ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त आज जारी,………………..

UB India News by UB India News
June 20, 2026
in कृषि, खास खबर
0
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त आज जारी,………………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इस बार देश के अन्नदाताओं को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त आज 20 जून शनिवार को किसानों के खाते में ट्रांसफर होने वाली है। बंगाल में जीत दर्ज करने के बाद पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल से पीएम किसान की 23वीं किस्त के रूप में किसानों को 2-2 हजार रुपये की सौगात देंगे। इस बार पीएम किसान सम्मान निधि का कार्यक्रम पश्चिम बंगाल में हुगली के तारकेश्वर में होना है।

क्‍या है पीएम क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि योजना
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को साल में 6000 रुपये मिलते हैं। यह पैसा 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में आता है। साल 2018-19 में इस योजना की शुरुआत हुई थी। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही का पैसा आज 20 जून को खाते में आने वाला है। पिछली किस्त 13 मार्च को आई थी। इस बार किसानों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। जबकि पिछले साल पहली तिमाही की किस्त अगस्त में जाकर आई थी।

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

क‍ितने क‍िसानों के खाते में पीएम मोदी भेजेंगे पैसा
इस बार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त को लेकर ऐलान हुआ है कि देश के 9.44 करोड़ किसानों के खाते में 18,880 करोड़ रुपये ट्रांसफर होने वाले हैं। यह पैसा पश्‍च‍िम बंगाल में हुगली के तारकेश्‍वर से भेजा जाएगा। आप pmkisan.gov.in पर अपना स्टेटस और Beneficiary List में अपना नाम चेक कर सकते हैं। पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त को लेकर हर लाइव अपडेट आपको यहां मिलती रहेगी।

पीएम किसान सम्मान निधि की ईकेवाईसी कैसे करें

PM Kisan eKYC Online 2026: आज पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी होने जा रही है। जिन किसानों ने ईकेवाईसी नहीं कराया है, उनके खाते में पैसा नहीं आएगा। अगर आपने भी अभी तक ईकेवाईसी नहीं कराया है तो तुरंत करा लीजिए ताकि अगली किस्त में रुका हुआ पैसा जुड़कर आ सके। ऑनलाइन ईकेवाईसी कराने के लिए पोर्टल pmkisan.gov.in पर Know Your Status में जाकर यह पता कर सकते हैं कि आपका ईकेवाईसी हुआ है या नहीं। अगर यहां ईकेवाईसी नहीं हुआ है तो उस पर क्लिक करके बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन से इस काम को कर सकते हैं। अगर ऑनलाइन ईकेवाईसी में दिक्कत आ रही है तो नजदीक के CSC के पास जाकर भी इस काम को कराया जा सकता है।

पीएम किसान योजना में लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का पैसा आज ट्रांसफर होने वाला है। अगर आप अपना स्टेटस या लिस्ट में नाम चेक करना चाहते हैं तो अपने मोबाइल के जरिए आसानी से इस काम को कर सकते हैं।

  • इसके लिए पहले पीएम किसान के पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं
  • इसके बाद Beneficiary List पर क्लिक करें
  • अब अपने राज्य, जिले, उप जिले, ब्लॉक और गांव का नाम चुनें
  • Get Report पर क्लिक करें, आपके सामने पूरे गांव के लाभार्थियों की लिस्ट खुल जाएगी

आधार कार्ड से कैसे चेक करें पीएम किसान की लिस्ट

अगर आप पीएम किसान की बेनेफिशियरी लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते हैं तो आपको आधार कार्ड की जरूरत नहीं है। आपको पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा। यहां Beneficiary List पर क्लिक करना है। अब अपना राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव का नाम चुन लें। लिस्ट खुल जाएगी। अगर आप अपना स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो आप आधार कार्ड के जरिए उसे पता कर सकते हैं।

  • पोर्टल पर आपको Know Your Status पर क्लिक करना होगा
  • Know Your Status पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरें
  • अगर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं पता है तो इसका पता आप आधार नंबर के जरिए लगा सकते हैं
  • आपको Know Your Registration Number पर क्लिक करना है
  • अब अपना आधार या मोबाइल नंबर भरें और ओटीपी से वेरिफाई करें, आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा

पीएम मोदी जारी करेंगे 23वीं किस्त

  • पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त को खुद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जारी करेंगे
  • इससे पहले जारी हुई किस्तें भी वे खुद जारी कर चुके हैं
  • 23वीं किस्त का लाभ आज दोपहर में किसानों को मिलेगा

बिहार के किसानों को पीएम किसान के अलावा अलग से 1000 रुपये कब मिलेंगे ?

पूरे देश के किसानों की तरह बिहार के 73 लाख किसानों को भी आज पीएम किसान योजना की 2000 रुपये की सौगात मिलने जा रही है। हालांकि पिछले साल विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी-जदयू ने ऐलान किया था कि राज्य में कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि योजना को लागू किया जाएगा। इसके तहत किसानों को 1000-1000 रुपये अलग से मिलेंगे। लेकिन अभी तक जो जानकारी मिली है, इसके लिए फिलहाल थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। अभी इस योजना को लॉन्च नहीं किया गया है।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

Next Post
राम मंदिर दान चोरी: SIT रिपोर्ट से बढ़ी हलचल ,5 दिनों की जांच में SIT के हाथ लगे कई सुराग ,

राम मंदिर दान चोरी: SIT रिपोर्ट से बढ़ी हलचल ,5 दिनों की जांच में SIT के हाथ लगे कई सुराग ,

जदयू की महाबैठक में नीतीश कुमार अध्यक्ष घोषित, पार्टी ऑफिस के बाहर पूर्व सीएम पर फूलों की बारिश

जदयू की महाबैठक में नीतीश कुमार अध्यक्ष घोषित, पार्टी ऑफिस के बाहर पूर्व सीएम पर फूलों की बारिश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend