ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नरेंद्र मोदी कल शाम 7:15 बजे तीसरी बार लेंगे पीएम पद की शपथ , मोदी 3.0 कैबिनेट में किसे मिलेगा कौन सा मंत्रालय? आज एनडीए की बैठक में लगेगी मुहर

UB India News by UB India News
June 9, 2024
in केंद्रीय राजनीती
0
नरेंद्र मोदी कल शाम 7:15 बजे तीसरी बार लेंगे पीएम पद की शपथ , मोदी 3.0 कैबिनेट में किसे मिलेगा कौन सा मंत्रालय? आज एनडीए की बैठक में लगेगी मुहर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नरेंद्र मोदी रविवार, 9 जून को तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे। पीएम मोदी के लगातार तीसरी बार शपथ लेने से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नवनिर्वाचित सांसद कैबिनेट मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए आज अहम बैठक होगी जिसमें तय होगा कि कौन-कौन मंत्री पद की शपथ लेगा। रविवार की शाम 7.15 पर पीएम मोदी और उनकी नई कैबिनेट के सदस्यों का शपथ समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया है। बता दें कि कांग्रेस के दिग्गज नेता जवाहरलाल नेहरू के बाद पीएम मोदी दूसरे ऐसे प्रधानमत्री होंगे जो तीसरी बाद पीएम पद की शपथ लेंगे।

कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह

RELATED POSTS

PM मोदी की मंदिर डिप्लोमेसी! इंडोनेशिया के 1 हजार साल पुराने प्रम्बानन मंदिर पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिन की यात्रा पर रवाना……………

सूत्रों के मुताबिक शिंदे शिवसेना को एक कैबिनेट और एक राज्य मंत्री पद मिल सकता है। फ़िलहाल अभी सिर्फ़ एक कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है और इसके लिए तीन नाम आगे किए गए हैं, जिसमें प्रताप राव जाधव का नाम है जो सात बार के विदर्भ के बुलढाना से सांसद रहे हैं। दूसरा नाम श्रीरंग बारने का है जो तीसरी बार पश्चिम महाराष्ट्र मावल से जीते हैं। तीसरा नाम संदीपन भूमरे का है जो पहली बार औरंगाबाद से जीते, मराठवाड़ा से आते हैं।

एनसीपी अजीत के एक सांसद को मंत्री पद मिल सकता है, जिसमें प्रफुल पटेल का नाम सामने आ रहा है जो राज्यसभा से सांसद हैं।

एनडीए की आज की बैठक है अहम

लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी ने 240 सीटें जीतीं, लेकिन बहुमत के आंकड़े से 32 सीटें पीछे रह गईं। अब चुनाव में बहुमत से दूर भाजपा  चार सहयोगियों के समर्थन से एनडीए गठबंधन की सरकार बनाने जा रही है। वे चार प्रमुख पार्टियां हैं एन चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी, जिसने 16 सीटें जीती हैं, नीतीश कुमार की जेडीयू, जिसने 12 सीटें जीती हैं, एकनाथ शिंदे की शिवसेना, जिसने 7 सीटें जीती हैं और चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास, जिसने 5 सीटों पर जीत दर्ज की है। शनिवार की एनडीए की बैठक में ये तय हो जाएगा कि किस सहयोगी को कितनी कैबिनेट की सीटें मिल सकती हैं।

नीतीश और नायडू बने किंगमेकर

टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू और जेडीयू के नीतीश कुमार दोनों ही भाजपा नीत एनडीए के लिए किंगमेकर बनकर उभरे हैं और दोनों नेताओं ने शुक्रवार को सार्वजनिक रूप से नरेंद्र मोदी को गठबंधन के प्रधान मंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में चुनने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। पता चला है कि उन्होंने इन अटकलों के बीच पीएम मोदी को लिखित समर्थन भी दिया है कि विपक्षी नेता दावा पेश करने के लिए उनसे संपर्क कर सकते हैं।

भाजपा से क्या हुई डील

अब देखना ये होगा कि भाजपा और उसके दो प्रमुख सहयोगियों – टीडीपी और जेडी (यू) के बीच क्या बातचीत और कैबिनेट मंत्री पद के लिए क्या डील हुई है। समर्थन देने वाली चारों राजनीतिक पार्टियां केंद्र में प्रमुख पदों के लिए लगातार प्रयास कर रहीं हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का शिवसेना गुट और चिराग पासवान की एलजेपी भी प्रमुख मंत्री पद की मांग कर रहे हैं।

विपक्षी इंडिया गठबंधन भी है मजबूत

इस बीच, इंडिया गठबंधन ने इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा को कड़ी चुनौती दी और सभी एग्जिट पोल को खारिज कर शानदार जीत हासिल की। विपक्ष 2014 में ‘मोदी लहर’ के सत्ता में आने के बाद पहली बार इतना मजबूत दिखा है। विपक्षी गठबंधन को कुल 232 सीटों पर जीत मिली। लेकिन वो भी बहुमत से बहुत पीछे रह गई, यानी- 272 में से 40 सीटें कम। इस लोकसभा चुनाव में विपक्षी गुट इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करने वाली कांग्रेस ने 328 सीटों पर चुनाव लड़ा और 99 सीटों पर जीत हासिल की है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी की मंदिर डिप्लोमेसी! इंडोनेशिया के 1 हजार साल पुराने प्रम्बानन मंदिर पहुंचे पीएम मोदी

PM मोदी की मंदिर डिप्लोमेसी! इंडोनेशिया के 1 हजार साल पुराने प्रम्बानन मंदिर पहुंचे पीएम मोदी

by UB India News
July 8, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा सिर्फ कूटनीतिक बैठकों तक सीमित नहीं है. जकार्ता पहुंचने के बाद उनका सबसे अहम...

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिन की यात्रा पर रवाना……………

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिन की यात्रा पर रवाना……………

by UB India News
July 7, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिन की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। श्री मोदी ने...

भारत की डिप्लोमेसी के धुरंधर निकले जयशंकर…….

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

by UB India News
July 5, 2026
0

विदेश मंत्री एस. जयशंकर रविवार से चार देशों का दौरा शुरू करेंगे. वे कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान जाएंगे. वहां...

पीएम मोदी आज राजस्थान-गुजरात के दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा ………………

पीएम मोदी आज राजस्थान-गुजरात के दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा ………………

by UB India News
July 5, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 जुलाई 2026 को राजस्थान और गुजरात के दौरे पर रहेंगे। सुबह लगभग 10:45 बजे, प्रधानमंत्री जोधपुर...

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

by UB India News
July 3, 2026
0

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं. इस दौरान गुरुवार को दोनों देशों के बीच चार...

Next Post
नहीं रहे दुनिया के सबसे बड़े फिल्म शूटिंग स्टूडियो के मालिक रामोजी राव

नहीं रहे दुनिया के सबसे बड़े फिल्म शूटिंग स्टूडियो के मालिक रामोजी राव

लोकसभा चुनाव के बाद मणिपुर में फिर हिंसा, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

लोकसभा चुनाव के बाद मणिपुर में फिर हिंसा, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend