड़ रुपये किसानों को सीधे उनके बैंक खाते में दिए जाएंगे।

किसानों के लिए और काम करना चाहेंगे

फाइल पर हस्ताक्षर करने के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हमारी सरकार किसान कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसलिए यह उचित है कि कार्यभार संभालने पर हस्ताक्षरित पहली फाइल किसान कल्याण से संबंधित है। हम आने वाले समय में किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए और भी अधिक काम करना चाहते हैं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल लगातार तीसरी बार पद की शपथ लेने के बाद सोमवार सुबह साउथ ब्लॉक स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचे. सरकार गठन के बाद अब सबकी निगाहें विभागों के बंटवारे पर हैं. सूत्रों ने बताया कि आज दोपहर बाद कैबिनेट की पहली बैठक हो सकती है.

पीएम मोदी के साथ रविवार रात राष्ट्रपति भवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में 30 कैबिनेट मंत्रियों, पांच स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों और 36 राज्य मंत्रियों ने भी शपथ ली. पीएम मोदी पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले दूसरे व्यक्ति हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भविष्य के लिए वर्तमान को बचाइए………

समस्या बढ़ाएगा कमजोर मानसून ,अल नीनो का असर पड़ेगा……………..

by UB India News
June 29, 2026
0

केद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते सप्ताह आशंका जताई कि मानसून में देरी के कारण खरीफ फसलों की...

उपकरणों पर किसानों को 35 फीसदी अनुदान मिलेगा………………

उपकरणों पर किसानों को 35 फीसदी अनुदान मिलेगा………………

by UB India News
June 23, 2026
0

फलों को सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके से पकाने के उपकरण पर सरकार किसानों को अनुदान देगी। कृषि मंत्री विजय कुमार...

बिहार : मानसून पर अल नीनो का दिखने लगा आरंभिक असर,

बिहार : मानसून पर अल नीनो का दिखने लगा आरंभिक असर,

by UB India News
June 23, 2026
0

अल नीनो का आरंभिक असर दिखने लगा है। मानसून का करंट 27 जिलों में विस्तार पाकर भी स्वाभाविक रूप से...

किसानों के चेहरे की खुशहाली ही बिहार की समृद्धि का द्वार खोलेगा:- मुख्यमंत्री

किसानों के चेहरे की खुशहाली ही बिहार की समृद्धि का द्वार खोलेगा:- मुख्यमंत्री

by UB India News
June 22, 2026
0

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी आज पटना स्थित बिहार क़ृषि प्रबंधन विस्तार प्रशिक्षण संस्थान (बामेती) सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त आज जारी,………………..

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त आज जारी,………………..

by UB India News
June 20, 2026
0

इस बार देश के अन्नदाताओं को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त...

Next Post
मोदी कैबिनेट की पहली बैठक आज, तय होगा सभी 72 मंत्रियों का मंत्रालय

मोदी कैबिनेट की पहली बैठक आज, तय होगा सभी 72 मंत्रियों का मंत्रालय

पहले माता के भक्तों पर आतंकी हमला, फिर पाकिस्तान ने दी मोदी को बधाई…

पहले माता के भक्तों पर आतंकी हमला, फिर पाकिस्तान ने दी मोदी को बधाई...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend