ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संसद में राहुल गांधी बन सकते हैं विपक्ष के नेता, कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में आज होगा निर्णय

UB India News by UB India News
June 9, 2024
in विपक्ष
0
संसद में राहुल गांधी बन सकते हैं विपक्ष के नेता, कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में आज होगा निर्णय
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए नरेंद्र मोदी रविवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इधर, कांग्रेस खेमे में भी हलचल शुरू हो गई है। कांग्रेस पार्टी इस बार मजबूत विपक्ष के रूप में अपनी भूमिका निभाने वाली है। शनिवार शाम को लोकसभा और राज्यसभा के पार्टी सांसदों की बैठक है। इस बैठक में सोनिया गांधी को कांग्रेस संसदीय दल (CPP) का फिर से अध्यक्ष चुना जा सकता है। साथ ही इस बैठक में पार्टी नेता राहुल गांधी को प्रमुख भूमिका सौंपने की मांग उठ सकती है। राहुल गांधी को विपक्ष का नेता बनाया जा सकता है। राहुल गांधी ने इस बार केरल की वायनाड और रायबरेली दोनों ही सीटों से लोकसभा का चुनाव जीता है।

विपक्षी पार्टियों में कांग्रेस ने जीतीं सबसे ज्यादा सीटें

लोकसभा में राहुल गांधी को विपक्ष का नेता बनाया जाए। इसके लिए आज शाम कांग्रेस की होने वाली मीटिंग में केसी वेणुगोपाल, मणिकम टैगोर और गौरव गोगोई सहित पार्टी सांसदों द्वारा हाथ उठाकर यह मांग उठाए जाने की उम्मीद है। लोकसभा में कांग्रेस का नेता ही सदन में विपक्ष का नेता होगा, क्योंकि पार्टी ने लोकसभा चुनावों में विपक्षी पार्टियों में सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं।

RELATED POSTS

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

बाद में की जा सकती है घोषणा 

पार्टी सूत्रों ने कहा कि यह सोनिया गांधी पर निर्भर करेगा कि वह लोकसभा में पार्टी के नेता के रूप में राहुल गांधी के नाम का फैसला करती हैं या किसी अन्य नेता का चयन करती हैं। इस मुद्दे पर अभी कोई निर्णय होने की उम्मीद कम है। कांग्रेस की सीनियर नेता सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बाद में प्रेस रिलीज के माध्यम से इस पर अपनी राय रख देंगे। सोनिया गांधी अभी राज्यसभा की सदस्य हैं। कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे राज्यसभा में विपक्ष के नेता हैं।

कांग्रेस ने किया बेहतर प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज सुबह होगी, जिसमें लोकसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन की सराहना की जाएगी। पार्टी के अच्छे प्रदर्शन का श्रेय राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को दिया जा सकता है। पार्टी ने पिछले दो लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 में 44 और 52 सीटों की तुलना में इस बार 99 लोकसभा सीटें जीती हैं।

18वीं लोकसभा का पहला सत्र संभवतः 15 जून के आसपास शुरू होगा

18वीं लोकसभा का पहला सत्र संभवतः 15 जून के आसपास शुरू होगा. नरेंद्र मोदी रविवार को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ लेने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी का वाराणसी में संभावित दौरा करेंगे. 10 या 11 जून को पीएम नरेंद्र मोदी काशी जा सकते हैं. पीएम मोदी बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन और अन्य मंदिरों का भी दर्शन पूजन कर सकते हैं. साथ ही पीएम मोदी गंगा आरती में भी शामिल हो सकते हैं.

पहला सत्र जून के तीसरे सप्ताह में सदन के सदस्यों के रूप में नवनिर्वाचित उम्मीदवारों द्वारा शपथ लेने के साथ शुरू होगा और यह प्रक्रिया 2 दिनों तक जारी रहने की संभावना है. इसके बाद एक नया अध्यक्ष भी चुना जाएगा. इस बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार नियुक्त किया, जब भाजपा प्रमुख जे पी नड्डा ने उन्हें भाजपा संसदीय दल के नेता के रूप में मोदी के चुनाव पर एक पत्र सौंपा और एनडीए नेताओं ने अपने समर्थन पत्र सौंपे.

चारों तरफ यही सवाल है कि आखिर पीएम मोदी के कैबिनेट में कौन-कौन शामिल होंगे. खबर है कि केंद्रीय मंत्रिपरिषद में करीब 15 पद NDA के सहयोगियों को मिल सकते हैं. क्योंकि भाजपा के शीर्ष नेताओं ने इस रविवार को मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण से पहले गठबंधन सहयोगियों के साथ चर्चा शुरू कर दी है. शुक्रवार शाम को भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह और राजनाथ सिंह तथा पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहयोगियों के साथ नड्डा के आवास पर चर्चा कर रहे थे. सूत्रों के अनुसार, बैठकें आमने-सामने हो रही थीं. पहली बैठक कथित तौर पर NCP के अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल और समीर भुजबल के साथ हुई, उसके बाद आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी के साथ.

सूत्रों का कहना है कि भाजपा गृह, विदेश, रक्षा और वित्त जैसे शीर्ष रायसीना हिल मंत्रालयों के साथ-साथ रेलवे, सड़क परिवहन, कानून, सूचना प्रौद्योगिकी और शिक्षा जैसे कुछ अन्य प्रमुख मंत्रालयों को भी अपने पास रखना चाहती है.

JDU की भी अहम मंत्री पदों पर नजर

जेडी-यू तीन सीटों, एक पूर्ण कैबिनेट मंत्री पद और दो राज्य मंत्री पद की दौड़ में शामिल हो सकता है. जेडी-यू ने संयोग से 2019 में चार सीटें मांगी थीं, जब उसने लोकसभा चुनाव में 16 सीटें जीती थीं, लेकिन भाजपा ने हार नहीं मानी और जेडी-यू कैबिनेट से बाहर रही. इस बार, जेडी-यू ने 12 सीटें जीती हैं, लेकिन टीडीपी की तरह, इस बार इसकी अहमियत कहीं ज़्यादा है. कहा जाता है कि जेडी-यू की नज़र प्रतिष्ठित रेल मंत्रालय, कृषि और ग्रामीण विकास पर है. नीतीश कुमार पहले केंद्रीय रेल मंत्री रह चुके हैं, जबकि जेडी-यू के आरसीपी सिंह इस्पात मंत्री रह चुके हैं.

पवन कल्याण और जयंत चौधरी को भी मिल सकता है मंत्री पद

जेडी-एस, पवन कल्याण की जन सेना और जयंत चौधरी की आरएलडी को या तो पूर्ण कैबिनेट मंत्री का पद या स्वतंत्र प्रभार वाला एक राज्य मंत्री का पद दिया जा सकता है.

चिराग को मिल सकता है मंत्री पद

चिराग पासवान की लोजपा को भी एक मंत्री पद दिया जा सकता है. जिसने बिहार में 100% स्ट्राइक रेट के साथ 5 सीटें जीती हैं. लोजपा को भी उम्मीद है कि उन्हें भी बड़ा मंत्री पद मिले.

पीएम के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे लोको पायलट एसपी तिर्की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार शपथ लेने वाले हैं. रांची रेल मंडल के लोको पायलट एसपी तिर्की को आमंत्रण मिला है. एसपी तिर्की रांची हावड़ा, रांची वाराणसी वंदे भारत में लोको पायलट हैं. वह परिवार के साथ शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने दिल्ली पहुंचे हैं. देशभर से 10 लोको पायलट समारोह में शामिल होंगे.

एकनाथ शिंदे को भी एक कैबिनेट पद

सात सीटों वाली एकनाथ शिंदे की शिवसेना को भी एक कैबिनेट पद और एक राज्य मंत्री का पद मिल सकता है.

अनुप्रिया पटेल-मांझी को मिल सकती है मंत्री पद

अनुप्रिया पटेल की अपना दल और जितिन राम मांझी की हम, जिन्होंने एक-एक सीट जीती है, भी एक-एक राज्य मंत्री पद की दौड़ में शामिल हो सकती हैं. अजित पवार की एनसीपी को एक राज्यमंत्री या स्वतंत्र प्रभार वाला राज्यमंत्री पद दिया जा सकता है, जिसके पास इस बार महाराष्ट्र में एक सीट है.

मोदी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान दिल्ली में कोई परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर

दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने शपथ ग्रहण समारोह और वहां पर गणमान्य लोगों की मौजूदगी को देखते हुए ग्लाइडर, यूएवी, यूएएस, माइक्रोलाइट विमान, दूर से संचालित विमान, गर्म हवा के गुब्बारे छोटे आकार के संचालित विमान, क्वाडकॉप्टर या विमान से पैरा-जंपिंग आदि और दिल्ली के एनसीटी के अधिकार क्षेत्र में ऐसा करना ipc धारा 188के तहत दंडनीय होगा. यह आदेश 9.06.2024 से लागू होगा और 2 दिनों की अवधि यानी 10.06.2004 तक लागू रहेगा जब तक कि इसे पहले वापस न ले लिया जाए.

मोदी की वापसी पर पाकिस्तानी बिजनेसमैन ने कही बड़ी बात

एक प्रमुख पाकिस्तानी-अमेरिकी व्यवसायी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की.  पाकिस्तानी-अमेरिकी व्यवसायी ने कहा प्रधानमंत्री मोदी न केवल भारत में बल्कि पूरे दक्षिण एशिया क्षेत्र में स्थिरता की गारंटी देते हैं. उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के शांतिपूर्ण और सफल संचालन पर भारत के लोगों को बधाई दी.

8, 15 और 22 जून को कोई चेंज ऑफ गार्ड समारोह नहीं होगा: राष्ट्रपति भवन

एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को कहा गया कि प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों के कारण राष्ट्रपति भवन में 8, 15 और 22 जून को कोई चेंज ऑफ गार्ड समारोह नहीं होगा

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

by UB India News
June 25, 2026
0

पाकिस्तान का ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल विमानों को मार गिराने का दावा झूठा साबित हुआ है. भारतीय वायुसेना के एक दस्तावेज...

भारत में राजनीति फैमिली बिजनेस बन गई है…………….

थरूर एक बार फिर अपनी ही पार्टी के निशाने पर क्यों आ गए…………………….

by UB India News
June 22, 2026
0

कांग्रेस सांसद शशि थरूर अपने बयान के कारण एक बार फिर अपनी ही पार्टी के निशाने पर आ गए हैं।...

गृह मंत्री VC के सहारे यह चुनाव जीतना चाह रहे………

कांग्रेस ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए……………..

by UB India News
June 15, 2026
0

ईरान-अमेरिका डील के बाद इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कांग्रेस की ओर से भी इस पर प्रतिक्रिया...

इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न , कांग्रेस टीएमसी सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा , बैठक में 5 बड़े फैसले ……………

विपक्षी गठबंधन से कितनी उम्मीदें……………..

by UB India News
June 9, 2026
0

एक ऐसे समय में, जब यह सवाल मजबूती से और कुछ हंसी उड़ाने वाले अंदाज में पूछा जाता है कि...

Next Post
नरेंद्र मोदी कल शाम 7:15 बजे तीसरी बार लेंगे पीएम पद की शपथ , मोदी 3.0 कैबिनेट में किसे मिलेगा कौन सा मंत्रालय? आज एनडीए की बैठक में लगेगी मुहर

नरेंद्र मोदी कल शाम 7:15 बजे तीसरी बार लेंगे पीएम पद की शपथ , मोदी 3.0 कैबिनेट में किसे मिलेगा कौन सा मंत्रालय? आज एनडीए की बैठक में लगेगी मुहर

नहीं रहे दुनिया के सबसे बड़े फिल्म शूटिंग स्टूडियो के मालिक रामोजी राव

नहीं रहे दुनिया के सबसे बड़े फिल्म शूटिंग स्टूडियो के मालिक रामोजी राव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend