ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नहीं रहे दुनिया के सबसे बड़े फिल्म शूटिंग स्टूडियो के मालिक रामोजी राव

UB India News by UB India News
June 9, 2024
in खास खबर, दुर्घटना, मीडिया
0
नहीं रहे दुनिया के सबसे बड़े फिल्म शूटिंग स्टूडियो के मालिक रामोजी राव
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मनोरंजन जगत से सुबह-सुबह एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं। खबर है कि ईनाडु और रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि 87 वर्षीय रामोजी राव को तबियत खराब होने की वजह से शुक्रवार को हैदराबाद के स्टार अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि इलाज के दौरान शनिवार सुबह 3.45 बजे वो दुनिया से चल बसे। रामोजी राव का पार्थिव शरीर रामोजी फिल्म सिटी में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

PM मोदी ने जताया शोक

रामोजी राव के निधन पर पीएम मोदी ने भी शोक जताया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है कि ‘श्री रामोजी राव गारू का निधन अत्यंत दुःखद है। वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, जिन्होंने भारतीय मीडिया में क्रांति ला दी। उनके समृद्ध योगदान ने पत्रकारिता और फिल्म जगत पर अमिट छाप छोड़ी है। अपने उल्लेखनीय प्रयासों से उन्होंने मीडिया और मनोरंजन जगत में नवाचार और उत्कृष्टता के नये मानक स्थापित किये। रामोजी राव गारू भारत के विकास को लेकर बेहद भावुक थे। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उनके साथ बातचीत करने और उनकी बुद्धिमत्ता से लाभ उठाने के कई अवसर मिले। इस कठिन समय में उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।’

RELATED POSTS

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

रामोजी फिल्म सिटी के बारे में

बता दें कि रामोजी फिल्म सिटी हैदराबाद की स्थापना 1996 में रामोजी राव द्वारा किया गया था, जिनका जन्म 16 नवंबर, 1936 को हुआ था। रामोजी फिल्म सिटी को दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म शूटिंग स्टूडियो माना जाता है। यह भारत के तेलंगाना राज्य में स्थित है। यह स्टूडियो कुल 1666 एकड़ परिसर में फैला हुआ है। वहीं रामोजी स्टूडियो की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यहां पर 15 से 25 फिल्मों की शूटिंग एक साथ की जा सकती है। यहां कुल 50 शूटिंग फ्लोर हैं। अब तक इस स्टूडियो में कुल मिलाकर 25000 फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। इनमें साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली’ के अलावा बॉलीवुड की ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘सूर्यवंशम’, ‘दिलवाले’, ‘नायक’, ‘गोलमाल’ जैसी फिल्मों की भी शूटिंग हुई। इसके अलावा यहां कई सीरियल्स की भी शूटिंग हो चुकी है।

चंद्र बाबू नायडू हुए हैदराबाद रवाना 

मीडिया और भारतीय फिल्म उद्योग में रामोजी राव का योगदान बहुत बड़ा है। उनका निधन पूरे मनोरंजन समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति है। फिलहाल उनके निधन की खबर से पूरे इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि रामोजी राव के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने के लिए चंद्रबाबू नायडू हैदराबाद जाएंगे। वह कुछ ही देर में नई दिल्ली के 50 अशोका रोड से हैदराबाद के लिए रवाना होंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

Next Post
लोकसभा चुनाव के बाद मणिपुर में फिर हिंसा, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

लोकसभा चुनाव के बाद मणिपुर में फिर हिंसा, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का सबसे बड़ा मुकाबला कल भारत और पाकिस्तान के बीच

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का सबसे बड़ा मुकाबला कल भारत और पाकिस्तान के बीच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend